Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ व्यूरो रिपोर्ट मऊ युवक दोनों लड़कियों को लेकर महाराष्ट्र के मुंबई चला गया ।
द कहर न्यूज़ एजेंसी
मऊ व्यूरो रिपोर्ट मऊ युवक दोनों लड़कियों को लेकर महाराष्ट्र के मुंबई चला गया ।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by SONI DEVI1
- Post by RISHI RAI1
- शिकायत मिलते ही होगी सख्त कार्रवाई, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी पुरे प्रदेश में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली की पवित्रता को धूमिल करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तुरंत विधिक कार्रवाई की जा सके।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। जबरन रंग डालना, हुड़दंग करना, शराब पीकर उत्पात मचाना या डीजे पर अश्लील गीत बजाकर माहौल खराब करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।जनपद पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का त्योहार शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।1
- बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी नंदलाल रावत उर्फ नंदू 55 वर्ष तहसील के तीसरे मंजिल पर अंदर से बंद एक कमरे मृत पाए जाने से तहसील कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह से तहसील के ऊपर के कमरे से नहीं निकले तो तहसील के एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया किन्तु दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने पर पता चला कि उसमें अचेत पड़े है। जिसकी सूचना कर्मचारी उपजिलाधिकारी और उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शरद चौधरी,नायब तहसीलदार रौशन सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, एसआई सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़कर अन्दर गए सफाई नंदलाल अचेत पड़ा था। साथ ही सीएचसी सीयर के डाक्टर विक्रम सेन सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल सिंह भी पहुंच गए। जांच के बाद डाक्टर ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह उनके परिजनों को दी। बताया जाता है कि नंदू का एक लड़का है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदलाल उर्फ नंदू तहसील स्थापना वर्ष 1994 से ही कार्यरत था।4
- गाजीपुर में UGC के समर्थन व लागू कराने को लेकर अपनी जनता पार्टी का विशाल प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती अपनी जनता पार्टी गाजीपुर2
- Post by Jitendra Prajapati1
- कभी भी संपर्क करने के लिए निचे दिए गए नम्बर पर फ़ोन कर सकते हैं...........1