Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय कुमार
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by विजय कुमार1
- आज की सच्चाई1
- #देवरिया के गौरीबाजार चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 1 गंभीर ! 👉 #देवरिया जिले के #गौरीबाजार चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ ! 👉 तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। 👉 घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 👉 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 👉 मृतकों के बारे में जानकारी मिली है कि वे बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 👉 वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।1
- मेरा नाम सरिता कुमारी है, मैं इनको लेकर भागी हूं, ये मुझे लेकर नहीं भागे हैं। मैंने इनसे जोर जबरदस्ती किया है , तो प्लीज इनके घर वालों को कुछ मत कीजिएगा। अगर इनके घर वालों को कुछ होगा, तो मेरे घर वालों कि जिम्मेदारी होगा। सोचिए जो लड़की सही से बोल नहीं पा रही है, वह घर छोड़ के भाग जा रही है.1
- देवरिया पुलिस का ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों, स्कूलों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत डायल-112, 181, 1090, 1098, 1076, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी सेवाओं के बारे में जागरूक कर महिलाओं को आत्मनिर्भर व सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया।8
- देवरिया नगर के भीखमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन,इसी क्रम में नगर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भ्रमण किया हाथों में भगवा ध्वज लिए किया जयकार।2
- कुशीनगर | हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्वागीपट्टी गांव में शनिवार को घटी एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कथित शारीरिक शोषण से आहत 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे जनपद में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। जिस मां ने बेटी को न्याय दिलाने की आस में थाना का दरवाजा खटखटाया था, उसी मां को कुछ ही घंटों बाद अपनी बेटी का निर्जीव शरीर देखना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। मां का कहना है कि जब उन्हें इस अमानवीय कृत्य की जानकारी हुई, तो उन्होंने बिना देरी किए हाटा कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस की पहल से बेटी को न्याय मिलेगा और आरोपी सलाखों के पीछे जाएगा। लेकिन शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही घंटों बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां के घर लौटते ही सूचना मिली कि उनकी बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास होकर गिर पड़ीं और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया। हाटा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक वैन की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और स्पष्ट होगी।1
- Post by विजय कुमार1