शामली। शामली में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार: कैराना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा, विद्युत केबल समेत चोरी का सामान और अवैध चाकू बरामद किया। शामली जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बराला क्षेत्र में ट्यूबवेलों के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबल, कटआउट, पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान और कृषि दवाइयां चोरी की गई थीं। वहीं अलीपुर रोड स्थित बाग की झोपड़ी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा और कृषि उपकरण चोरी किए गए थे। इसके अलावा मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेलों से सबमर्सिबल केबल काटकर चोरी की गई थी। लगातार हुई इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने कैराना पुलिस को निर्देश दिए थे। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज़म पुत्र गय्यूर निवासी मलखपुर, थाना कांधला और सद्दाम पुत्र जहीर अहमद निवासी मोहल्ला इकरामापुरा, कैराना को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक तिपहिया रेहड़ा, 22 मीटर ट्यूबवेल विद्युत केबल, लोहे का प्लास, दो पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैराना में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शामली। शामली में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार: कैराना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा, विद्युत केबल समेत चोरी का सामान और अवैध चाकू बरामद किया। शामली जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बराला क्षेत्र में ट्यूबवेलों के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबल, कटआउट, पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान और कृषि दवाइयां चोरी की गई थीं। वहीं अलीपुर रोड स्थित बाग की झोपड़ी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा और कृषि उपकरण चोरी किए गए थे। इसके अलावा मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेलों से सबमर्सिबल केबल काटकर चोरी की गई थी। लगातार हुई इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने कैराना पुलिस को निर्देश दिए थे। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज़म पुत्र गय्यूर निवासी मलखपुर, थाना कांधला और सद्दाम पुत्र जहीर अहमद निवासी मोहल्ला इकरामापुरा, कैराना को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक तिपहिया रेहड़ा, 22 मीटर ट्यूबवेल विद्युत केबल, लोहे का प्लास, दो पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैराना में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- बाबरी में नलकूप-बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ 6 वारदातों का खुलासा, बाबरी में नलकूप-बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ 6 वारदातों का खुलासा, दिल्ली-मुजफ्फरनगर से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में ट्यूबवैल/नलकूप और विद्युत पोल से तार चोरी कर किसानों व बिजली विभाग को निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का विद्युत तार, नलकूप का सामान, चोरी में इस्तेमाल उपकरण, दो टाटा पिकअप वाहन और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 9/10 सितंबर की रात ग्राम हाथी करौंदा से खानपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। छह मुकदमों का खुलासा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बाबरी क्षेत्र में ट्यूबवैल और विद्युत पोल से तार चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इनमें कंजरहेड़ी, हाथी करौंदा, बन्तीखेड़ा, फतेहपुर और कुरमाली क्षेत्र की वारदातें शामिल हैं। पुलिस ने कुल 6 दर्ज मुकदमों के सफल अनावरण का दावा किया है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पुलिस के मुताबिक आरोपी टाटा पिकअप वाहनों का इस्तेमाल करते थे। सुनसान इलाकों में लगे विद्युत पोल से तार काटने के साथ ही ट्यूबवैल से केबल और कटआउट चोरी किए जाते थे। चोरी का सामान चलते-फिरते कबाड़ियों को बेचकर आरोपी आर्थिक लाभ कमाते थे। दो पिकअप समेत यह सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवैल केबल, तीन कटर, हथौड़ी, पांच वाइब्रेशन डैम्पर, दो सस्पेंशन क्लिम्प, दो कटआउट बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी का सामान बेचकर मिली 1,200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। चोरी में इस्तेमाल बताए गए दो टाटा पिकअप वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। दिल्ली और मुजफ्फरनगर से जुड़े आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र तनवीर निवासी नई दिल्ली, साजिद पुत्र जमील अहमद निवासी खाईखेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर और अब्दुल आहद पुत्र मो. अकरम निवासी धर्मपुरी, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ बाबरी थाने में चोरी और अन्य धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी दिल्ली समेत दूसरे जनपदों और राज्यों से जुटाई जा रही है। पुलिस टीम को ₹10 हजार का इनाम घटना का सफल अनावरण करने वाली बाबरी पुलिस टीम की कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने ₹10,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। कार्रवाई थानाध्यक्ष बाबरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में की गई। रिपोर्ट — अविनाश शर्मा2
- शामली में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज पुलिस की कारवाई जारी1
- शामली। शामली में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार: कैराना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा, विद्युत केबल समेत चोरी का सामान और अवैध चाकू बरामद किया। शामली जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बराला क्षेत्र में ट्यूबवेलों के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबल, कटआउट, पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान और कृषि दवाइयां चोरी की गई थीं। वहीं अलीपुर रोड स्थित बाग की झोपड़ी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा और कृषि उपकरण चोरी किए गए थे। इसके अलावा मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेलों से सबमर्सिबल केबल काटकर चोरी की गई थी। लगातार हुई इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने कैराना पुलिस को निर्देश दिए थे। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज़म पुत्र गय्यूर निवासी मलखपुर, थाना कांधला और सद्दाम पुत्र जहीर अहमद निवासी मोहल्ला इकरामापुरा, कैराना को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक तिपहिया रेहड़ा, 22 मीटर ट्यूबवेल विद्युत केबल, लोहे का प्लास, दो पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैराना में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश: शराब के विरोध में लाडली बहनों ने किया शराब को बचाने आए पुलिसियों का इलाज मध्य प्रदेश: शराब के विरोध में लाडली बहनों ने किया शराब को बचाने आए पुलिसियों का इलाज1
- 👉मुजफ्फरनगर में सपा नेता की 5 दिन से नजरबंदी पर बवाल, जिया चौधरी पहुंचीं घर; कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ लगाए नारे मुजफ्फरनगर में सपा नेता की 5 दिन से नजरबंदी पर बवाल! जिया चौधरी पहुंचे घर, कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ लगाए नारे मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (शिक्षक सभा) डॉ. सत्येंद्र पाल को पुलिस द्वारा पिछले पांच दिनों से नजरबंद किए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। डॉ. सत्येंद्र पाल की नजरबंदी की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। पार्टी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश बताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए हैं। डॉ. सत्येंद्र पाल के शाहपुर स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। नेताओं ने उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धम्म यात्रा की तैयारियों को लेकर गरमाया मामला डॉ. सत्येंद्र पाल ने अपनी नजरबंदी को बुढ़ाना में प्रस्तावित दलित बोधिसत्व धम्म यात्रा की तैयारियों से जोड़ते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार घबराई हुई है और इसी वजह से उन्हें गैर लोकतांत्रिक तरीके से नजरबंद किया गया है।उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सामाजिक न्याय और समानता की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को दबाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे आंदोलन और मजबूत होगा। ‘जितना जुल्म कर लो, समाज की आवाज नहीं रुकेगी’ नजरबंद डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए चाहे जितना जुल्म किया जाए, समाज की आवाज को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहने का आह्वान किया और कहा कि किसी भी दबाव के आगे समाज के अधिकारों की लड़ाई को झुकाया नहीं जा सकता। आवास पर पहुंचे जिया चौधरी, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध डॉ. सत्येंद्र पाल की नजरबंदी की सूचना मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पर पहुंचे। जिया चौधरी ने डॉ. सत्येंद्र पाल से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। सपा नेताओं का कहना था कि राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को इस प्रकार नजरबंद करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। जिया चौधरी बोलीं—सरकार तानाशाही पर उतारू सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए तानाशाही पर उतारू है। उन्होंने कहा कि समाज की आवाज को किसी भी दबाव से नहीं रोका जा सकता। जिया चौधरी ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की लड़ाई समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ जारी रखेगी। उन्होंने डॉ. सत्येंद्र पाल की नजरबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई का सहारा लेना चाहिए। जिले में राजनीतिक हलचल तेज डॉ. सत्येंद्र पाल की लगातार पांच दिन से नजरबंदी के मामले ने जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश दिखाई दे रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जाएगी। बुढ़ाना में प्रस्तावित धम्म यात्रा को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की नजरबंदी ने मामले को और राजनीतिक रंग दे दिया है। सपा नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी पीछे नहीं हटेगी। नजरबंदी को लेकर उठ रहे सवाल सपा नेताओं ने डॉ. सत्येंद्र पाल को पांच दिनों से नजरबंद रखे जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रशासन को किसी कार्यक्रम या गतिविधि को लेकर आशंका थी तो संबंधित लोगों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की जा सकती थी। नेताओं का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के माध्यम से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं, डॉ. सत्येंद्र पाल और सपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी उठती रहेगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सपा के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं।4
- एसपी सिटी अमृत जैन की अपील: शांति-सौहार्द बनाए रखें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का करें पालन1
- उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मा उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मारा, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के दिवाली पटाखे बरामद किए। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के पास पटाखे स्टोरेज का कोई लाइसेंस नहीं था।1
- थाना भवन साइबर सेल ने खाते से ठगी की गई 25हजार की रकम वापस कराई पीड़ित ने पुलिस ओर आभार जताया1