Shuru
Apke Nagar Ki App…
सत्ता का करीबी पांचाल , सिस्टम के माधव का माथे हाथ , माफियाओं से वसूल रहे थे रकम , विधायक ने क्या कहा ???? देखिए news राजस्थान
Jalampura AC morcha adhyaks D.
सत्ता का करीबी पांचाल , सिस्टम के माधव का माथे हाथ , माफियाओं से वसूल रहे थे रकम , विधायक ने क्या कहा ???? देखिए news राजस्थान
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Mahadev Parvati Devi1
- झूठ बोलकर राजा लीडर बनने वाला अपने कर्मों को खराब करता है अंत में ब** ब** का नतीजा बुराई होगा सेवा कर सको तो अपने हृदय से करने के लिए करो वरना छोड़ दो राजनीति राजनीति अच्छा मरना निश्चित होगा तुम्हारे लिए मौत लिख की होनी चाहिए कर्म करो तो अच्छा करो1
- विधायक कोठारी ने "गौ सम्मान आह्वान अभियान" से जुड़ने की अपील की 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस पर तहसील मुख्यालयों पर दिए जाएंगे प्रार्थना पत्र भीलवाड़ा 5 अप्रैल भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने साधु-संतों के मार्गदर्शन में देशभर में चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। विधायक कोठारी ने कहा कि इस अवसर पर भारत की लगभग 5 हजार तहसीलों में केंद्र सरकार के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रार्थना पत्रों के साथ आमजन द्वारा किए गए हस्ताक्षरों की प्रतिलिपियां भी संलग्न की जाएंगी, ताकि गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर जनभावना सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति या संगठन विशेष के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता के सम्मान, संरक्षण और अधिकारों के लिए जनजागरण के रूप में चलाया जा रहा है। अभियान में गौमाता को प्रधान संरक्षक तथा नंदी बाबा को अध्यक्ष स्वरूप माना गया है। विधायक कोठारी ने बताया कि अभियान के तहत प्रमुख रूप से गौमाता के संरक्षण, पालन और संवर्धन के लिए उचित अनुसंधान एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए। पूरे भारत में गौ हत्या पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए।गौमाता को मौलिक अधिकार प्रदान किए जाएं। विधायक कोठारी ने सभी गौ-भक्तों, सनातनी नागरिकों, साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अभियान से जुड़ें और 27 अप्रैल को अपने निकटतम तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को राष्ट्र की प्राथमिकता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी जगदीश चंद्र तेली, राजेश रांका, नंदकिशोर तेली, शोभालाल जीनगर, दिनेश लक्षकार, विश्व प्रतापनाथ सिंह, एडवोकेट अर्पित कोठारी, बाबूलाल टांक, मनोज शर्मा, विवेक निमावत, प्रदीप सांखला, गजेंद्र सिंह राठौड़, कमल कोठारी, राजकुमार ईनाणी, संजय राठी, दिनेश सुथार, रचित राज रांका, पृथ्वीराज एवं सारथी करण सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री व युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए खबर राजस्थान के पुष्कर से है जहा पर श्री अखिल रावणा राजपूत संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री व युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री मूलसिंह गेहलोत ने बताया कि पुष्कर स्थित समाज भवन में आयोजित बैठक में तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर रणजीतसिंह सोडाला को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । वही प्रदेश महामंत्री मूलसिंह गेहलोत को बनाया गया। साथ ही युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुधीरसिंह चौहान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के समस्त सदस्य समाजसेवी समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला, प्रदेश महामंत्री मुलसिंह गेहलोत ,युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीरसिंह चौहान को पुर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष श्यामसिंह भाटी ,भुतपुर्व प्रदेश प्रवक्ता जगदीशसिंह गहलोत ,भवानीसिंह पाली, नरपतसिंह सोलंकी, धनसिंह सोलंकी ,भीमसिंह सिसोदिया ,अमरसिंह पंवार, राजेंद्रसिंह गहलोत ,नरपतसिंह बडग़ुर्जर सहीत समाज बन्धुओं ने बधाई दी ।1
- ब्यावर पुलिस थाना परिसर में निशुल्क नशा मुक्ति परामर्श शिविर का सफल आयोजन ब्यावर (राजस्थान): जिला प्रशासन, जिला पुलिस ब्यावर एवं लायंस क्लब यूनिक के संयुक्त तत्वावधान में आज सिटी थाना परिसर में एक दिवसीय निशुल्क नशा मुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भीलवाड़ा के 'नई दिशाएं मनोरोग एवं नशामुक्ति हॉस्पिटल' का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। शिविर के दौरान एडिशनल एसपी (Additional SP) ने पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और सामाजिक सुधार की दिशा में पुलिस की भूमिका पर अपनी बात रखी। वहीं, मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. नसीम जहाँ (MBBS-MD, Psychiatry) ने नशे की लत से जूझ रहे युवाओं और उनके परिवारों को वैज्ञानिक तरीके से नशा छोड़ने के उपाय बताए। कार्यक्रम में स्थानीय भामाशाहों और लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान अफीम, स्मैक, एमडी और शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।2
- झुंझुनूं से बड़ी खबर पदमपुरा गांव में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत मामूली विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम सदमे में पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान पीछे छूटा मासूम बच्चा, परिवार में पसरा मातम1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1