logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम सोंहर में नाहर सिंह बाबा मेला महोत्सव सम्पन्न, दंगल प्रतियोगिता बनी आकर्षण ग्राम सोंहर में आयोजित श्री सिद्ध स्थान नाहर सिंह बाबा मेला महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भितरवार विधायक मोहन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक मोहन राठौर ने नाहर सिंह बाबा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए आयोजकों की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। मेला महोत्सव के दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। क्षेत्र के विभिन्न पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का जमकर आनंद लिया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। मेला महोत्सव के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं आयोजक समिति ने खुशी जाहिर की।

2 hrs ago
user_Deepak Journalist
Deepak Journalist
TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ग्राम सोंहर में नाहर सिंह बाबा मेला महोत्सव सम्पन्न, दंगल प्रतियोगिता बनी आकर्षण ग्राम सोंहर में आयोजित श्री सिद्ध स्थान नाहर सिंह बाबा मेला महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भितरवार विधायक मोहन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक मोहन राठौर ने नाहर सिंह बाबा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए आयोजकों की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। मेला महोत्सव के दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। क्षेत्र के विभिन्न पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का जमकर आनंद लिया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। मेला महोत्सव के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं आयोजक समिति ने खुशी जाहिर की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम सोंहर में आयोजित श्री सिद्ध स्थान नाहर सिंह बाबा मेला महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भितरवार विधायक मोहन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक मोहन राठौर ने नाहर सिंह बाबा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए आयोजकों की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। मेला महोत्सव के दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। क्षेत्र के विभिन्न पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का जमकर आनंद लिया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। मेला महोत्सव के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं आयोजक समिति ने खुशी जाहिर की।
    1
    ग्राम सोंहर में आयोजित श्री सिद्ध स्थान नाहर सिंह बाबा मेला महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भितरवार विधायक मोहन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक मोहन राठौर ने नाहर सिंह बाबा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए आयोजकों की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
मेला महोत्सव के दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। क्षेत्र के विभिन्न पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का जमकर आनंद लिया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। मेला महोत्सव के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं आयोजक समिति ने खुशी जाहिर की।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिवपुरी। अंकित यादव, रंजीत उर्फ मोहित यादव और दीपक यादव गिरफ्तार: होटल संचालक को धमकाकर पैसे मांगने का मामला
    1
    शिवपुरी। अंकित यादव, रंजीत उर्फ मोहित यादव और दीपक यादव गिरफ्तार: होटल संचालक को धमकाकर पैसे मांगने का मामला
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 8वां पोषण पखवाड़ा: 9 से 23 अप्रैल तक होंगी विविध गतिविधियां कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश शिवपुरी। जिले में 9 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 8वें पोषण पखवाड़े को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा जनजागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में जानकारी दी गई कि पोषण पखवाड़े का शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में किया जाएगा। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण पर विशेष फोकस रहेगा। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, सुरक्षित प्रसव तथा धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा। साथ ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन, संवाद और खेल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने, माता-पिता को जागरूक करने, सशक्त आंगनबाड़ी निर्माण में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा पंखुड़ी पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं समन्वयकों को पोषण पखवाड़े के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    8वां पोषण पखवाड़ा: 9 से 23 अप्रैल तक होंगी विविध गतिविधियां
कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
शिवपुरी।
जिले में 9 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 8वें पोषण पखवाड़े को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा जनजागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में जानकारी दी गई कि पोषण पखवाड़े का शुभारंभ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में किया जाएगा। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पखवाड़े के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण पर विशेष फोकस रहेगा। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, सुरक्षित प्रसव तथा धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर दिया जाएगा। साथ ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन, संवाद और खेल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक में बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने, माता-पिता को जागरूक करने, सशक्त आंगनबाड़ी निर्माण में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा पंखुड़ी पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं समन्वयकों को पोषण पखवाड़े के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महिला तहसीलदार निशा भारतद्वाज पर FIR पर पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन का तीखा बयान। तहसील दार निशा भारतद्वाज ने लाखों की लूट की जनता के आरोप सही पाए गए।
    1
    महिला तहसीलदार निशा भारतद्वाज पर FIR पर पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन का तीखा बयान। तहसील दार निशा भारतद्वाज ने लाखों की लूट की जनता के आरोप सही पाए गए।
    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिनांक 12.01.26 को फरियादी श्याम कुमार गुप्ता पुत्र स्व रामकिशोर गुप्ता उम्र 49 साल निवासी सीता सेन्ट्रल स्कूल के पास करैरा ने अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन ठगी कर फरियादी के खाते से 02 लाख 62 हजार रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 28/26 धारा 308, 318(4), 319(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिहं राठौड़ द्वारा जिले मे “ऑपरेशन मैट्रिक्स” के अंतर्गत सायवर फ्रॉड के अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत जीरो टॉलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं SDOP करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा द्वारा दौरान विवेचना प्रकरण को गंभीरता से लेतु हुये टीम बनाकर कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपीयों को ट्रेस कर आज दिनांक 08.04.26 को आरोपीगण 1. बेदांत गुप्ता पुत्र अरविन्द्र गुप्ता उम्र 20 साल निवासी व्लांक मोड के पास चोपारन जिला हजारीवाग झारखंड 2. गौरव मेहता पुत्र प्रेमप्रकाश मेहता उम्र 20 साल निवासी इचका बरका हजारीबाग जिला हजारीवाग झारखंड को गिरफ्तार किया गया, आरोपीगण से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 02 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की थी उसकी रकम को अलग - अलग खातो में ट्रांसफर करा दिया था। विवेचना के दौरान जिन खातों में पैसे गये उन खातों को सायबर के माध्यम होल्ड लगा दिया गया है आरोपीयों के अन्य साथी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपीगण से पूछताछ जारी है।
    1
    दिनांक 12.01.26 को फरियादी श्याम कुमार गुप्ता पुत्र स्व रामकिशोर गुप्ता उम्र 49 साल निवासी सीता सेन्ट्रल स्कूल के पास करैरा ने अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन ठगी कर फरियादी के खाते से 02 लाख 62 हजार रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 28/26 धारा 308, 318(4), 319(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिहं राठौड़ द्वारा जिले मे “ऑपरेशन मैट्रिक्स” के अंतर्गत सायवर फ्रॉड के अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत जीरो टॉलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं SDOP करैरा  आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा द्वारा दौरान विवेचना प्रकरण को गंभीरता से लेतु हुये टीम बनाकर कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपीयों को ट्रेस कर आज दिनांक 08.04.26 को आरोपीगण 1. बेदांत गुप्ता पुत्र अरविन्द्र गुप्ता उम्र 20 साल निवासी व्लांक मोड के पास चोपारन जिला हजारीवाग झारखंड 2. गौरव मेहता पुत्र प्रेमप्रकाश मेहता उम्र 20 साल निवासी इचका बरका हजारीबाग जिला हजारीवाग झारखंड को गिरफ्तार किया गया, आरोपीगण से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 02 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की थी उसकी रकम को अलग - अलग खातो में ट्रांसफर करा दिया था। विवेचना के दौरान जिन खातों में पैसे गये उन खातों को सायबर के माध्यम होल्ड लगा दिया गया है आरोपीयों के अन्य साथी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपीगण से पूछताछ जारी है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मथुराः वृंदावन में स्टीमर पलटने से पहले का यह वीडियो है राधे-राधे का जाप कर रहे इन लोगों में 10 लोगों का यह आखिरी सफर हो गया नाव हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 लोग अभी भी लापता हैं
    1
    मथुराः वृंदावन में स्टीमर पलटने से पहले का यह वीडियो है
राधे-राधे का जाप कर रहे इन लोगों में 10 लोगों का यह आखिरी सफर हो गया
नाव हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 लोग अभी भी लापता हैं
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.