Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी देश वासियो को नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री राम
Deepika sharmaa
सभी देश वासियो को नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री राम
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Deepika sharmaa4
- Post by Sanju Seth1
- इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 100 दिनों तक चलने वाले 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तीसरे चरण का शुभारंभ किया, जिसके तहत जनभागीदारी से प्रदेश भर में लगभग पौने तीन लाख जल स्रोतों (कुएं, बावड़ी, तालाब, नदियां) का संरक्षण और जीर्णोद्धार किया जाएगा, साथ ही उन्होंने 22 करोड़ रुपये के तालाब निर्माण कार्यों की सौगात भी दी। विकास कार्यों की घोषणा के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए एक दर्दनाक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें एक परिवार की जान चली गई थी। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने और ईवी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट या दरवाजे लॉक होने जैसी तकनीकी चुनौतियों का स्थायी समाधान निकालने के लिए, उन्होंने आईआईटी (IIT) और अन्य विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इस पूरी घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर EV चार्जिंग हादसा: खुशियों भरा घर एक रात में उजड़ गया इंदौर के बृजेश्वरी इलाके में हुआ EV कार चार्जिंग हादसा सिर्फ आग की घटना नहीं, बल्कि एक परिवार की जिंदगी उजाड़ देने वाली त्रासदी बन गया। तिलक नगर के कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में जहां कुछ घंटों पहले तक खुशियों का माहौल था, वहीं अब मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि कार चार्जिंग के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में परिवार ने अपने कई सदस्यों को खो दिया, जिससे इलाके में शोक की लहर है। एक ही रात में उजड़े इस परिवार के पीछे अब रह गई हैं सिर्फ यादें, आंसू और अधूरी उम्मीदें। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, वहीं स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है।1
- इंदौर में हादसे में मृतक लोगो के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की मुख्यमंत्री द्वारा मामले के जांच के आदेश भी दिए गए हैं घटनास्थल का मुख्य सचिव के द्वारा भी निरीक्षण किया गया जैन मंदिर में मुख्यमंत्री ने परिवार से मुलाकात की मुख्यमंत्री का कहना है कि दोबारा से इसी घटना नहीं होना चाहिए एंकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे जहां हादसे में मृतक लोगो के परिवार से मुलाकात कर शांति संवेदना व्यक्त की साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के भी आदेश दिए है। वियो इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में एक मकान में टीवी कर में ब्लास्ट के बाद हुए दर्दनाक हादसे के कारण सभी में काफी संवेदना है और इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करने के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें बड़ों के साथ ही बच्चे भी शामिल थे हादसा और दर्दनाक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें एक गर्भवती महिला की भी मौत हुई है मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हादसा काफी बड़ा था हम इस हाथ से को गंभीरता से लेते हैं इसी कारण से मुख्य सचिव से लेकर तमाम अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं साथ ही दोबारा से इस तरह का कोई हादसा ना हो इसके लिए उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं हादसा क्यों हुआ किस कारण से हुआ इसकी जांच के बाद ही बात सामने आएगी लेकिन हम परिवार के साथ खड़े हैं। बाइट डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश1
- सतना / मैहर - चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मैहर के त्रिकुट पर्वत पर विराजमान जगत जननी मां शारदा के दिव्य दर्शन एवं आरती।1
- इंदौर में मेल से मिली बम रखे होने की सूचना पुलिस एनडीआरएफ की सर्चिंग कमिश्नर और लेबर कार्यालय की सर्चिंग की गई बाथरूम में बम रखे होने का मेल मिला था मेल के आईपी एड्रेस से जांच की जा रही सायबर की टीम जांच में जुटी है एंकर - इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां संभागायुक्त कार्यालय और श्रम आयुक्त कार्यालय को दोपहर 2 बजकर 10 मिनिट पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अंजान मेल आईडी के जरिए शासकीय ईमेल पर भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। वीओ - दरअसल धमकी भरे मेल की जानकारी मिलते ही संभागायुक्त कार्यालय और श्रम आयुक्त कार्यालय को एहतियातन खाली करा लिया गया। मौके पर बीडीडीएस टीम, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया। एमजी रोड पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर सघन सर्चिंग अभियान में जुट गई। जिसमें आधुनिक उपकरणों की मदद से दोनों कार्यालयों के हर कमरे की बारीकी से जांच की गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाइट - विनोद दीक्षित --- एसीपी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।1