Shuru
Apke Nagar Ki App…
फाँसी लगाकर युवक ने किया आत्म हत्या परिवार का रो रो कर बुरा हाल शेखपुरा - शहर के कमीशनरी बाजार में युवक के फाँसी लगा लेने की सुचना है मौके पर पुलिस मौजूद. मृतक का नाम अविनाश कुमार उर्फ़ श्याम पाण्डेय, पिता ललन पाण्डेय जो की तरक्षा गली में कपड़ा का दुकान का काम करता था.
कुमार सुबिद
फाँसी लगाकर युवक ने किया आत्म हत्या परिवार का रो रो कर बुरा हाल शेखपुरा - शहर के कमीशनरी बाजार में युवक के फाँसी लगा लेने की सुचना है मौके पर पुलिस मौजूद. मृतक का नाम अविनाश कुमार उर्फ़ श्याम पाण्डेय, पिता ललन पाण्डेय जो की तरक्षा गली में कपड़ा का दुकान का काम करता था.
More news from बिहार and nearby areas
- तेतरहाट पुलिस की कार्यवाही तीन शराबी एक वारंटी गिरफ्तार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया वहीं एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया1
- यूजीसी एक्ट लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो BTएक्ट1949 काला कानून रद्द करो बन नेशन वन एजुकेशन लागू करो 9204860331.62052581264
- दरभंगा में राष्ट्रीय चालक दिवस पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन दरभंगा। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत, दरभंगा बिहार के तत्वावधान में राष्ट्रीय चालक दिवस के अवसर पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन दरभंगा में राष्ट्रीय चालक दिवस पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन दरभंगा। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत, दरभंगा बिहार के तत्वावधान में राष्ट्रीय चालक दिवस के अवसर पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पोस्टर के अनुसार यह कार्यक्रम 1 सितंबर 2026 को दरभंगा के सोनकी में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय दिन के 10 बजे निर्धारित किया गया है। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने इस अवसर पर चालकों की मेहनत, जिम्मेदारी और परिवहन व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का संदेश दिया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े चालकों एवं संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। संघ की ओर से “नो ड्राइवर, नो ट्रांसपोर्टेशन” और “ड्राइवर नहीं तो परिवहन नहीं” जैसे नारों के माध्यम से चालकों के महत्व को रेखांकित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुन्दर प्रसाद सहित संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पोस्टर में दरभंगा जिले के कई पदाधिकारियों के नाम और तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। राष्ट्रीय चालक दिवस के मौके पर आयोजित यह सम्मान समारोह चालकों के योगदान को पहचान देने और उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- यूजीसी के समर्थन में नालंदा के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया।1
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ को प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी शेखपुरा। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व तथा मामलों के आपसी सहमति से त्वरित निपटारे के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति के आधार पर सरल और त्वरित तरीके से निपटारा कराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रमौलि यादव, सचिव विनोद कुमार सिंह, एलएडीसीएस के चीफ वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- रामगढ़ चौक के बिल्लो पंचायत में मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बिल्लो पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा इस सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्या से पदाधिकारी होंगे रूबरू1
- यूजीसी के समर्थन में नालंदा के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। 31/8/2026 बिहारशरीफ नालन्दा। यूजीसी के समर्थन में नालंदा के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। बिहारशरीफ:- सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वाधान में यूजीसी के समर्थन में जिलाधिकारी नालंदा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। 10 सूत्री माॅगो से संबंधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी नालंदा को दिया गया। यूजीसी के समर्थन में अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा, फुटपाथ संघर्ष मोर्चा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच,आम जनता पार्टी 'इंडिया', आर्मी बहुजन,कुत्ता जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त था। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला कमेटी सदस्य चंद्रशेखर प्रसाद रामदेव चौधरी अनिल पासवान रंजीत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि यूजीसी का गठन सर्वप्रथम 1945 में दिल्ली,बनारस,अलीगढ़ ये तीनों केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर नींव रखा गया था या बनाया गया था। 1947 में इसकी विस्तार करते हुए सभी भारतीय विश्वविद्यालय को शामिल करने का निर्णय लिया गया अगस्त 1949 में विश्वविद्यालय अनुदान समिति की तर्ज पर यूजीसी के संगठन की सिफारिश की गई। यह सिफारिश 1948- 1949 के विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग द्वारा की गई थी भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा पर रिपोर्ट देने और सुधार एवं विस्तार के सुझाव के लिए की थी।1952 में सरकार निर्णय लिया कि इस विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थानों को दिए जाने वाले सभी अनुदान यूजीसी द्वारा नियंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद 28 दिसंबर 1953 को शिक्षा प्राकृतिक संस्थान और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद द्वारा इसका उद्घाटन किया गया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी 28 दिसंबर 1953 को अस्तित्व में आया और 1956 में संसद की एक अधिनियम द्वारा भारत सरकार का एक वैधानिक संगठन बन गया। इसका कार्य विश्वविद्यालय शिक्षा में शिक्षण प्रशिक्षा और अनुसंधान के मानकों को समन्वय निर्धारण और रख रखाव करना था नवंबर 1956 में भारतीय संसद द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 पर पारित होने पर यूजीसी एक वैधानिक निकाय बन गया। संविधान का आर्टिकल 14 कहता है कि इस देश में जाति,वर्ग,वर्ण,धर्म या संप्रदाय के किसी भी भेदभाव के खिलाफ है। यूजीसी 2026 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ स्वर्णां पर भी बराबर लागू होगा। जहां 2012 के नियमों में भेदभाव की बात की गई थी वही 2026 में लाए गए संशोधित नियमों में भेदभाव की परिभाषा में जाति आधारित भेदभाव को जोड़ा गया। माॅगें:- यूजीसीबी 2026 को लागू किया जाए। समान शिक्षा प्रणाली लागू किया जाए।कॉलेजियम प्रणाली को न्यायिक प्रतिक्रिया में समाप्त किया जाए। यूपीएससी एवं बीपीएससी के तर्ज पर परीक्षा के द्वारा जजों की बहाली किया जाए। उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव को दूर किया जाए।एमएसपी पर कानून बनाया जाए। किसानों को मुक्त बिजली का प्रबंध किया जाए एवं उत्तम बीज खाद का प्रबंध किया जाए। बिहारशरीफ के सर्वे किए गए सभी फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर दिया जाए। सरकार अतिक्रमण सुंदरता स्मार्ट सिटी के नाम पर फुटपाथ दुकानदारों को हटाना बंद करें। यह प्रदर्शन श्रम कल्याण मैदान से निकलकर भैसासुर,अंबेर चौक होते सहणालय पहुंचा। प्रदर्शन में सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला कमेटी सदस्य अवधेश पंडित महेंद्र प्रसाद प्रोफेसर शिवकुमार यादव शाहनवाज सुबोध कुमार लालती देवी प्रेम कुमार सोनू पासवान नीतीश कुमार सुधीर कुमार विक्रम कुमार राजकुमार चंद्रवंशी स्वर्गीय मीरा देवी राजबल्लभ पासवान दिसंबर पासवान सुबोध कुमार आजाद करो मांझी अमित कुमार रूबी देवी कोसमी देवी जिरवा देवी मानो देवी शकुंती देवी रामचंद्र मांझी केशवर मांझी शंकर मांझी प्रेम पासवान बलेमू मांझी भूषण मांझी रंजू देवी आदि सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। रामदेव चौधरी सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला कमेटी सदस्य अतिपिछड़ा दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष1
- कथित शराब मामला.. बेढ़ना गांव के चार युवक की मौत.. घाट पर दाह संस्कार के समय स्थानीय विधायक डाॅ सियाराम सिंह पहुंचे.. पूछा क्या करने आए है खाना खा कर जाइएगा, खदेड़ा तो..1
- बेढ़ना में चार मौतों के बाद शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर टोला, बेढ़ना गांव में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि सैदपुर टोला में कुछ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के नेतृत्व में एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतकों के शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि चारों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में बाढ़ थाना कांड संख्या 587/26 दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लगातार व्यापक छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी बीच, शराब के सेवन और बिक्री के खिलाफ भी ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 30 अगस्त को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान शराब पीने और बेचने से संबंधित मामलों में कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल बेढ़ना में हुई चार मौतों के मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और एफएसएल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।4