logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ को प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी शेखपुरा। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व तथा मामलों के आपसी सहमति से त्वरित निपटारे के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति के आधार पर सरल और त्वरित तरीके से निपटारा कराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रमौलि यादव, सचिव विनोद कुमार सिंह, एलएडीसीएस के चीफ वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
5 hrs ago

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ को प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी शेखपुरा। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व तथा मामलों के आपसी सहमति से त्वरित निपटारे के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति के आधार पर सरल और त्वरित तरीके से निपटारा कराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रमौलि यादव, सचिव विनोद कुमार सिंह, एलएडीसीएस के चीफ वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। आत्महत्या की घटना के बाद फिर शुरू हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन लखीसराय। सदर अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बीते 16 अगस्त को एक महिला सफाईकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद केंद्र में ताला लगा दिया गया था। घटना के कारण कुछ दिनों तक केंद्र का संचालन प्रभावित रहा। मंगलवार को पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन पुनः जारी देखा गया। केंद्र में संबंधित कर्मी अपने-अपने कार्यों का निष्पादन करते नजर आए तथा आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती दिखीं। गौरतलब है कि पोषण पुनर्वास केंद्र में अति कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण संबंधी देखभाल एवं विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। केंद्र के पुनः संचालन से कुपोषित बच्चों को इलाज एवं आवश्यक सुविधाएं फिर से उपलब्ध होने लगी हैं
    1
    लखीसराय। आत्महत्या की घटना के बाद फिर शुरू हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन
लखीसराय। सदर अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बीते 16 अगस्त को एक महिला सफाईकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद केंद्र में ताला लगा दिया गया था। घटना के कारण कुछ दिनों तक केंद्र का संचालन प्रभावित रहा।
मंगलवार को  पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन पुनः जारी देखा गया। केंद्र में संबंधित कर्मी अपने-अपने कार्यों का निष्पादन करते नजर आए तथा आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती दिखीं।
गौरतलब है कि पोषण पुनर्वास केंद्र में अति कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण संबंधी देखभाल एवं विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। केंद्र के पुनः संचालन से कुपोषित बच्चों को इलाज एवं आवश्यक सुविधाएं फिर से उपलब्ध होने लगी हैं
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोकामाघाट में 482 महिला पुलिसकर्मियों का 270 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू। मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में बिहार पुलिस की 482 नव नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों के 44 सप्ताह यानी 270 दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। 31 अगस्त 2026 को बिहार सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक राज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों को पूरे जज्बे, कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सभी बेहतर सोल्जर और देश की बेहतर नागरिक बनकर अपनी-अपनी नियुक्ति के स्थान पर जाएं और पूरी लगन के साथ देश की सेवा करें। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अच्युत नन्द सहित सीआरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारी और सभी 482 प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
    1
    मोकामाघाट में 482 महिला पुलिसकर्मियों का 270 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में बिहार पुलिस की 482 नव नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों के 44 सप्ताह यानी 270 दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। 31 अगस्त 2026 को बिहार सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक राज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों को पूरे जज्बे, कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सभी बेहतर सोल्जर और देश की बेहतर नागरिक बनकर अपनी-अपनी नियुक्ति के स्थान पर जाएं और पूरी लगन के साथ देश की सेवा करें। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अच्युत नन्द सहित सीआरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारी और सभी 482 प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • रामगढ़ चौक के फुलिया गांव में 3 किलोमीटर सड़क पर कीचड़ का अंबार पैदल चलने को मजबूर है ग्रामीण लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत फुलिया गांव में 3 किलोमीटर सड़क पर कीचड़ का अंबार होने के कारण पैदल चलने को मजबूर है ग्रामीण
    1
    रामगढ़ चौक के फुलिया गांव में 3 किलोमीटर सड़क पर कीचड़ का अंबार पैदल चलने को मजबूर है ग्रामीण
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत फुलिया गांव में 3 किलोमीटर सड़क पर कीचड़ का अंबार होने के कारण पैदल चलने को मजबूर है ग्रामीण
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत टाड़ा पर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। दोनों तरफ से थाना में दिया गया आवेदन। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत टाड़ा पर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। दोनों तरफ से थाना में दिया गया आवेदन।
    1
    बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत टाड़ा पर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। दोनों तरफ से थाना में दिया गया आवेदन। 
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत टाड़ा पर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। दोनों तरफ से थाना में दिया गया आवेदन।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    30 min ago
  • आम जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव बहुजन आर्मी राष्ट्रीय महासचिव सम्राट रंजीत चौधरी ने भंडाफोड़ किया यूजीसी एक्ट लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो BTएक्ट1949 काला कानून रद्द करो बन नेशन वन एजुकेशन लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो 9204860331
    4
    आम जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव बहुजन आर्मी राष्ट्रीय महासचिव सम्राट रंजीत चौधरी ने भंडाफोड़ किया 
यूजीसी एक्ट लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो BTएक्ट1949 काला कानून रद्द करो बन नेशन वन एजुकेशन लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो 9204860331
    user_Ranjit Kumar Chaudhary
    Ranjit Kumar Chaudhary
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • दरभंगा में राष्ट्रीय चालक दिवस पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन दरभंगा। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत, दरभंगा बिहार के तत्वावधान में राष्ट्रीय चालक दिवस के अवसर पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन
    1
    दरभंगा में राष्ट्रीय चालक दिवस पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन
दरभंगा। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत, दरभंगा बिहार के तत्वावधान में राष्ट्रीय चालक दिवस के अवसर पर चालक सम्मान समारोह का आयोजन
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • पुलिस केंद्र शेखपुरा में हुआ परेड का आयोजन, जवानों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर जोर शेखपुरा। पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा में पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिसकर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत हिस्सा लिया और शारीरिक अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस जवानों को नियमित रूप से शारीरिक रूप से फिट रहने तथा मानसिक तनाव से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। परेड के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, समयबद्धता और कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिसकर्मियों का स्वस्थ एवं अनुशासित रहना कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों को विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती का बेहतर होना आवश्यक है। परेड के दौरान जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक गतिविधियों तथा परेड से संबंधित विभिन्न मानकों पर भी ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस परेड का उद्देश्य पुलिस बल को अधिक चुस्त-दुरुस्त, अनुशासित और कार्यकुशल बनाना है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से कायम रखा जा सके।
    1
    पुलिस केंद्र शेखपुरा में हुआ परेड का आयोजन, जवानों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर जोर
शेखपुरा। पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा में पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिसकर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत हिस्सा लिया और शारीरिक अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस जवानों को नियमित रूप से शारीरिक रूप से फिट रहने तथा मानसिक तनाव से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। परेड के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, समयबद्धता और कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिसकर्मियों का स्वस्थ एवं अनुशासित रहना कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों को विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती का बेहतर होना आवश्यक है।
परेड के दौरान जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक गतिविधियों तथा परेड से संबंधित विभिन्न मानकों पर भी ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस परेड का उद्देश्य पुलिस बल को अधिक चुस्त-दुरुस्त, अनुशासित और कार्यकुशल बनाना है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से कायम रखा जा सके।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    4 hrs ago
  • फाँसी लगाकर युवक ने किया आत्म हत्या परिवार का रो रो कर बुरा हाल शेखपुरा - शहर के कमीशनरी बाजार में युवक के फाँसी लगा लेने की सुचना है मौके पर पुलिस मौजूद. मृतक का नाम अविनाश कुमार उर्फ़ श्याम पाण्डेय, पिता ललन पाण्डेय जो की तरक्षा गली में कपड़ा का दुकान का काम करता था.
    4
    फाँसी लगाकर युवक ने किया आत्म हत्या परिवार का रो रो कर बुरा हाल 
शेखपुरा - शहर के कमीशनरी बाजार में युवक के फाँसी लगा लेने की सुचना है मौके पर पुलिस मौजूद. मृतक का नाम अविनाश कुमार उर्फ़ श्याम पाण्डेय, पिता ललन पाण्डेय जो की तरक्षा गली में कपड़ा का दुकान का काम करता था.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.