logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चांदन-मेला देखने देवघर गए एक युवक को रांगा मोड़ में गोली मारकर की हत्या आपसी रंजिश की आशंका में पुलिस कर रही है मामले की जांच चांदन (बांका)झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कि बीती रात को मेला देखने देवघर गए युवक को रांगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।मृतक युवक की पहचान बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी रौशन यादव पिता नागेश्वर यादव उर्फ नागो यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अपराधियों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।देवघर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि देवघर में उसकी किसी से कोई रंजिश थी या वह किसी काम से यहां आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

21 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
21 hrs ago

चांदन-मेला देखने देवघर गए एक युवक को रांगा मोड़ में गोली मारकर की हत्या आपसी रंजिश की आशंका में पुलिस कर रही है मामले की जांच चांदन (बांका)झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कि बीती रात को मेला देखने देवघर गए युवक को रांगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।मृतक युवक की पहचान बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी रौशन यादव पिता नागेश्वर यादव उर्फ नागो यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अपराधियों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।देवघर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि देवघर में उसकी किसी से कोई रंजिश थी या वह किसी काम से यहां आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • #माँ को दी गई अंतिम विदाई भक्तों की आँखे दिखी नम ढ़ोल नगड़े रहे गुंजमान लगातार नौ दिनों के पूजा के बाद दशहवे दिन माँ की प्रतिमा को दी गई विदाई, भक्तों ने कहाँ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की सबों को सुख समृद्धि की प्रार्थना की मुख्य रूप से कार्यकर्म में मुख्य सहयोग श्री सत्यवान् बरनवाल,राजेश मण्डल, गोपाल सिँह, सहित भारी संख्या में लोगों ने सहयोग किया 🙏
    1
    #माँ को दी गई अंतिम विदाई भक्तों की आँखे दिखी नम ढ़ोल नगड़े रहे गुंजमान 
लगातार नौ दिनों के पूजा के बाद दशहवे दिन माँ की प्रतिमा को दी गई विदाई, भक्तों ने कहाँ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की सबों को सुख समृद्धि की प्रार्थना की मुख्य रूप से कार्यकर्म में मुख्य सहयोग श्री सत्यवान् बरनवाल,राजेश मण्डल, गोपाल सिँह, सहित भारी संख्या में लोगों ने सहयोग किया 🙏
    user_रिपोर्टर विनय कुमार
    रिपोर्टर विनय कुमार
    Local News Reporter देवघर, देवघर, झारखंड•
    10 hrs ago
  • *सुल्तानगंज फोरलेन पर बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, दुर्गा मेला देखकर लौट रहे बांका के युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर* भागलपुर सूलतानगंज मिर्जाचौकी फोरलेन पर अपराधियों ने दो युवकों को घेरकर की लूटपाट, एक के कंधे में फंसी गोली, दूसरे के साथ मारपीट; मोबाइल और छह हजार रुपये लूटने का आरोप बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से लूटपाट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन पर दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे बांका जिले के दो युवकों को छह अपराधियों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। घटना देर रात करीब ढाई बजे सुल्तानगंज फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी विमल कुमार, पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की पहचान दीपक कुमार, पिता उदय नारायण सिंह के रूप में की गई है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि दोनों युवक मुंगेर जिले के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद दोनों वापस अपने घर अमरपुर के कल्याणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जैसे ही दोनों युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, वहां मौजूद छह अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि अपराधियों ने दोनों युवकों को घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जो विमल कुमार के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी दीपक कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट की। अचानक हुई इस वारदात से दोनों युवक दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने युवकों से मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये नकद छीन लिए। घायल युवक के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या छह थी और सभी नशे की हालत में थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपराधियों ने पहले दोनों युवकों को रोककर लूटपाट की और इसी दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गोली लगने के बाद घायल विमल कुमार को उसके साथी दीपक कुमार ने इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज पहुंचाया बताया जा रहा है कि गोली विमल के कंधे में फंस गई थी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर क्षेत्र के समाजसेवी धर्मेंद्र शेखर भारती उर्फ भाई धीरू यादव परिजनों के साथ भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल विमल कुमार का हालचाल जाना तथा परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही घायल युवक के बेहतर इलाज को लेकर चिंता जताई इस घटना से घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है सुल्तानगंज फोरलेन पर देर रात हुई लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं विशेष रूप से दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान, जब बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मेला देखकर अपने घर लौटते हैं, ऐसे समय में अपराधियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाए जाने की घटना चिंताजनक है सवाल यह है कि आखिर सुल्तानगंज फोरलेन पर रात के समय सुरक्षा और पुलिस गश्ती की क्या व्यवस्था है आखिर छह अपराधी फोरलेन पर राहगीरों को रोककर लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए इस घटना के बाद रात के समय फोरलेन से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। साथ ही इस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं हो सकी है अब देखना होगा कि सुल्तानगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लूटपाट तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है इस घटना ने एक बार फिर फोरलेन पर रात्रि गश्ती बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को सामने ला दिया है बाइट -- धर्मेंद्र शेखर भारती समाजसेवी
    2
    *सुल्तानगंज फोरलेन पर बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, दुर्गा मेला देखकर लौट रहे बांका के युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर*

भागलपुर सूलतानगंज मिर्जाचौकी फोरलेन पर  अपराधियों ने दो युवकों को घेरकर की लूटपाट, एक के कंधे में फंसी गोली, दूसरे के साथ मारपीट; मोबाइल और छह हजार रुपये लूटने का आरोप बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से लूटपाट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन पर दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे बांका जिले के दो युवकों को छह अपराधियों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। घटना देर रात करीब ढाई बजे सुल्तानगंज फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप की बताई जा रही है।
गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी विमल कुमार, पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की पहचान दीपक कुमार, पिता उदय नारायण सिंह के रूप में की गई है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि दोनों युवक मुंगेर जिले के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद दोनों वापस अपने घर अमरपुर के कल्याणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।
पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जैसे ही दोनों युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, वहां मौजूद छह अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोप है कि अपराधियों ने दोनों युवकों को घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जो विमल कुमार के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी दीपक कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट की।
अचानक हुई इस वारदात से दोनों युवक दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने युवकों से मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये नकद छीन लिए।
घायल युवक के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या छह थी और सभी नशे की हालत में थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपराधियों ने पहले दोनों युवकों को रोककर लूटपाट की और इसी दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गोली लगने के बाद घायल विमल कुमार को उसके साथी दीपक कुमार ने इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज पहुंचाया बताया जा रहा है कि गोली विमल के कंधे में फंस गई थी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर क्षेत्र के समाजसेवी धर्मेंद्र शेखर भारती उर्फ भाई धीरू यादव परिजनों के साथ भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने घायल विमल कुमार का हालचाल जाना तथा परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही घायल युवक के बेहतर इलाज को लेकर चिंता जताई इस घटना से घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है सुल्तानगंज फोरलेन पर देर रात हुई लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं
विशेष रूप से दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान, जब बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मेला देखकर अपने घर लौटते हैं, ऐसे समय में अपराधियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाए जाने की घटना चिंताजनक है सवाल यह है कि आखिर सुल्तानगंज फोरलेन पर रात के समय सुरक्षा और पुलिस गश्ती की क्या व्यवस्था है आखिर छह अपराधी फोरलेन पर राहगीरों को रोककर लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए इस घटना के बाद रात के समय फोरलेन से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है
फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। साथ ही इस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं हो सकी है अब देखना होगा कि सुल्तानगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लूटपाट तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है इस घटना ने एक बार फिर फोरलेन पर रात्रि गश्ती बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को सामने ला दिया है
बाइट -- धर्मेंद्र शेखर भारती समाजसेवी
    user_Nitish kumar
    Nitish kumar
    Photographer देवघर, देवघर, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बांका: विधायक मनोज यादव ने चांदन, झाझबा और सुईया में किए मां दुर्गा के दर्शन, कला मंच का किया शिलान्यास
    1
    बांका: विधायक मनोज यादव ने चांदन, झाझबा और सुईया में किए मां दुर्गा के दर्शन, कला मंच का किया शिलान्यास
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • 🙏😢 नम आंखों से दी गई मां तेलडीहा महारानी को विदाई, जयकारों से गूंज उठा तेलडीहा धाम! 🚩 💐 बांका के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में कल शाम मां तेलडीहा महारानी को नम आंखों से विदाई दी गई। मां के विदा होते ही भक्तों की आंखें नम हो गईं और हर तरफ गूंज उठा मां का जयकारा। 🙏🔱 ❤️ भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले साल फिर आने की प्रार्थना की। 🚩 बोलिए, जय माता दी! 🙏🌺 📲 बांका जिले की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Banka Today News Digital के साथ। 🔴 बांका की आवाज आपके साथ!
    1
    🙏😢 नम आंखों से दी गई मां तेलडीहा महारानी को विदाई, जयकारों से गूंज उठा तेलडीहा धाम! 🚩
💐 बांका के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में कल शाम मां तेलडीहा महारानी को नम आंखों से विदाई दी गई। मां के विदा होते ही भक्तों की आंखें नम हो गईं और हर तरफ गूंज उठा मां का जयकारा। 🙏🔱
❤️ भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले साल फिर आने की प्रार्थना की।
🚩 बोलिए, जय माता दी! 🙏🌺
📲 बांका जिले की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Banka Today News Digital के साथ।
🔴 बांका की आवाज आपके साथ!
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • किसगो में मां दुर्गा की भावुक विदाई 🙏❤️ | नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई | Giridih News YouTube डिस्क्रिप्शन 🙏 जय माता दी! जय मां दुर्गा! 🙏 गिरिडीह जिले के किसगो में विजयदशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां की विदाई के समय माहौल भक्तिमय और भावुक हो गया। 🔴 किसगो की अनोखी परंपरा! यहां हर साल श्रद्धालु किसगो गढ़ मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर नावाआहार तक लेकर जाते हैं। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। मां दुर्गा की विदाई के साथ भक्तों ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की। 📍 स्थान: किसगो, गिरिडीह, झारखंड 🙏 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Satya Sahitya News को SUBSCRIBE करना न भूलें। सत्य साहित्य न्यूज़ — सच की कलम, समाज के नाम। 🖊️ 🔥 YouTube Hashtags #Kisgo #DurgaPuja2026 #MaaDurga #Vijayadashami #DurgaVisarjan #GiridihNews #JharkhandNews #SatyaSahityaNews #जयमातादी #मांदुर्गा #दुर्गापूजा
    1
    किसगो में मां दुर्गा की भावुक विदाई 🙏❤️ | नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई | Giridih News
YouTube डिस्क्रिप्शन
🙏 जय माता दी! जय मां दुर्गा! 🙏
गिरिडीह जिले के किसगो में विजयदशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां की विदाई के समय माहौल भक्तिमय और भावुक हो गया।
🔴 किसगो की अनोखी परंपरा! यहां हर साल श्रद्धालु किसगो गढ़ मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर नावाआहार तक लेकर जाते हैं। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।
मां दुर्गा की विदाई के साथ भक्तों ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।
📍 स्थान: किसगो, गिरिडीह, झारखंड
🙏 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Satya Sahitya News को SUBSCRIBE करना न भूलें।
सत्य साहित्य न्यूज़ — सच की कलम, समाज के नाम। 🖊️
🔥 YouTube Hashtags
#Kisgo #DurgaPuja2026 #MaaDurga #Vijayadashami #DurgaVisarjan #GiridihNews #JharkhandNews #SatyaSahityaNews #जयमातादी #मांदुर्गा #दुर्गापूजा
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • 🚨🙏 सुईया दुर्गा मंदिर में विधायक मनोज यादव ने दिया बड़ा तोहफा! मां दुर्गा के दर्शन के साथ कला मंच का किया शिलान्यास 🚩🌺 🙏 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव चांदन, झाझबा और सुईया पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 🚩 चांदन के विभिन्न पूजा पंडालों और चंदन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधायक झाझबा दुर्गा पूजा मेले में भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। 📍 सुईया में विकास कार्य की पहल! ✨ सुईया स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कला मंच का शिलान्यास किया गया। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है। 🙏 मां दुर्गा के दर्शन और विकास कार्य की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। 📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो करें — Banka Today News Digital। 🗞️ बांका की आवाज आपके साथ!
    1
    🚨🙏 सुईया दुर्गा मंदिर में विधायक मनोज यादव ने दिया बड़ा तोहफा! मां दुर्गा के दर्शन के साथ कला मंच का किया शिलान्यास 🚩🌺
🙏 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव चांदन, झाझबा और सुईया पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
🚩 चांदन के विभिन्न पूजा पंडालों और चंदन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधायक झाझबा दुर्गा पूजा मेले में भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
📍 सुईया में विकास कार्य की पहल!
✨ सुईया स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कला मंच का शिलान्यास किया गया। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।
🙏 मां दुर्गा के दर्शन और विकास कार्य की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।
📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो करें — Banka Today News Digital।
🗞️ बांका की आवाज आपके साथ!
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • चांदन-मेला देखने देवघर गए एक युवक को रांगा मोड़ में गोली मारकर की हत्या आपसी रंजिश की आशंका में पुलिस कर रही है मामले की जांच चांदन (बांका)झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कि बीती रात को मेला देखने देवघर गए युवक को रांगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।मृतक युवक की पहचान बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी रौशन यादव पिता नागेश्वर यादव उर्फ नागो यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अपराधियों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।देवघर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि देवघर में उसकी किसी से कोई रंजिश थी या वह किसी काम से यहां आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
    1
    चांदन-मेला देखने देवघर गए एक युवक को रांगा मोड़ में गोली मारकर की हत्या 
आपसी रंजिश की आशंका में पुलिस कर रही है मामले की जांच 
चांदन (बांका)झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कि बीती रात को मेला देखने देवघर गए युवक को रांगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।मृतक युवक की पहचान बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोड़ियारी गांव निवासी रौशन यादव पिता नागेश्वर यादव उर्फ नागो यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देवघर  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अपराधियों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।देवघर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि देवघर में उसकी किसी से कोई रंजिश थी या वह किसी काम से यहां आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • आनंदपुर में विवाहिता का शव फंदे से बरामद, तीन साल की बेटी हुई बेसहारा* आनंदपुर में फंदे से लटकता मिला 21 वर्षीय विवाहिता का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; तीन साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया चांदन, बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के जतवारा गांव में मंगलवार की रात 21 वर्षीय विवाहिता सिंधु कुमारी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका की तीन वर्षीय मासूम बेटी बिट्टू कुमारी के सिर से मां का साया उठ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंधु कुमारी, पति हूरो ठाकुर, मंगलवार की रात अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति हूरो ठाकुर कोलकाता में रहते हैं। हालांकि, घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने आनंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए।मृतका की मां प्यारी देवी, पिता स्वर्गीय भीम ठाकुर तथा अन्य परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का मायका भोरसार के बेहराटील्हा में बताया गया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इधर, पंचायत के उपमुखिया सुजीत कुमार रमानी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    आनंदपुर में विवाहिता का शव फंदे से बरामद, तीन साल की बेटी हुई बेसहारा*
आनंदपुर में फंदे से लटकता मिला 21 वर्षीय विवाहिता का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; तीन साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
चांदन, बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के जतवारा गांव में मंगलवार की रात 21 वर्षीय विवाहिता सिंधु कुमारी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि मृतका की तीन वर्षीय मासूम बेटी बिट्टू कुमारी के सिर से मां का साया उठ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंधु कुमारी, पति हूरो ठाकुर, मंगलवार की रात अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति हूरो ठाकुर कोलकाता में रहते हैं। हालांकि, घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने आनंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए।मृतका की मां प्यारी देवी, पिता स्वर्गीय भीम ठाकुर तथा अन्य परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का मायका भोरसार के बेहराटील्हा में बताया गया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इधर, पंचायत के उपमुखिया सुजीत कुमार रमानी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.