Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक लोडर और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार-पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोडर के चालक को हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Ramadhar Kumar
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक लोडर और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार-पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोडर के चालक को हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक लोडर और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार-पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोडर के चालक को हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।1
- oooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooo1
- वन विभाग की टीम देख भागे माफिया वन कर्मियों ने लकड़ी जप्त कर कार्यवाइ शुरू की । मंगलपुर थाना क्षेत्र के कशोलर गांव में अवैध रूप से पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी काट रहे मजदूर व ठेकेदार लकड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- औरैया प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री के.के. चतुर्वेदी ने की, बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से श्री मंजुल पांडेय को औरैया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 तारिक जकी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजनी वाजपेई एवं प्रदेश संगठन मंत्री के.के. चतुर्वेदी के अनुमोदन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजुल पांडेय से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह संगठन की निष्ठा, गरिमा एवं पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे, बैठक में अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- कानपुर देहात: ऑटो में महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताएं गिरफ्तार कानपुर देहात: ऑटो में महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताएं गिरफ्तार कानपुर देहात में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो में सफर कर रही महिलाओं को बातों में फंसाकर जेवर और पर्स चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किए गए जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भोगनीपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी उर्मिला पत्नी भूरा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ मूसानगर से भोगनीपुर ऑटो से आ रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ऑटो में बैठीं। इसी दौरान एक महिला ने उनके छोटे बच्चे को गोद में लेने की बात कही, जबकि दूसरी महिला ने चालाकी से उनका पर्स अपने कब्जे में कर लिया। बाद में घर पहुंचने पर पता चला कि पर्स में रखी चांदी की पायल, बिछिया और आधार कार्ड चोरी हो चुके हैं। मामले में थाना भोगनीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भोगनीपुर चौराहे से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान सुधा पत्नी राजकुमार कंजड़ निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम हरियाणा तथा पूजा पत्नी सुमित कंजड़ निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी बिछिया, एक नाक की कील, 1740 रुपये नकद, एक ब्लेड, दो चाबियां, एक आधार कार्ड तथा बड़ी सेफ्टी पिन बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि वे हरियाणा से आकर अलग-अलग क्षेत्रों में सवारी वाहनों में महिलाओं को बातों में उलझाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं और बाद में दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो जाती थीं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार रंजन, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।2
- ग्राम दौलतपुर निवासी बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। मगर पुलिस उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।1
- 17 मई को गोपाल वाटिका में होगा वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नारायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता शामिल होंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, प्रशांत पोरवाल मोनू समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।1
- कानपुर देहात के कहिंजरी में एक तेज रफ्तार पिकअप ने यात्रियों से भरे ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2