मां से बिछड़ा मासूम, डायल-112 ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया तारापुर थाना क्षेत्र के लोहसारी गली के समीप शुक्रवार को भटक रहे चार वर्षीय बच्चे सचिन कुमार को तारापुर पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। जानकारी के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली कि लोहसारी गली के समीप एक बच्चा काफी देर से रो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी ने बच्चे को अपनी गोद में लेकर शांत कराया और उसके घर तथा परिजनों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित थाना परिसर में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्चे की मां सोनाली कुमारी तारापुर थाना पहुंचीं। उन्होंने बच्चे को पहचान लिया और उसे अपने साथ ले गईं। सोनाली कुमारी ने बताया कि वह बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थीं। इसी दौरान उनका चार वर्षीय बेटा अचानक कहीं बिछड़ गया। बाजार में काफी खोजबीन करने के बावजूद बच्चे का पता नहीं चल सका। बच्चे के सकुशल मिलने पर मां ने राहत की सांस ली। उन्होंने बच्चे को सुरक्षित खोजकर परिजनों तक पहुंचाने के लिए तारापुर पुलिस और डायल-112 की टीम के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

- 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा 5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।4
- 🌿 छुईमुई (लाजवंती) प्रकृति का अद्भुत पौधा है। छूते ही इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं और कुछ समय बाद फिर खुल जाती हैं। 🌱 आइए, इस अनोखे पौधे को बेवजह न तोड़ें और इसका संरक्षण करें। हर पौधा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। 💚 🌱 पौधे बचाएँ, प्रकृति बचाएँ, भविष्य बचाएँ। 🌍 #छुईमुई #लाजवंती #पौधासंरक्षण #प्रकृतिबचाओ #हरियाली #SavePlants #Nature 🌿 छुईमुई (लाजवंती) प्रकृति का अद्भुत पौधा है। छूते ही इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं और कुछ समय बाद फिर खुल जाती हैं। 🌱 आइए, इस अनोखे पौधे को बेवजह न तोड़ें और इसका संरक्षण करें। हर पौधा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। 💚 🌱 पौधे बचाएँ, प्रकृति बचाएँ, भविष्य बचाएँ। 🌍 #छुईमुई #लाजवंती #पौधासंरक्षण #प्रकृतिबचाओ #हरियाली #SavePlants #Nature1
- पति की प्रताड़ना से आक्रोशित महिला ने खुजली की दवा पी,अस्पताल में भर्ती। गोगरी। महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोछारी गांव में शुक्रवार को पति द्वारा शराब पीकर मारपीट किए जाने और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आक्रोशित एक महिला ने कथित तौर पर खुजली की दवा पी ली। दवा पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसकी सास उसे इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमारी की देखरेख में महिला का उपचार किया गया। चिकित्सकीय उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। शुक्रवार शाम छह बजे तक महिला का अस्पताल में इलाज जारी था। महिला की सास ने आरोप लगाया कि उसकी बहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण उसने जहरनुमा दवा पी ली। वहीं, महिला के संबंध में पति द्वारा शराब पीकर मारपीट और सास द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस स्तर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बैंकों में आज एक दिवसीय हड़ताल, कर्मचारियों ने 5 डे वीक और नई बहाली की मांग उठाई।1
- नए वेतनमान का सपना : MLC चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मास्टर स्ट्रोक वितरहित एवं अनुदानित विद्यालयों तथा महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए नए वेतनमान की संरचना में फंसा पेंच? वेतनमान या लॉलीपॉप क्या नए वेतनमान से समानता का मिलेगा अधिकार? क्या वित्त रहित शिक्षक समान वेतनमान के लिए अपनी मांगों पर रहेंगे अडिग? नए वेतनमान का सपना : MLC चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मास्टर स्ट्रोक वितरहित एवं अनुदानित विद्यालयों तथा महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए नए वेतनमान की संरचना में फंसा पेंच?1
- Patna ke prasiddh teacher Gyan Bindu daroga factory Anand sar1
- तारापुर में पूर्व विधायक पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि तारापुर की पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव लखनपुर में सादे समारोह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैतृक आवास पहुंचकर शांति पूजन एवं हवन में भाग लिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्वती नगर स्थित बीएड कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां स्थापित स्व. पार्वती देवी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, मुख्यमंत्री की पत्नी कुमारी ममता, भाभी अमृता चौधरी, छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी, उनकी पत्नी शांता सिंह, भांजे सौरभ सिंह सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। बीएड कॉलेज परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, रविंद्र सिंह कल्लू, भाजपा समाजसेवी कुणाल चौधरी, समीर मधुकर, निर्मल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, तारापुर एसडीओ महेश कुमार एवं एसडीपीओ निशांत गौरव सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में मौजूद रहे।1
- 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा 5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।4
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं से पैसा मांगने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई का दिया भरोसा। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर महिलाओं के परिजनों से अवैध रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। कई महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल की एएनएम और जीएनएम पर अलग-अलग राशि मांगने और लेने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी दी गई है। भेलवा दियारा निवासी सीता कुमारी की मां कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि प्रसव होने के बाद एएनएम रीता कुमारी और जीएनएम शकुंतला कुमारी ने मिलकर उनसे 600 रुपये की मांग की और राशि ली। वहीं अरसैया दियारा निवासी श्वेता कुमारी की मां रीता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री का प्रसव होने के बाद जीएनएम गुंजन कुमारी ने पहले 400 रुपये मांगे। इसके बाद स्ट्रेचर उपलब्ध कराने वाली महिला को 200 रुपये देने पड़े। इस तरह कुल 600 रुपये लिए गए। रिमझिम कुमारी की मां सत्या देवी ने आरोप लगाया कि एएनएम रीता कुमारी और जीएनएम शकुंतला कुमारी ने प्रसव कराने के लिए उनसे 3000 रुपये की मांग की और कहा कि राशि देने के बाद ही प्रसव कराया जाएगा। इसी तरह पसराहा निवासी श्वेता कुमारी की मां निभा देवी ने आरोप लगाया कि प्रसव के लिए एएनएम रीता कुमारी ने पैसे की मांग की। उन्होंने पहले 600 रुपये दिए, लेकिन आरोप है कि राशि लेने से इनकार करते हुए प्रसव कराने से मना कर दिया गया। बाद में विनती करने पर उन्होंने 400 रुपये और दिए। कुल 1000 रुपये देने के बाद प्रसव कराया गया। मामले में गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल की मैनेजर पूजा कुमारी ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे बताया कि प्रसव के दौरान एएनएम और जीएनएम द्वारा कथित रूप से अवैध राशि की मांग किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि इन आरोपों की जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन गरीब मरीजों के परिजनों को कब तक न्याय दिलाता है।1