5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा 5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा
5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन
में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को
कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
- मांगों को लेकर आरएस कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, कार्यालय का कामकाज कराया बाधित तारापुर के आरएस कॉलेज में छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर गुरुवार को छात्रों ने पैदल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। छात्र अंकित कुमार के नेतृत्व में निकले मार्च के दौरान छात्रों ने कॉलेज कार्यालय का गेट बंद कर कार्य बाधित किया। हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि स्थायी प्राचार्य के अभाव में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कॉलेज की कथित त्रुटि से कुछ विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित कर दिया गया है, जिसे सुधारने की मांग की गई। साथ ही यूजी-पीजी के सभी सेमेस्टर के लिए पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराने, स्वच्छ शौचालय तथा बिजली कटने पर जनरेटर की व्यवस्था की मांग की गई। प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पत्राचार किया गया है। परीक्षा परिणाम में सुधार कराया जा चुका है। शौचालय की सफाई करा दी गई है तथा पुस्तकें जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं से पैसा मांगने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई का दिया भरोसा। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर महिलाओं के परिजनों से अवैध रूप से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। कई महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल की एएनएम और जीएनएम पर अलग-अलग राशि मांगने और लेने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी दी गई है। भेलवा दियारा निवासी सीता कुमारी की मां कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि प्रसव होने के बाद एएनएम रीता कुमारी और जीएनएम शकुंतला कुमारी ने मिलकर उनसे 600 रुपये की मांग की और राशि ली। वहीं अरसैया दियारा निवासी श्वेता कुमारी की मां रीता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री का प्रसव होने के बाद जीएनएम गुंजन कुमारी ने पहले 400 रुपये मांगे। इसके बाद स्ट्रेचर उपलब्ध कराने वाली महिला को 200 रुपये देने पड़े। इस तरह कुल 600 रुपये लिए गए। रिमझिम कुमारी की मां सत्या देवी ने आरोप लगाया कि एएनएम रीता कुमारी और जीएनएम शकुंतला कुमारी ने प्रसव कराने के लिए उनसे 3000 रुपये की मांग की और कहा कि राशि देने के बाद ही प्रसव कराया जाएगा। इसी तरह पसराहा निवासी श्वेता कुमारी की मां निभा देवी ने आरोप लगाया कि प्रसव के लिए एएनएम रीता कुमारी ने पैसे की मांग की। उन्होंने पहले 600 रुपये दिए, लेकिन आरोप है कि राशि लेने से इनकार करते हुए प्रसव कराने से मना कर दिया गया। बाद में विनती करने पर उन्होंने 400 रुपये और दिए। कुल 1000 रुपये देने के बाद प्रसव कराया गया। मामले में गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल की मैनेजर पूजा कुमारी ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे बताया कि प्रसव के दौरान एएनएम और जीएनएम द्वारा कथित रूप से अवैध राशि की मांग किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि इन आरोपों की जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन गरीब मरीजों के परिजनों को कब तक न्याय दिलाता है।1
- Post by Sunil Paaswan1
- Patna ke prasiddh teacher Gyan Bindu daroga factory Anand sar1
- बाढ़ प्रभावित नहीं बाढ़ ग्रसित जिला घोषित हो मुंगेर : इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम ने DM को सौंपा ज्ञापन बाढ़ प्रभावित नहीं बाढ़ ग्रसित जिला घोषित हो मुंगेर : INFF इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन अध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लगाई गुहार1
- उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने किया पथराव, तीन गिरफ्तार, तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान घायल, वाहन का शीशा टूटा; दो नामजद आरोपित फरार, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी वायरल उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने किया पथराव, तीन गिरफ्तार, तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान घायल, वाहन का शीशा टूटा; दो नामजद आरोपित फरार, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी वायरल1
- 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा 5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।4
- तारापुर में पूर्व विधायक पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि तारापुर की पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव लखनपुर में सादे समारोह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैतृक आवास पहुंचकर शांति पूजन एवं हवन में भाग लिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्वती नगर स्थित बीएड कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां स्थापित स्व. पार्वती देवी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, मुख्यमंत्री की पत्नी कुमारी ममता, भाभी अमृता चौधरी, छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी, उनकी पत्नी शांता सिंह, भांजे सौरभ सिंह सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। बीएड कॉलेज परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, रविंद्र सिंह कल्लू, भाजपा समाजसेवी कुणाल चौधरी, समीर मधुकर, निर्मल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, तारापुर एसडीओ महेश कुमार एवं एसडीपीओ निशांत गौरव सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में मौजूद रहे।1
- गोगरी जमालपुर बाजार में चलाया गया अतिक्रमण,फल-सब्जी विक्रेता हटाए गए,वापस रोड पर मिला स्थाई जगह। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर बाजार में शुक्रवार शाम को अतिक्रमण अभियान चलाते हुए, फल और सब्जी विक्रेताओं को बाजार से हटाकर जमालपुर बायपास रोड पर स्थायी जगह उपलब्ध कराई गई। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मौके पर पहुंचकर विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए बायपास रोड पर जगह निर्धारित कर दी गई है। अब कोई भी विक्रेता बीच बाजार में ठेला, रेडी या फुटकर दुकान लगाकर फल-सब्जी की बिक्री नहीं करेगा। यदि कोई विक्रेता निर्देश का उल्लंघन करते हुए बीच बाजार में दुकान लगाकर बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी फल और सब्जी विक्रेताओं से निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकान लगाने की अपील की, इस दौरान कुछ फूट कर विक्रेता से पदाधिकारी के द्वारा जुर्माना भी वसूल किया गया। नगर परिषद के इस निर्णय का उद्देश्य जमालपुर बाजार में लगने वाले जाम और अव्यवस्था को कम करना बताया गया है।1