Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sunil Paaswan
More news from बिहार and nearby areas
- 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा 5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।4
- पूंजीवाद लोगों के हालात को अपने लालच में किसी भी हद तक खराब कर सकता है। हमारे पेज को फॉलो करें हर न्यू अपडेट आप तक1
- बाढ़ प्रभावित नहीं बाढ़ ग्रसित जिला घोषित हो मुंगेर : इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम ने DM को सौंपा ज्ञापन बाढ़ प्रभावित नहीं बाढ़ ग्रसित जिला घोषित हो मुंगेर : INFF इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन अध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लगाई गुहार1
- दिल्ली में हुआ स्थानीय लोगों से विवाद देखिए ग्राउंड रिपोर्ट किस तरीके से?1
- मां से बिछड़ा मासूम, डायल-112 ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया तारापुर थाना क्षेत्र के लोहसारी गली के समीप शुक्रवार को भटक रहे चार वर्षीय बच्चे सचिन कुमार को तारापुर पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। जानकारी के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली कि लोहसारी गली के समीप एक बच्चा काफी देर से रो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी ने बच्चे को अपनी गोद में लेकर शांत कराया और उसके घर तथा परिजनों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित थाना परिसर में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्चे की मां सोनाली कुमारी तारापुर थाना पहुंचीं। उन्होंने बच्चे को पहचान लिया और उसे अपने साथ ले गईं। सोनाली कुमारी ने बताया कि वह बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थीं। इसी दौरान उनका चार वर्षीय बेटा अचानक कहीं बिछड़ गया। बाजार में काफी खोजबीन करने के बावजूद बच्चे का पता नहीं चल सका। बच्चे के सकुशल मिलने पर मां ने राहत की सांस ली। उन्होंने बच्चे को सुरक्षित खोजकर परिजनों तक पहुंचाने के लिए तारापुर पुलिस और डायल-112 की टीम के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।1
- गोगरी जमालपुर बाजार में चलाया गया अतिक्रमण,फल-सब्जी विक्रेता हटाए गए,वापस रोड पर मिला स्थाई जगह। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर बाजार में शुक्रवार शाम को अतिक्रमण अभियान चलाते हुए, फल और सब्जी विक्रेताओं को बाजार से हटाकर जमालपुर बायपास रोड पर स्थायी जगह उपलब्ध कराई गई। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मौके पर पहुंचकर विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए बायपास रोड पर जगह निर्धारित कर दी गई है। अब कोई भी विक्रेता बीच बाजार में ठेला, रेडी या फुटकर दुकान लगाकर फल-सब्जी की बिक्री नहीं करेगा। यदि कोई विक्रेता निर्देश का उल्लंघन करते हुए बीच बाजार में दुकान लगाकर बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी फल और सब्जी विक्रेताओं से निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकान लगाने की अपील की, इस दौरान कुछ फूट कर विक्रेता से पदाधिकारी के द्वारा जुर्माना भी वसूल किया गया। नगर परिषद के इस निर्णय का उद्देश्य जमालपुर बाजार में लगने वाले जाम और अव्यवस्था को कम करना बताया गया है।1
- 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी 5-Day Banking की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल जिले में ₹300 करोड़ से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम केंद्र सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वारा 5-Day Banking समेत बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में RRBs Apex Union एवं United Forum of All Bank Unions के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की।हड़ताल के दौरान हजारों बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समक्ष एकजुट हुए और धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की।बैंक अधिकारी अभिषेक गौरव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 5-Day Banking व्यवस्था तत्काल लागू करना, सभी कर्मचारियों के लिए समान PLI (Performance Linked Incentive) लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को कम करना शामिल है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, प्रदर्शन के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में 5-Day Banking सहित सभी मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।4
- मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा। मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी ज़रूरी है। नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए - आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे। #ChhatronKiGoonj1
- भागलपुर में भाजपा नेता पप्पू तांती की गोली मा*रकर ह*त्या, वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप!1