सागरः कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आए युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, सूदखोरों की ब्लैकमेलिंग से था परेशान सागरः कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आए युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, सूदखोरों की ब्लैकमेलिंग से था परेशान सागर, 25 अगस्त मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार को कलेक्ट्रेर कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही ज़हरीला पदार्थ पी लिया। इससे युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल इलाज की व्यवस्था की, फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। पीड़ित युवक ने अपनी पहचान सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार के रूप में बताई है। घटना से पहले विजय ने अपनी आपबीती बताते हुए स्थानीय सूदखोरों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। विजय का कहना है कि उसने गढ़ाकोटा के ही कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह ब्याज समेत पूरी तरह चुका चुका है। इसके बावजूद आरोपी लगातार उस पर और अधिक पैसे देने का दबाव बना रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जनसुनवाई जैसे संवेदनशील मंच पर इस प्रकार की घटना घटने से जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गढ़ाकोटा निवासी आरोपी सूदखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सागरः कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आए युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, सूदखोरों की ब्लैकमेलिंग से था परेशान सागरः कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आए युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, सूदखोरों की ब्लैकमेलिंग से था परेशान सागर, 25 अगस्त मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार को कलेक्ट्रेर कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही ज़हरीला पदार्थ पी लिया। इससे युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल इलाज की व्यवस्था की, फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। पीड़ित युवक ने अपनी पहचान सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार के रूप में बताई है। घटना से पहले विजय ने
अपनी आपबीती बताते हुए स्थानीय सूदखोरों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। विजय का कहना है कि उसने गढ़ाकोटा के ही कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह ब्याज समेत पूरी तरह चुका चुका है। इसके बावजूद आरोपी लगातार उस पर और अधिक पैसे देने का दबाव बना रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जनसुनवाई जैसे संवेदनशील मंच पर इस प्रकार की घटना घटने से जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गढ़ाकोटा निवासी आरोपी सूदखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
- देखिए एक शराबी आई पुलिस अधिकारी की गाड़ी के सामने कैसे लेट गया🤣😄 रेलवे स्टेशन सागर मध्य प्रदेश शराबी लेट पुलिस अधिकारी की गाड़ी के सामने 😄🤣1
- नेपाल में आई अभी तक की सबसे बड़ी आपदा जनजीवन अस्त-व्यस्त भारी नुकसान!! नेपाल में कोसी नदी के पानी से भारी बाढ़ का पानी बिहार की ओर जा रहा है बिहार में भी अलर्ट घोषित किया गया।2
- एमपी मध्य प्रदेश जिला सागर नरयावली विधानसभा क्षेत्र मुल्लाजी का खेड़ा ग्राम पंचायत वार्ड क्रमांक की सड़क है यह मीडिया वाले सभी सत्ता के दलाल है भाजपा सरकार की दलाल बन चुकी है मीडिया वाले1
- भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा पथरिया टीम कार्यकर्ता द्वारा ग्राम सगुनी खुर्द मैं रोड पर अवैध शराब सप्लाई की जा रही थी भागवती मानव कल्याण संगठन पर कार्यकर्ताओं ने देखा और उसे शराब अभी शराब को जपती की और जीरतों की को सूचना देकर जगती बनाई गई भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आवश्यक शराब पकड़ी गुरुवर जी के संदेश नशा मुक्त हो सारा देश1
- गौरझामर के मुक्तिधाम में शवदाह को जाने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था मुक्तिधाम में यह क्या? नई सड़क बनी नाली का यह ज्वाइंट रोकेगा जल निकासी? नेपाल के भयावह दृश्य जो कुछ विचित्र से चित्र? आप भी 4कर सकते हैं मुक्तिधाम गौरझामर को यही काम?4
- सियासी चुटकी: कांवड़, नौकरी और 'बंटाधार' कांवड़, नौकरी और 'बंटाधार' की सियासत! दिग्गी राजा का तंज- "सरकार नौकरी दे देगी तो कांवड़ यात्रा में कौन जाएगा?" तंज तो कड़क है, पर उनके 10 साल के 'बंटाधार' राज में कौन सी रोजगार क्रांति आई थी? इधर सरकार भी खुश है कि जब तक युवा कांवड़ में मगन है, रोजगार की फाइलें बंद रहेंगी!1
- *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीएचओ हेमंत सागर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक के साथ मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के अंदर जांच करने पर बैटरी और इनवर्टर गायब मिले, जबकि अन्य सामान यथावत रखा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई। सीएचओ हेमंत सागर ने बताया कि आसपास के लोगों से उपकेंद्र का ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भगवानदास रजक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।4