logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अनुभव भ्रमण कार्यक्रम के तहत नूंह (मेवात) जिले के सरपंचों का एक दल हरियाणा के फरूखनगर खंड के गांव पातली हाजीपुर पहुंचा। गांव पहुंचने पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल हाजीपुर और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर ने आए हुए सरपंचों को गांव के रिकॉर्ड विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा दिया, जो माननीय मंत्री जी के विशेष सहयोग और पंचायत की सजगता से करीब ₹8.5 करोड़ की लागत से करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में एक आधुनिक और भव्य सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर), पार्क, पक्की सड़कें, 40 कंप्यूटरों वाली डिजिटल लाइब्रेरी (जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं), आंगनवाड़ी केंद्र और किसानों की सुविधा के लिए खेत-खलिहान रास्तों का पक्का निर्माण शामिल है। सरपंचों ने गांव के सामुदायिक केंद्र और सर छोटू राम खेल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया, जहां सोलर पैनल जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। नूंह से आए सरपंच गांव के सामुदायिक केंद्र की भव्यता देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुले दिल से धर्मपाल हाजीपुर के काम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा बेहतरीन और अनुकरणीय विकास उन्होंने पूरे मेवात क्षेत्र में नहीं देखा। सरपंच चौधरी धर्मपाल हाजीपुर ने बताया कि सरकार विकास के लिए बजट देती है, लेकिन उसे ईमानदारी और योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरपंचों का काम है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक सरपंच खुद जागरूक होकर सरकार से अपने हक की मांग नहीं करेंगे, तब तक गांवों का कायाकल्प संभव नहीं है। आए हुए सरपंचों ने कहा कि वे इस दौरे से बहुत कुछ सीख कर जा रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में भी इसी तर्ज पर काम करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नरेश बीडीपीओ, ग्राम सचिव अनिल, जुडौला सरपंच शिशात शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र डाबोदा, राजबीर पंच, ललीत पंच, तेजराम यादव, आजाद सिंह, जगदीश, रामभक्त, सुनील कुमार, ओमप्रकाश यादव सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और हाजीपुर व आसपास के गांवों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_Anil Yadav
Anil Yadav
Local News Reporter फर्रुखनगर, गुरुग्राम, हरियाणा•
12 hrs ago

ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अनुभव भ्रमण कार्यक्रम के तहत नूंह (मेवात) जिले के सरपंचों का एक दल हरियाणा के फरूखनगर खंड के गांव पातली हाजीपुर पहुंचा। गांव पहुंचने पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल हाजीपुर और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर ने आए हुए सरपंचों को गांव के रिकॉर्ड विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा दिया, जो माननीय मंत्री जी के

विशेष सहयोग और पंचायत की सजगता से करीब ₹8.5 करोड़ की लागत से करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में एक आधुनिक और भव्य सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर), पार्क, पक्की सड़कें, 40 कंप्यूटरों वाली डिजिटल लाइब्रेरी (जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं), आंगनवाड़ी केंद्र और किसानों की सुविधा के लिए खेत-खलिहान रास्तों का पक्का निर्माण शामिल है। सरपंचों ने गांव के सामुदायिक केंद्र और सर छोटू राम खेल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया, जहां सोलर पैनल जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। नूंह से आए

सरपंच गांव के सामुदायिक केंद्र की भव्यता देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुले दिल से धर्मपाल हाजीपुर के काम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा बेहतरीन और अनुकरणीय विकास उन्होंने पूरे मेवात क्षेत्र में नहीं देखा। सरपंच चौधरी धर्मपाल हाजीपुर ने बताया कि सरकार विकास के लिए बजट देती है, लेकिन उसे ईमानदारी और योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरपंचों का काम है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक सरपंच खुद जागरूक होकर सरकार से अपने हक की मांग नहीं करेंगे, तब तक

गांवों का कायाकल्प संभव नहीं है। आए हुए सरपंचों ने कहा कि वे इस दौरे से बहुत कुछ सीख कर जा रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में भी इसी तर्ज पर काम करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नरेश बीडीपीओ, ग्राम सचिव अनिल, जुडौला सरपंच शिशात शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र डाबोदा, राजबीर पंच, ललीत पंच, तेजराम यादव, आजाद सिंह, जगदीश, रामभक्त, सुनील कुमार, ओमप्रकाश यादव सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और हाजीपुर व आसपास के गांवों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • फरुखनगर में नायब तहसीलदार प्रतीक यादव के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने से तहसील परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंचों, डीड राइटरों, अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान, वक्ताओं ने प्रतीक यादव के कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सराहना की। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के कारण आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में काफी सुविधा मिली है, जिसकी वजह से उनकी पदोन्नति पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिवक्ता राजेश राव, नरेश यादव और डीड राइटरों ने भी उनके सरल स्वभाव एवं बेहतर कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रतीक यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरुखनगर से मिला सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में तहसीलदार सज्जन यादव, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मपाल, नपा चेयरमैन बीरबल सैनी, एडवोकेट मनोज यादव, पृथ्वी यादव, सुरेंद्र यादव डाबोदा, पूर्व सरपंच इंद्रजीत शर्मा, सरपंच शीशात शर्मा, कृष्ण पंडित पातली, सरपंच प्रतिनिधि रवि यादव, एडवोकेट संदीप यादव समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    फरुखनगर में नायब तहसीलदार प्रतीक यादव के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने से तहसील परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंचों, डीड राइटरों, अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के दौरान, वक्ताओं ने प्रतीक यादव के कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सराहना की। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के कारण आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में काफी सुविधा मिली है, जिसकी वजह से उनकी पदोन्नति पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिवक्ता राजेश राव, नरेश यादव और डीड राइटरों ने भी उनके सरल स्वभाव एवं बेहतर कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रतीक यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरुखनगर से मिला सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में तहसीलदार सज्जन यादव, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मपाल, नपा चेयरमैन बीरबल सैनी, एडवोकेट मनोज यादव, पृथ्वी यादव, सुरेंद्र यादव डाबोदा, पूर्व सरपंच इंद्रजीत शर्मा, सरपंच शीशात शर्मा, कृष्ण पंडित पातली, सरपंच प्रतिनिधि रवि यादव, एडवोकेट संदीप यादव समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Anil Yadav
    Anil Yadav
    Local News Reporter फर्रुखनगर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से लापता ओमकार का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है, जहाँ युवक के लापता हुए 80 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस स्थिति ने परिजनों की चिंता को लगातार बढ़ा दिया है, वहीं स्थानीय लोग भी जल्द से जल्द सच सामने आने की मांग कर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक लापता ओमकार का कोई पता नहीं चल सका है। 80 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक की कोई जानकारी न मिलने से परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरी चिंता बनी हुई है।
    1
    गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से लापता ओमकार का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है, जहाँ युवक के लापता हुए 80 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस स्थिति ने परिजनों की चिंता को लगातार बढ़ा दिया है, वहीं स्थानीय लोग भी जल्द से जल्द सच सामने आने की मांग कर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक लापता ओमकार का कोई पता नहीं चल सका है। 80 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक की कोई जानकारी न मिलने से परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरी चिंता बनी हुई है।
    user_S BHARAT
    S BHARAT
    Local News Reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    31 min ago
  • बनमनखी में खुले नाले से जुड़ी खबर चलने का तत्काल असर देखने को मिला है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई की है।
    1
    बनमनखी में खुले नाले से जुड़ी खबर चलने का तत्काल असर देखने को मिला है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई की है।
    user_अनुभवी आंखें न्यूज़
    अनुभवी आंखें न्यूज़
    Media house कापसहेड़ा, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • दिल्ली में हुए एक होटल कांड में 21 लोगों की मौत के बाद अब उनके जिम्मेदार की राजनीतिक तलाश शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर बीजेपी ने आप सरकार पर ठीकरा फोड़ा है। इसी कड़ी में डीके ने संविधान लेकर शपथ ली है और मानव धर्म की रक्षा का संकल्प लिया है। राजपथ न्यूज पर प्रसारित हो रही छह बड़ी खबरों में ये जानकारी भी शामिल है।
    1
    दिल्ली में हुए एक होटल कांड में 21 लोगों की मौत के बाद अब उनके जिम्मेदार की राजनीतिक तलाश शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर बीजेपी ने आप सरकार पर ठीकरा फोड़ा है। इसी कड़ी में डीके ने संविधान लेकर शपथ ली है और मानव धर्म की रक्षा का संकल्प लिया है। राजपथ न्यूज पर प्रसारित हो रही छह बड़ी खबरों में ये जानकारी भी शामिल है।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    South West Delhi, Delhi•
    9 hrs ago
  • Mewat Haryana Tauru Shikarpur Naseem Akram 8053240081 n
    1
    Mewat Haryana Tauru Shikarpur Naseem Akram 8053240081 n
    user_Naseem Akram Akram
    Naseem Akram Akram
    Grain Distributor तावडू, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में, गढ़वाल हिमालय पर्वत श्रृंखला में मंदाकिनी नदी के पास स्थित केदारनाथ मंदिर भारत के प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। यह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और चार धाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।
    1
    उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में, गढ़वाल हिमालय पर्वत श्रृंखला में मंदाकिनी नदी के पास स्थित केदारनाथ मंदिर भारत के प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। यह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और चार धाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।
    user_BCHANDEL
    BCHANDEL
    Social worker पंजाबी बाग, पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    41 min ago
  • ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अनुभव भ्रमण कार्यक्रम के तहत नूंह (मेवात) जिले के सरपंचों का एक दल हरियाणा के फरूखनगर खंड के गांव पातली हाजीपुर पहुंचा। गांव पहुंचने पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल हाजीपुर और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर ने आए हुए सरपंचों को गांव के रिकॉर्ड विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा दिया, जो माननीय मंत्री जी के विशेष सहयोग और पंचायत की सजगता से करीब ₹8.5 करोड़ की लागत से करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में एक आधुनिक और भव्य सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर), पार्क, पक्की सड़कें, 40 कंप्यूटरों वाली डिजिटल लाइब्रेरी (जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं), आंगनवाड़ी केंद्र और किसानों की सुविधा के लिए खेत-खलिहान रास्तों का पक्का निर्माण शामिल है। सरपंचों ने गांव के सामुदायिक केंद्र और सर छोटू राम खेल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया, जहां सोलर पैनल जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। नूंह से आए सरपंच गांव के सामुदायिक केंद्र की भव्यता देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुले दिल से धर्मपाल हाजीपुर के काम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा बेहतरीन और अनुकरणीय विकास उन्होंने पूरे मेवात क्षेत्र में नहीं देखा। सरपंच चौधरी धर्मपाल हाजीपुर ने बताया कि सरकार विकास के लिए बजट देती है, लेकिन उसे ईमानदारी और योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरपंचों का काम है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक सरपंच खुद जागरूक होकर सरकार से अपने हक की मांग नहीं करेंगे, तब तक गांवों का कायाकल्प संभव नहीं है। आए हुए सरपंचों ने कहा कि वे इस दौरे से बहुत कुछ सीख कर जा रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में भी इसी तर्ज पर काम करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नरेश बीडीपीओ, ग्राम सचिव अनिल, जुडौला सरपंच शिशात शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र डाबोदा, राजबीर पंच, ललीत पंच, तेजराम यादव, आजाद सिंह, जगदीश, रामभक्त, सुनील कुमार, ओमप्रकाश यादव सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और हाजीपुर व आसपास के गांवों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अनुभव भ्रमण कार्यक्रम के तहत नूंह (मेवात) जिले के सरपंचों का एक दल हरियाणा के फरूखनगर खंड के गांव पातली हाजीपुर पहुंचा। गांव पहुंचने पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल हाजीपुर और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मपाल हाजीपुर ने आए हुए सरपंचों को गांव के रिकॉर्ड विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा दिया, जो माननीय मंत्री जी के विशेष सहयोग और पंचायत की सजगता से करीब ₹8.5 करोड़ की लागत से करवाए गए हैं।

इन विकास कार्यों में एक आधुनिक और भव्य सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर), पार्क, पक्की सड़कें, 40 कंप्यूटरों वाली डिजिटल लाइब्रेरी (जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं), आंगनवाड़ी केंद्र और किसानों की सुविधा के लिए खेत-खलिहान रास्तों का पक्का निर्माण शामिल है। सरपंचों ने गांव के सामुदायिक केंद्र और सर छोटू राम खेल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया, जहां सोलर पैनल जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

नूंह से आए सरपंच गांव के सामुदायिक केंद्र की भव्यता देखकर हैरान रह गए। उन्होंने खुले दिल से धर्मपाल हाजीपुर के काम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा बेहतरीन और अनुकरणीय विकास उन्होंने पूरे मेवात क्षेत्र में नहीं देखा। सरपंच चौधरी धर्मपाल हाजीपुर ने बताया कि सरकार विकास के लिए बजट देती है, लेकिन उसे ईमानदारी और योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरपंचों का काम है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक सरपंच खुद जागरूक होकर सरकार से अपने हक की मांग नहीं करेंगे, तब तक गांवों का कायाकल्प संभव नहीं है। आए हुए सरपंचों ने कहा कि वे इस दौरे से बहुत कुछ सीख कर जा रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में भी इसी तर्ज पर काम करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नरेश बीडीपीओ, ग्राम सचिव अनिल, जुडौला सरपंच शिशात शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र डाबोदा, राजबीर पंच, ललीत पंच, तेजराम यादव, आजाद सिंह, जगदीश, रामभक्त, सुनील कुमार, ओमप्रकाश यादव सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और हाजीपुर व आसपास के गांवों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Anil Yadav
    Anil Yadav
    Local News Reporter फर्रुखनगर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 दमकल गाड़ियां तैनात कीं। शुरुआती प्रतिक्रिया के तहत दो पानी के टैंकर, दो वॉटर बॉवर्स और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन समेत कई अन्य इकाइयों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, यह आग मालवीय नगर के “लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट” में लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मृतकों की पहचान और हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी जुटाने का काम जारी है।
    1
    दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 दमकल गाड़ियां तैनात कीं। शुरुआती प्रतिक्रिया के तहत दो पानी के टैंकर, दो वॉटर बॉवर्स और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन समेत कई अन्य इकाइयों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, यह आग मालवीय नगर के “लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट” में लगी थी।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मृतकों की पहचान और हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी जुटाने का काम जारी है।
    user_Nitesh kumar (Janta Connect)
    Nitesh kumar (Janta Connect)
    Video Creator द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.