Shuru
Apke Nagar Ki App…
संतकबीरनगर- 24 घंटे भीतर ही पुलिस के हत्थे चढ़े नवजात के किडनैपर! 01 माह के मासूम को मां की गोंद से छीन ले गए थे किडनैपर! वारदात में शामिल बिहार और स्थानीय गिरोह के 07 आरोपी अरेस्ट! शहर कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
Vindhyavasini Yadav
संतकबीरनगर- 24 घंटे भीतर ही पुलिस के हत्थे चढ़े नवजात के किडनैपर! 01 माह के मासूम को मां की गोंद से छीन ले गए थे किडनैपर! वारदात में शामिल बिहार और स्थानीय गिरोह के 07 आरोपी अरेस्ट! शहर कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया1
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- Post by बलवन्त कुमार पाण्डेय1
- आकाशवाणी 11 2 2026 ई0 आज बुधवार है । आज का वार भगवान श्री गणेश जी को समर्पित माना जाता है । भगवान श्री गणेश जी , प्रथम पूंज्य, आराध्य देव है। भगवान गणेश जी की वन्दना करते हुए, अपने समस्त कुल देवताओं का ध्यान करते हुए, आज की दिनचर्या प्रारंभ करते हैं। "मित्रों! सुप्रभात "! आप सभी का दिन मंगलमय हो। यही हमारी शुभकामनाएं है। 🕉 गंग गणपतये नमः।।1
- खलीलाबाद, संत कबीर नगर। स्थानीय डाक बंगले में आयोजित प्रेस मीट के दौरान श्रम एवं सेवा आयोजन समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री अनिल राजभर जी ने कहा कि वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे एक माह तक उत्सव के रूप में मनाई जानी चाहिए, ताकि समाज को उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिल सके। प्रेस मीट को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अनिल राजभर जी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर भारत की संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा की। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री जी ने इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर एक माह तक गोष्ठी, संगोष्ठी, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन देते हुए जनपदवासियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को सपरिवार शामिल होने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया। प्रेस मीट के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक मजबूती पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री जी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर श्री राजेंद्र राजभर (प्रधान), सौरभ जायसवाल, अजय यादव, मनीराम राजभर (बस्ती), हरिकेश राजभर (सिद्धार्थनगर), संतोष जायसवाल, रामनाथ यादव, अमित यादव, अरुण यादव, सूरज राजभर, अभिषेक मिश्रा, सन्नी यादव, पप्पू राजभर एवं श्री शिव पांडे जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- https://shuru.co.in/dl/P8lJWf नमस्कार! अब हर बड़ी और छोटी खबर — सीधे आपकी स्क्रीन पर! देश-दुनिया की ताज़ा अपडेट्स से लेकर आपके मोहल्ले की ख़बर तक… सब क अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- नवजात शिशु अपहरण कांड में पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर शिशु को सकुशल बरामद करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जनपद संतकबीरनगर के थाना बेलहरकला क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी श्री अभिमन्यु सिंह और थाना बेलहरकला प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार की संयुक्त टीम ने आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को बालूशासन पुल के पास से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनांक 09 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना बेलहरकला में तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि 08 फरवरी को शाम करीब 5 बजे, जब वह नरायनपुर से बाजार कर जंगल के रास्ते घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात पुरुष व महिला ने उसकी गोद से लगभग एक माह का नवजात शिशु छीन लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बेलहरकला में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। बरामदगी व कार्रवाई: पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ते हुए— नवजात शिशु को सकुशल बरामद किया ₹1 लाख 60 हजार रुपये नगद एक कार एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 143(4) व 3/5 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक लालच में नवजात शिशु की अवैध खरीद-फरोख्त की साजिश रची गई थी। घरेलू कामकाज के माध्यम से संपर्क बना और योजनाबद्ध तरीके से शिशु का अपहरण कर सौदे के लिए बालूशासन पुल पर लाया गया, जहाँ पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस की सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस टीम, थाना बेलहरकला, महिला थाना सहित कई पुलिस टीमों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीमों को ₹25,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर उनका उत्साहवर्धन किया है। कुल मिलाकर, संतकबीरनगर पुलिस की मुस्तैदी ने न सिर्फ एक मासूम की जान बचाई, बल्कि अपराधियों को यह सख़्त संदेश भी दिया कि कानून के हाथ लंबे हैं। हम पुलिस टीम को सलाम करते हैं।1
- Post by Vindhyavasini Yadav1