उन्नाव में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ मिलकर फतेहपुर-84 और बांगरमऊ के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार, बिजनौर और टिहरी बांध से छोड़े जाने वाले पानी पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गंगा के जलस्तर की रिपोर्ट हर 24 घंटे में सौंपने को कहा गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए शरणालय, भोजन, पेयजल, और महिलाओं तथा पशुओं के लिए पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर मेडिकल टीमें गठित कर दी गई हैं, जिन्हें एंटी वेनम, डायरिया, बुखार और अन्य आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ की किसी भी स्थिति में नागरिकों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

- उन्नाव में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ मिलकर फतेहपुर-84 और बांगरमऊ के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार, बिजनौर और टिहरी बांध से छोड़े जाने वाले पानी पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गंगा के जलस्तर की रिपोर्ट हर 24 घंटे में सौंपने को कहा गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए शरणालय, भोजन, पेयजल, और महिलाओं तथा पशुओं के लिए पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर मेडिकल टीमें गठित कर दी गई हैं, जिन्हें एंटी वेनम, डायरिया, बुखार और अन्य आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ की किसी भी स्थिति में नागरिकों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।1
- उन्नाव में 13 जुलाई को कानपुर–लखनऊ अवध एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसके तहत बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों की योजना, वीआईपी मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण के उपायों का जायजा लिया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू रहे, इसके लिए विशेष डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था की भी पूरी तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के अलावा, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।4
- उत्तर प्रदेश विजिलेंस की छापेमारी में रिटायर्ड ARTO ललित कुमार के आवास से अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान अधिकारियों को उनके घर के विभिन्न हिस्सों में पैकेटों में छिपाकर रखा गया ₹1.62 करोड़ कैश बरामद हुआ। इस कार्रवाई में 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और बड़ी मात्रा में महंगी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसे देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जब्त दस्तावेजों के अनुसार, लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में कुल 15 संपत्तियों का पता चला है, जिनमें आलीशान मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹13 करोड़ आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, ₹1 करोड़ से अधिक के बैंक और म्यूचुअल फंड निवेश, दो लग्जरी कारें (इनोवा और i20) और एक रिवॉल्वर भी बरामद की गई है। कुल मिलाकर, एक सेवानिवृत्त अधिकारी के पास से ₹35 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है, जो भ्रष्टाचार की एक बड़ी कहानी बयां कर रही है।1
- Post by Ramakant1