Shuru
Apke Nagar Ki App…
India ODI squad: KL Rahul appointed skipper, Ravindra Jadeja returns; Shubman Gill Patel left out India ODI squad: KL Rahul appointed skipper, Ravindra Jadeja returns; Shubman Gill Patel left out #indiaodisquad #klrahul #ravindrajadeja #viratkohli #rohitsharma #rishabhpant #kuldeepyadav #washingtonsundar #arshdeepsingh #harshitrana #tilakvarma #ruturajgaikwad #yashasvijaiswal #nitishkumarreddy #prasidhkrishna #dhruvjurel #bcci #ICC #teamindia
Sach Tak Jharkhand News
India ODI squad: KL Rahul appointed skipper, Ravindra Jadeja returns; Shubman Gill Patel left out India ODI squad: KL Rahul appointed skipper, Ravindra Jadeja returns; Shubman Gill Patel left out #indiaodisquad #klrahul #ravindrajadeja #viratkohli #rohitsharma #rishabhpant #kuldeepyadav #washingtonsundar #arshdeepsingh #harshitrana #tilakvarma #ruturajgaikwad #yashasvijaiswal #nitishkumarreddy #prasidhkrishna #dhruvjurel #bcci #ICC #teamindia
More news from झारखंड and nearby areas
- India ODI squad: KL Rahul appointed skipper, Ravindra Jadeja returns; Shubman Gill Patel left out #indiaodisquad #klrahul #ravindrajadeja #viratkohli #rohitsharma #rishabhpant #kuldeepyadav #washingtonsundar #arshdeepsingh #harshitrana #tilakvarma #ruturajgaikwad #yashasvijaiswal #nitishkumarreddy #prasidhkrishna #dhruvjurel #bcci #ICC #teamindia1
- Post by Tuleshwar mahto1
- रोज दिन कुछ नहीं, कुछ देखने को मिल ही रहा है। शिक़ायत करो तो कोई सुने गा नहीं होगी। अधिकारी को कुछ बोलो तो वो कहेंगे हमारा विभाग नहीं। जेबी कोई शिक़ायत सुनेगा ही नहीं। तो इस तरह की घटना हो रोज दिन होना निश्चित है।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय भवन,हजारीबाग प्रेस विज्ञप्ति संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग। *पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल* ================ आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। *जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4
- -- सबा करीम बोले— रमज़ान रहमतों और इबादत का महीना, जरूरतमंदों की मदद का देता है संदेश -- हजारीबाग। रमज़ान का मुकद्दस महीना जारी है और शहर में दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को हजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 2 की वार्ड पार्षद निखत यासमीन के सौजन्य से वार्ड नंबर 2 अंतर्गत मिल्लत कॉलोनी में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आपसी भाईचारे और सद्भावना की सुंदर मिसाल देखने को मिली, जहां सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए और रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सबा करीम ने कहा कि रमज़ान रहमतों और इबादत का महीना है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में बिताते हैं और जकात अदा करते हैं, ताकि समाज के जरूरतमंद और मजबूर लोगों की मदद हो सके और वे भी अपनी ईद खुशी-खुशी मना सकें। उन्होंने कहा कि रमज़ान हमें इंसानियत, भाईचारा और आपसी सहयोग का संदेश देता है। दावत-ए-इफ्तार के इस आयोजन में मोहम्मद इकबाल अंसारी, मोहम्मद तालिब हुसैन, शाहनवाज खान उर्फ सन्नू, मोहम्मद साबिर अली, गुड्डू खान, मोहम्मद मुख्तार, मुनाजिर हसन, इबरत खान, दरगाही खान, मोहम्मद निजाम अंसारी, प्रोफेसर नैयर इकबाल, अब्दुल हकीम, मोफिजूल इस्लाम पप्पू, सैफ मंजर पप्पू, मोहम्मद अफगान, गुलाम सरवर, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद महताब, मुख्तार आलम, मोनू खान, अब्दुल गफ्फार, हसरत खान सहित सैकड़ों रोज़ेदार और समाजसेवी उपस्थित रहे।1
- हजारीबाग | आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले क्या करें एवं क्या न करें संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।1
- हजारीबाग: रामनवमी पर्व 2026 को लेकर हजारीबाग पुलिस ने पेलावल चौंक, झंडाचौंक एवं इंद्रपुरी चौंक में मॉक ड्रिल किया। पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग ने लोगों को बताया त्यौहार को सौहार्द, शांति एवं सद्भावना के साथ मनाएं।1