Shuru
Apke Nagar Ki App…
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त। सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त।
Bhupendra lahare
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त। सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त। सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त।1
- सक्ती में ‘आंगन मिलन सेवा’ की शुरुआत, 140 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन, सक्ती में ‘आंगन मिलन सेवा’ की शुरुआत, 140 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी केंद्रों का किया भ्रमण, मातृसंवाद और सम्मान कार्यक्रम में हुई सहभागिता, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आंगन मिलन सेवा, आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन जिले के 140 आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सवमय माहौल में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का भ्रमण किया। सांसद कमलेश जांगड़े खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी आंगनबाड़ी केंद्रों में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों ने कविता, गिनती और अन्य गतिविधियों की प्रस्तुति दी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुवती माताओं का सम्मान तथा बच्चों को पेंसिल, पेन, कॉपी और रबर वितरित किए गए। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का भी सम्मान किया गया। केंद्रों को रंगोली और स्थानीय सजावट से संवारा गया था। साथ ही पौष्टिक थाली और स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने महिलाओं से जागरूक होकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों की शिक्षा व पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सांसद को पौष्टिक आहार का पैकेट भेंट किया। इस अवसर पर सांसद ने गुड़, चना, मूंगफली और फलों जैसे पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सम्मानित हितग्राहियों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल रही हैं, जबकि गर्भवती और शिशुवती माताओं को समय-समय पर आवश्यक जानकारी और सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले, पर्यवेक्षक तान्या सिंह सहित विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है डैम में पानी बढ़ने से गंगरेल सहित छः ग डैम में पानी छोड़ गया है जिसमें गंगरेल से 14 गेट खोल दिया गया है महानदी में बाढ़ आने की संभावना लगातार बारिश से जनजीवन पर असर कल दिनांक 26/9/2026 शनिवार को शासकीय अवकाश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी कर दिया है भारी बारिश से सभी जिलों के कलेक्टर को अलर्ट जारी नदी नाले के आस पास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था कर दिया गया है लोगों से नदी नाले के आस पास जाने में सावधानी सतर्क रहने की अपील की है1
- डीएवी स्कूल करतला का सड़क हुआ गड्ढों में तब्दील, कोरबा से बड़ी खबर1
- रायगढ़ में तेज-बारिश के बीच डॉक्टरों ने आंदोलन जारी रखा अपनी मांगो को लेकर जमकर लगाए नारे,कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।1
- सख्त पहरे का तमाशा: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी तक पहुंचा मोबाइल, मुलाकाती कक्ष से वीडियो वायरल; दावों की खुली पोल सलाखों के पीछे बैठकर परिजनों से फोन पर गपशप कर रहा था बंदी 'मैडी', सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप बिलासपुर। हाई-सिक्योरिटी और कड़े पहरे का दम भरने वाली बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह बेनकाब हो गई है। जेल के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बंदी का मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल यह है कि त्रिस्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर और दर्जनों सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर जेल के भीतर मोबाइल पहुंचा कैसे? वायरल वीडियो ने खोली दावों की कलई सोशल मीडिया पर 'मोहम्मद आमिर' नामक आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसने जेल प्रबंधन के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में बंदी रितेश निखारे उर्फ 'मैडी' मुलाकाती समय के दौरान बेखौफ अंदाज में अपने परिजनों और दोस्तों से मोबाइल पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है। जेल के भीतर बंदी तक मोबाइल का पहुंचना और फिर मुलाकाती कक्ष में खुलेआम बातचीत होना यह साबित करने के लिए काफी है कि यहां सुरक्षा महज़ कागजों और बयानों तक सीमित है। सुरक्षा पर खड़े होते सीधे सवाल: जांच चौकियों पर क्या सो रहे थे संतरी? मुख्य गेट से मुलाकाती कक्ष तक हर व्यक्ति की कई दौर की गहन तलाशी होती है। ऐसे में मोबाइल अंदर पहुंच जाना किसी गंभीर मिलीभगत की ओर इशारा करता है या फिर अक्षम्य लापरवाही की ओर? जैमर्स और कैमरों की क्या है हकीकत? जेलों में अवैध नेटवर्क रोकने के लिए जैमर्स और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। क्या ये उपकरण सिर्फ शो-पीस बनकर रह गए हैं? सख्ती का ढोंग, सुविधा का खेल? क्या जेल के भीतर 'सुविधा शुल्क' के दम पर बंदियों को वीआईपी सहूलियतें और मोबाइल जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं परोसी जा रही हैं? अधीक्षक का रटा-रटाया बयान: "सुरक्षा और सख्त करेंगे" सुरक्षा व्यवस्था में इस बड़ी सेंधमारी पर जब जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से सवाल किया गया, तो उनका जवाब किसी औपचारिक खानापूर्ति से ज्यादा नहीं दिखा। उन्होंने अपनी लाचारी या ढिलाई को छिपाते हुए कहा कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी। अधीक्षक का यह बयान खुद स्वीकारोक्ति है कि जेल की मौजूदा जांच प्रणाली पूरी तरह नाकाम है। जेल के भीतर मोबाइल का पहुंचना कोई सामान्य चूक नहीं, बल्कि जेल की आंतरिक सुरक्षा और बाहरी कानून-व्यवस्था दोनों के लिए बड़ा खतरा है। देखना यह होगा कि मामले की जांच के नाम पर किसी छोटे कर्मचारी पर गाज गिराकर लीपापोती की जाती है या फिर जेल के भीतर चल रहे इस पूरे सिंडिकेट की तह तक पहुंचकर ठोस कार्रवाई होगी।1
- पहले होता है छाट्टिंग उसके बाद होता है लोडिंग देखे पूरा वीडियो 3 मीटर का बॅलेड होता है छाट्टिंग1
- इसी आरोपी ने युवती की गला दबाकर की थी हत्या अब न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा1