Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुधीर भारती की हत्या में शामिल सभी अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर पिपराइच में लगभग 3 माह पहले हुई सुधीर भारती की हत्या में अभी तक सारे अपराधी नहीं हुए गिरफ्तार, मृतक की मां पहुंची एसएसपी कार्यालय गोरखपुर लगाया न्याय की गुहार। #crime #sudhirbharti
Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
सुधीर भारती की हत्या में शामिल सभी अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर पिपराइच में लगभग 3 माह पहले हुई सुधीर भारती की हत्या में अभी तक सारे अपराधी नहीं हुए गिरफ्तार, मृतक की मां पहुंची एसएसपी कार्यालय गोरखपुर लगाया न्याय की गुहार। #crime #sudhirbharti
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उरुवा बाजार में विवादित जमीन को लेकर पर खूब चले लाठी और ठंडा, कई लोगों के फूटे कपार टूटे हाथ और पैर पहुंचे एसएसपी गोरखपुर कार्यालय।1
- गोरखपुर में नौकरी के नाम पर ठगी, एंबुलेंस चालक से 80 हजार रुपये ऐंठे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एम्स में एंबुलेंस चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये लेकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब पीड़ित जॉइनिंग के लिए एम्स पहुंचा, तब उसे ठगी का पता चला। पीड़ित वीरेंद्र गुप्ता, जो निजी एंबुलेंस चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने पुलिस को बताया कि पांच जून 2025 को उनके परिचित अविनाश गौड़ और उसके पिता जगमोहन गौड़ उनके घर आए थे। दोनों ने एम्स गोरखपुर में एंबुलेंस चालक की भर्ती होने की बात कहकर पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की। रुपये की व्यवस्था न होने पर किस्तों में पैसे देने की बात तय हुई। इसके बाद वीरेंद्र गुप्ता ने 10 से 20 जून 2025 के बीच कुल 80 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने वीरेंद्र को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। लेकिन जब वह एम्स गोरखपुर पहुंचा तो वहां के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में पुलिस ने वीरेंद्र गुप्ता की तहरीर पर अविनाश गौड़ और उसके पिता जगमोहन गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- इस बार गुजरात में भाजपा की नहीं, जनता की सरकार बनेगी। -पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल1
- गोरखपुर में ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में पहुँची, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित,लोगो में दीवानगी । #follower5
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला केसरी सहित चार वर्गों की कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न प्रशांत बने जिला केसरी, अजय ने कुमार केसरी का खिताब जीता; विजेता पहलवानों को अतिथियों ने किया सम्मानित संत कबीर नगर । जनपद के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला केसरी, कुमार केसरी, वीर अभिमन्यु एवं बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी सदर विधायक अंकुर राज त्रिपाठी की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई उदया स्कूल प्रबंध निदेशक अंकित राज तिवारी, सदर विधायक प्रतिनिधि भोला अग्रहरि, धनघटा विधायक गणेश चौहान की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी हैसर ब्लॉक प्रमुख कालिंदी देवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद जगत जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी तथा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली खेल परंपरा का हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के युवा खिलाड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर भविष्य में राज्य तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहलवानों ने कड़े संघर्ष के बीच अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: जिला केसरी: प्रथम स्थान – प्रशांत, द्वितीय स्थान – अजय कुमार केसरी: प्रथम स्थान – अजय, द्वितीय स्थान – अभिषेक वीर अभिमन्यु: प्रथम स्थान – विवेक, द्वितीय स्थान – जोगेंद्र सरफरा बाल केसरी: प्रथम स्थान – विवेक (खलीलाबाद), द्वितीय स्थान – सत्यम (खलीलाबाद) रहे। कार्यक्रम का समापन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की अनुपस्थिति में उनके भाई एवं उदया स्कूल के प्रबंध निदेशक अंकित राज तिवारी, सदर विधायक प्रतिनिधि भोला अग्रहरि, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी तथा हैंसर ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान द्वारा किया गया। अतिथियों ने विजेता पहलवानों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगेंद्र यादव (फौजी), यादवेंद्र यादव (कुश्ती प्रशिक्षक), रमेश प्रसाद (एथलेटिक्स प्रशिक्षक) तथा राष्ट्रीय पहलवान यशपाल यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन मंडल द्वारा पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसकी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।4
- गोरखपुर में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश गोरखपुर के खोराबार थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने में किया जाता था। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम पहले USDT और फिर क्रिप्टो करेंसी में बदली जाती थी, जिसके जरिए पैसे विदेशों में भेजे जाते थे। अब तक पुलिस को 16 ऐसे बैंक खाते मिले हैं, जिनके माध्यम से करीब 98 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और एटीएम की तीन पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।1
- जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष / नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल ने विजेताओं को किया सम्मानित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम संतकबीरनगर । जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के काशीराम स्टेडियम में किया गया । जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों व क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और भविष्य में वे जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी वर्ग में अन्य प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं 200 मीटर बालक वर्ग में विनय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी प्रतियोगिता कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ सम्पन्न हुई। 100 मीटर दौड़ में रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय नेहापाल ने प्राप्त किया अन्य प्रतिभागियों ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 200 मीटर बालिका वर्ग में भी प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव रमेश प्रसाद, जिला खेल कार्यालय के अधिकारी अभिज्ञान मालवीय खेलो इंडिया एथलीट्स कोच मनोज यादव कुश्ती कोच यादवेंद्र यादव बास्केटबॉल कोच सुरेंद्र गुप्ता हॉकी कोच स्मिता दुबे वॉलीबॉल कोच सृजन त्रिपाठी , शिक्षक गण, खेल प्रेमी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सहयोगियों की सराहना की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला तथा खेल के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिला।3
- Post by Shailendra Pandey1