logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ में निकाय चुनाव का शंखनाद! कांग्रेस ने 20 वार्डों के लिए बनाई जीत की रणनीति कुशलगढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को टाउन हॉल कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस की महिला शक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक रमीला खड़िया ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर कांग्रेस को सभी 20 वार्डों में जीत दिलाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। उन्होंने वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर हसमुखलाल सेठ, रजनीकांत खाब्या, विजयसिंह खड़िया, नरेंद्र निगम, अनिल नाहटा, भरत नीमा, महेंद्र परमार, प्रिती तलेसरा, मनिष तलेसरा, विजय महेता, पारस कुमार सेठिया, कमलेश खमेसरा, सुरेश गादिया, रवि निगम, यूनुस खान, भरत लखावत, मुकेश जैन, गट्टू चरपोटा, विरम चौहान, विवेक शाह, पंकज सोनी, प्रवीण धीरावत, गौरव जैन, निलेश चंडालिया, भरत राठौड़, शिवा भोई, अंसार अहमद पठान, सुरेश प्रजापत, हितेष रावत, सहजाद मकरानी सहित कांग्रेस की महिला शक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
6 hrs ago

कुशलगढ़ में निकाय चुनाव का शंखनाद! कांग्रेस ने 20 वार्डों के लिए बनाई जीत की रणनीति कुशलगढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को टाउन हॉल कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस की महिला शक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक रमीला खड़िया ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर कांग्रेस को सभी 20 वार्डों में जीत दिलाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। उन्होंने वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर हसमुखलाल सेठ, रजनीकांत खाब्या, विजयसिंह खड़िया, नरेंद्र निगम, अनिल नाहटा, भरत नीमा, महेंद्र परमार, प्रिती तलेसरा, मनिष तलेसरा, विजय महेता, पारस कुमार सेठिया, कमलेश खमेसरा, सुरेश गादिया, रवि निगम, यूनुस खान, भरत लखावत, मुकेश जैन, गट्टू चरपोटा, विरम चौहान, विवेक शाह, पंकज सोनी, प्रवीण धीरावत, गौरव जैन, निलेश चंडालिया, भरत राठौड़, शिवा भोई, अंसार अहमद पठान, सुरेश प्रजापत, हितेष रावत, सहजाद मकरानी सहित कांग्रेस की महिला शक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्राम पंचायत सरोना पाटन तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान आज का नया समाचार 9 अगस्त का ग्राम पंचायत सरोना तेजाजी मंदिर 9 अगस्त को स्थापना की था और पदमा नागिन स्थापना किया था आज हमारे तेजाजी मंदिर का 9 साल हो गया है आज का नया समाचार सभी देशवासियों से निवेदन है आगे शेयर करें और आगे बढ़ाएं धन्यवाद जिसको भी जिंदा जिस भाई को नाग देवता जिंदा देखना चाहते हो तेजा दशमी के दिन सुबह 4:00 बजे आता है मंदिर मैं
    2
    ग्राम पंचायत सरोना पाटन तहसील कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान आज का नया समाचार 9 अगस्त का
ग्राम पंचायत सरोना तेजाजी मंदिर 9 अगस्त को स्थापना की था और पदमा नागिन स्थापना किया था आज हमारे तेजाजी मंदिर का 9 साल हो गया है आज का नया समाचार सभी देशवासियों से निवेदन है आगे शेयर करें और आगे बढ़ाएं धन्यवाद जिसको भी जिंदा  जिस भाई को नाग देवता जिंदा देखना चाहते हो तेजा दशमी के दिन सुबह 4:00 बजे आता है मंदिर मैं
    user_Tulsiram
    Tulsiram
    Plumber कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • * *​संत रविदास जी के 650वें जयंती पर विशाल रथ यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत* प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा *​छोटी सरवा: महान समाज सुधारक एवं भक्ति काल के महान संत श्री रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व (जयंती वर्ष) के पावन अवसर पर निकाली जा रही विशाल रथ यात्रा का भारतीय जनता पार्टी खेड़ा धरती मंडल, छोटी सरवा के पाटन आगमन पर* *कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा अभूतपूर्व, भव्य और भव्यता से स्वागत किया गया*। *​रथ यात्रा के पाटन गांव में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयकारों के साथ वातावरण* *भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने रथ पर पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।* *स्वागत के बाद मण्डल के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि रथ यात्रा के साथ प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां चौंसठ जोगणिया मन्दिर पर पूजा अर्चना कर संतो का स्वागत किया बैठक का आयोजन किया गया* *रथ यात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने संत* *रविदास जी के विचारों को याद* *करते हुए कहा कि संत* *रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को दूर कर सामाजिक* *समरसता और समानता का संदेश दिया था*। *उनका जीवन दर्शन पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।* *कार्यक्रम में एडवोकेट तोलसिंह हटीला मण्डल महामंत्री अमर सिंह निनामा जिला प्रतिनिधि राहुल झाला, युवा नेता देवीसिंह कटारा सरपंच लक्ष्मण डिंडोर,शांतिलाल कटारा भूरसिंह खराड़ी जयसिंह गहलोत, नारजी भाई,राकेश निनामा,भानजी भाई बारू भाई अंबाराम, रवि , हकरु लिमजी भाई,लक्ष्मण, भगवान सिंग मुकेश मंडल के संत, पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*
    4
    *
*​संत रविदास जी के 650वें जयंती पर  विशाल रथ यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत*
प्राइम न्यूज राजस्थान 
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
*​छोटी सरवा: महान समाज सुधारक एवं भक्ति काल के महान संत श्री रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व (जयंती वर्ष) के पावन अवसर पर निकाली जा रही विशाल रथ यात्रा का भारतीय जनता पार्टी खेड़ा धरती मंडल, छोटी सरवा  के पाटन आगमन पर* *कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा अभूतपूर्व, भव्य और भव्यता से स्वागत किया गया*।
*​रथ यात्रा के  पाटन गांव में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयकारों के साथ वातावरण* *भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने रथ पर पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।* *स्वागत के बाद मण्डल के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि रथ यात्रा के साथ प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां चौंसठ जोगणिया मन्दिर पर पूजा अर्चना कर संतो का स्वागत किया बैठक का आयोजन किया गया*
*रथ यात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने संत* *रविदास जी के विचारों को याद* *करते हुए कहा कि संत* *रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को दूर कर सामाजिक* *समरसता और समानता का संदेश दिया था*। *उनका जीवन दर्शन पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।*
*कार्यक्रम में एडवोकेट तोलसिंह हटीला मण्डल महामंत्री अमर सिंह निनामा जिला प्रतिनिधि राहुल झाला, युवा नेता देवीसिंह कटारा सरपंच लक्ष्मण डिंडोर,शांतिलाल कटारा भूरसिंह खराड़ी जयसिंह गहलोत, नारजी  भाई,राकेश निनामा,भानजी भाई बारू भाई अंबाराम, रवि , हकरु लिमजी भाई,लक्ष्मण, भगवान सिंग मुकेश  मंडल के संत, पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • आज आदिवासी दिवस पर ग्राम पंचायत अम्बीरामा द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में विशाल पौधारोपण का कार्य आयोजित किया गया आज आदिवासी दिवस पर ग्राम पंचायत अम्बीरामा द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में विशाल पौधारोपण का कार्य आयोजित किया गया. ग्राम की सरपंच महोदया गवरा देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि डाक्टर दरू दरू खराड़ी और पूर्व सरपंच तोलाराम मीणा पंचायत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश मीणा और नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धनपाल सिंह जी, आर.के. सिंह, दिलीप सिंह विरेंद्र प्रताप सिंह डोक्टर सूरजमल मीना,नंद लाल रैदास, संदीप सिंह जगदीश खराड़ी और एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे और 501 पौधों को लगाने का संकल्प पूर्ण किया और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया.
    1
    आज आदिवासी दिवस पर ग्राम पंचायत अम्बीरामा द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में विशाल पौधारोपण का कार्य आयोजित किया गया
आज आदिवासी दिवस पर ग्राम पंचायत अम्बीरामा द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में विशाल पौधारोपण का कार्य आयोजित किया गया. ग्राम की सरपंच महोदया गवरा देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि डाक्टर दरू  दरू खराड़ी और पूर्व सरपंच तोलाराम मीणा पंचायत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश मीणा और नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धनपाल सिंह जी, आर.के. सिंह, दिलीप सिंह विरेंद्र प्रताप सिंह  डोक्टर  सूरजमल मीना,नंद लाल रैदास, संदीप सिंह जगदीश  खराड़ी और एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे और 501 पौधों को लगाने का संकल्प पूर्ण किया और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया.
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस पर डूंगरपुर मे पुलिस अलर्ट, 40 से 50 स्थानों पर नाकाबंदी अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर, विश्व आदिवासी दिवस पर डूंगरपुर मे पुलिस अलर्ट, 40 से 50 स्थानों पर नाकाबंदी अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर, ऑपरेशन संस्कार के तहत होगी सख्त कार्रवाई रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ न्यूज कुआं । डूंगरपुर जिले मे विश्व आदिवासी दिवस के पर्व को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी, ट्राईपॉड और डैशकैम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। करीब 40 से 50 स्थानों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों पर नजर रखी जाएगी। डूंगरपुर पुलिस के अनुसार, जिले में असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन संस्कार” के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए डैशकैम के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इन रिकॉर्डिंग का समय-समय पर विश्लेषण कर आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। वाहनों पर डैशकैम से निगरानी पुलिस के सभी वाहनों में डैशकैम लगाए गए हैं। इनके माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनता से वीडियो रिकॉर्डिंग की अपील जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, लड़ाई-झगड़े अथवा अन्य किसी प्रकार की आपराधिक या अवांछनीय गतिविधि की जाती है, तो उसकी सुरक्षित तरीके से वीडियो रिकॉर्डिंग करें। रिकॉर्डिंग को संबंधित थाने में उपलब्ध कराने के साथ पुलिस द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर भी भेजा जा सकता है। पुलिस द्वारा प्राप्त वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डूंगरपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। अपराध या अवैध गतिविधि की सूचना इस नंबर पर दें डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की सुविधा के लिए तीसरी आंख मोबाइल नंबर 8690180022 जारी किया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी हो तो उक्त नंबर पर सूचना साझा करें। सूचनाकर्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा।
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर डूंगरपुर मे पुलिस अलर्ट, 40 से 50 स्थानों पर नाकाबंदी

अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर, 
विश्व आदिवासी दिवस पर डूंगरपुर मे पुलिस अलर्ट, 40 से 50 स्थानों पर नाकाबंदी
अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर, 
ऑपरेशन संस्कार के तहत होगी सख्त कार्रवाई
रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं 
हर खबर वागड़ न्यूज कुआं ।
डूंगरपुर जिले मे विश्व आदिवासी दिवस के पर्व को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी, ट्राईपॉड और डैशकैम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। करीब 40 से 50 स्थानों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
डूंगरपुर पुलिस के अनुसार, जिले में असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन संस्कार” के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए डैशकैम के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इन रिकॉर्डिंग का समय-समय पर विश्लेषण कर आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।
वाहनों पर डैशकैम से निगरानी
पुलिस के सभी वाहनों में डैशकैम लगाए गए हैं। इनके माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनता से वीडियो रिकॉर्डिंग की अपील
जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, लड़ाई-झगड़े अथवा अन्य किसी प्रकार की आपराधिक या अवांछनीय गतिविधि की जाती है, तो उसकी सुरक्षित तरीके से वीडियो रिकॉर्डिंग करें। रिकॉर्डिंग को संबंधित थाने में उपलब्ध कराने के साथ पुलिस द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर भी भेजा जा सकता है।
पुलिस द्वारा प्राप्त वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डूंगरपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
अपराध या अवैध गतिविधि की सूचना इस नंबर पर दें
डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की सुविधा के लिए तीसरी आंख मोबाइल नंबर 8690180022 जारी किया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी हो तो उक्त नंबर पर सूचना साझा करें। सूचनाकर्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • तिरंगे की शान में निकली प्रभात फेरी, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पीएम श्री मणिलाल तिरंगे की शान में निकली प्रभात फेरी, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पीएम श्री मणिलाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीमलवाड़ा एवं राउमावि लिखीबड़ी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रभात फेरी में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, तहसीलदार राजकुमार सरेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या , एसबीओ हमराज सिंह, सरपंच विजयपाल डोडीयार,धनपाल भोई, दिलीप सिंह, देवेंद्र दर्जी सहित आंगनवाड़ी व राजीविका कार्यकर्ता,एसएमसी-एसडीएमसी सदस्य मौजूद रहे। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
    1
    तिरंगे की शान में निकली प्रभात फेरी, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पीएम श्री मणिलाल
तिरंगे की शान में निकली प्रभात फेरी, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को पीएम श्री मणिलाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीमलवाड़ा एवं राउमावि लिखीबड़ी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रभात फेरी में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, तहसीलदार राजकुमार सरेल, विकास अधिकारी ललित पंड्या , एसबीओ हमराज सिंह, सरपंच विजयपाल डोडीयार,धनपाल भोई, दिलीप सिंह, देवेंद्र दर्जी सहित आंगनवाड़ी व राजीविका कार्यकर्ता,एसएमसी-एसडीएमसी सदस्य मौजूद रहे।
प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कुशलगढ़ में निकाय चुनाव का शंखनाद! कांग्रेस ने 20 वार्डों के लिए बनाई जीत की रणनीति कुशलगढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को टाउन हॉल कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस की महिला शक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक रमीला खड़िया ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर कांग्रेस को सभी 20 वार्डों में जीत दिलाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। उन्होंने वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर हसमुखलाल सेठ, रजनीकांत खाब्या, विजयसिंह खड़िया, नरेंद्र निगम, अनिल नाहटा, भरत नीमा, महेंद्र परमार, प्रिती तलेसरा, मनिष तलेसरा, विजय महेता, पारस कुमार सेठिया, कमलेश खमेसरा, सुरेश गादिया, रवि निगम, यूनुस खान, भरत लखावत, मुकेश जैन, गट्टू चरपोटा, विरम चौहान, विवेक शाह, पंकज सोनी, प्रवीण धीरावत, गौरव जैन, निलेश चंडालिया, भरत राठौड़, शिवा भोई, अंसार अहमद पठान, सुरेश प्रजापत, हितेष रावत, सहजाद मकरानी सहित कांग्रेस की महिला शक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    कुशलगढ़ में निकाय चुनाव का शंखनाद! कांग्रेस ने 20 वार्डों के लिए बनाई जीत की रणनीति
कुशलगढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को टाउन हॉल कुशलगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समेकित बैठक लोकप्रिय विधायक रमीला खड़िया के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस की महिला शक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विधायक रमीला खड़िया ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर कांग्रेस को सभी 20 वार्डों में जीत दिलाने का आह्वान किया।
पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। उन्होंने वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर हसमुखलाल सेठ, रजनीकांत खाब्या, विजयसिंह खड़िया, नरेंद्र निगम, अनिल नाहटा, भरत नीमा, महेंद्र परमार, प्रिती तलेसरा, मनिष तलेसरा, विजय महेता, पारस कुमार सेठिया, कमलेश खमेसरा, सुरेश गादिया, रवि निगम, यूनुस खान, भरत लखावत, मुकेश जैन, गट्टू चरपोटा, विरम चौहान, विवेक शाह, पंकज सोनी, प्रवीण धीरावत, गौरव जैन, निलेश चंडालिया, भरत राठौड़, शिवा भोई, अंसार अहमद पठान, सुरेश प्रजापत, हितेष रावत, सहजाद मकरानी सहित कांग्रेस की महिला शक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा, बुड़वा में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम सम्पन्न बांसवाड़ा — प्रधानमंत्री विद्यालयी पहल (PM-SHRI) के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा 1 के प्रांगण में आज बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा उप-प्रधानाचार्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी देखी गई। प्रधानाचार्य हरिप्रसाद बेरवा ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पेड़-वृक्ष न केवल पर्यावरण की शान हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अहमियत पर प्रकाश डाला। उप-प्रधानाचार्य नवनीत सोनी ने भी वृक्षों के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए और छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ दीपक कुमार गौतम, हंस जाखड़ और विद्यालय के लगभग सभी शिक्षकों ने भाग लिया तथा अभिभावक परिषद के सदस्यों ने भी पौधे रोपने में सहयोग दिया। विद्यार्थी उत्साह के साथ स्थानीय क्षेत्र की विविध प्रजातियाँ जैसे फलदार व छायादार पौधे — रोपते हुए दिखे। प्रत्येक पौधे के साथ एक छोटी-सी टैग लगाई गई जिसमें "एक पेड़ माँ के नाम" का संदेश लिखा था, ताकि बच्चे भविष्य में उन पेड़ों की देखभाल कर सकें। विद्यालय के पर्यावरण क्लब ने भुवनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिट्टी के संरक्षण, पानी देने के नीयम और पौधों की नियमित देखभाल पर संगोष्ठी रूप में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य नवनीत सोनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। इस पहल से स्कूल के परिसरों में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है तथा भविष्य में और अधिक वृक्षारोपण व हरित अभियानों की योजना बनाई जाएगी।
    1
    जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा, बुड़वा में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम सम्पन्न
बांसवाड़ा — प्रधानमंत्री विद्यालयी पहल (PM-SHRI) के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा 1 के प्रांगण में आज बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा उप-प्रधानाचार्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी देखी गई।
प्रधानाचार्य हरिप्रसाद बेरवा ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पेड़-वृक्ष न केवल पर्यावरण की शान हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण की अहमियत पर प्रकाश डाला। उप-प्रधानाचार्य नवनीत सोनी ने भी वृक्षों के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए और छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ दीपक कुमार गौतम, हंस जाखड़ और विद्यालय के लगभग सभी शिक्षकों ने भाग लिया तथा अभिभावक परिषद के सदस्यों ने भी पौधे रोपने में सहयोग दिया। विद्यार्थी उत्साह के साथ स्थानीय क्षेत्र की विविध प्रजातियाँ जैसे फलदार व छायादार पौधे — रोपते हुए दिखे। प्रत्येक पौधे के साथ एक छोटी-सी टैग लगाई गई जिसमें "एक पेड़ माँ के नाम" का संदेश लिखा था, ताकि बच्चे भविष्य में उन पेड़ों की देखभाल कर सकें।
विद्यालय के पर्यावरण क्लब ने भुवनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिट्टी के संरक्षण, पानी देने के नीयम और पौधों की नियमित देखभाल पर संगोष्ठी रूप में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य नवनीत सोनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। इस पहल से स्कूल के परिसरों में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है तथा भविष्य में और अधिक वृक्षारोपण व हरित अभियानों की योजना बनाई जाएगी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.