logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#सेमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकी के पहुंचे जन सुनवाई में कक्कू का कहीन जरा सुंनी

1 hr ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

#सेमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकी के पहुंचे जन सुनवाई में कक्कू का कहीन जरा सुंनी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन रीवा। प्रयागराज में ट्रकों की नो-एंट्री, चाकघाट NH-30 पर 3 किमी लंबा जाम। प्रयागराज में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते भारी वाहनों की एंट्री पर रोक का असर अब रीवा में दिख रहा है। चाकघाट NH-30 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जबकि ट्रकों की कतार 12 घंटे से ज्यादा समय से फंसी बताई जा रही है। जाम के चलते ट्रक चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालकों के मुताबिक, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश की सीमा चाकघाट पर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े हो गए हैं। लंबे जाम से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, रीवा प्रशासन का कहना है कि ट्रक चालकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और उत्तर प्रदेश से दिशा-निर्देश मिलने के बाद वाहनों को चरणबद्ध तरीके से प्रयागराज की ओर रवाना किया जा रहा है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है। अब नजर उत्तर प्रदेश से मिलने वाले अगले निर्देशों पर है, जिसके बाद चाकघाट पर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी।
    1
    लोकेशन रीवा।

प्रयागराज में ट्रकों की नो-एंट्री, चाकघाट NH-30 पर 3 किमी लंबा जाम।

प्रयागराज में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते भारी वाहनों की एंट्री पर रोक का असर अब रीवा में दिख रहा है। चाकघाट NH-30 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जबकि ट्रकों की कतार 12 घंटे से ज्यादा समय से फंसी बताई जा रही है। जाम के चलते ट्रक चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालकों के मुताबिक, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश की सीमा चाकघाट पर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े हो गए हैं। लंबे जाम से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, रीवा प्रशासन का कहना है कि ट्रक चालकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और उत्तर प्रदेश से दिशा-निर्देश मिलने के बाद वाहनों को चरणबद्ध तरीके से प्रयागराज की ओर रवाना किया जा रहा है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है। अब नजर उत्तर प्रदेश से मिलने वाले अगले निर्देशों पर है, जिसके बाद चाकघाट पर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • 🚨 चित्रकूट जिला अस्पताल में बेड को लेकर गंभीर सवाल! 🚨 चित्रकूट जिला अस्पताल के पीडिया वार्ड में बेड खाली होने के बावजूद मरीज को बेड उपलब्ध न कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ द्वारा खाली बेड मरीजों को देने के बजाय स्टाफ के सोने के लिए उपयोग किए जाने की बात कही गई। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मरीजों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला है। अस्पताल प्रशासन को तत्काल मामले की जांच कराकर उपलब्ध बेड की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 📢 मरीजों को इलाज के साथ आवश्यक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। #चित्रकूट #जिलाअस्पताल #पीडियावार्ड #बेडकीसमस्या #स्वास्थ्यव्यवस्था #ChitrakootNewsLive
    1
    🚨 चित्रकूट जिला अस्पताल में बेड को लेकर गंभीर सवाल! 🚨

चित्रकूट जिला अस्पताल के पीडिया वार्ड में बेड खाली होने के बावजूद मरीज को बेड उपलब्ध न कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ द्वारा खाली बेड मरीजों को देने के बजाय स्टाफ के सोने के लिए उपयोग किए जाने की बात कही गई।

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मरीजों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला है। अस्पताल प्रशासन को तत्काल मामले की जांच कराकर उपलब्ध बेड की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

📢 मरीजों को इलाज के साथ आवश्यक सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।

#चित्रकूट #जिलाअस्पताल #पीडियावार्ड #बेडकीसमस्या #स्वास्थ्यव्यवस्था #ChitrakootNewsLive
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर *रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है। पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। (नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर
*रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* 
रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया।
पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है।
पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा।
(नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ग्राम शिवपुरवा 603 (विकास* की राह में पीछे छूटा ​ : शिवपुरवा 603 में सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या बुजुर्ग महिला के चेहरे और उनके साथ ग्रामीणों की भीड़ जो इस रास्ते से जा रहे है। "आजादी के दशकों बाद भी... क्या कोई गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस सकता है?" : —जहाँ कीचड़, पत्थर और बिना बनी हुई ज़मीन स्पष्ट दिख रही है "यह तस्वीर है शिवपुरवा 603 की! यहाँ आज तक एक पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। हर दिन यहाँ से गुजरने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।" ​ वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और अन्य महिलाओं का चेहरा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस कीचड़ से भरी रोड मतलब पहाड़ चढ़ना "उम्र के इस पड़ाव में भी, इन बुजुर्गों को ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है—किसी बीमारी या इमरजेंसी के समय अस्पताल पहुंचना किसी जंग से कम नहीं।" "आखिर कब तक शिवपुरवा 603 के लोग इस अनदेखी को सहेंगे? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों का सिर्फ एक सवाल—शिवपुरवा 603 को पक्की सड़क कब मिलेगी?" इस वीडियो में आपको साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, और जो बूढ़े है आज इस रास्ते से जा रहे हैं गारंटी नहीं है कि इस रास्ते को जिंदा पार कर पाएंगे या नहीं इस बात से सरपंच और सेक्रेटरी को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं उनका कहना है हम कुछ नहीं कर सकते देखिए शासन प्रशासन की नजर इस गांव पर कब पड़ती है कब बनेगी रोड
    1
    *ग्राम शिवपुरवा 603 (विकास* की राह में पीछे छूटा 
​
: शिवपुरवा 603 में सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या
 बुजुर्ग महिला के चेहरे   और उनके साथ  ग्रामीणों की भीड़ जो इस रास्ते से जा रहे  है। 
 "आजादी के दशकों बाद भी... क्या कोई गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस सकता है?"
: —जहाँ कीचड़, पत्थर और बिना बनी हुई ज़मीन स्पष्ट दिख रही है
 "यह तस्वीर है शिवपुरवा 603 की! यहाँ आज तक एक पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। हर दिन यहाँ से गुजरने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।"
​ वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और अन्य महिलाओं का चेहरा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस कीचड़ से भरी रोड मतलब पहाड़ चढ़ना "उम्र के इस पड़ाव में भी, इन बुजुर्गों को ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है—किसी बीमारी या इमरजेंसी के समय अस्पताल पहुंचना किसी जंग से कम नहीं।"
 "आखिर कब तक शिवपुरवा 603 के लोग इस अनदेखी को सहेंगे? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों का सिर्फ एक सवाल—शिवपुरवा 603 को पक्की सड़क कब मिलेगी?"
इस वीडियो में आपको साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, और जो बूढ़े है आज इस रास्ते से जा रहे हैं गारंटी नहीं है कि इस रास्ते को जिंदा पार कर पाएंगे या नहीं 
इस बात से सरपंच और सेक्रेटरी  को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं 
उनका कहना है हम कुछ नहीं कर सकते 
देखिए शासन प्रशासन की नजर इस गांव पर कब पड़ती है कब बनेगी रोड
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    12 hrs ago
  • भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।
    1
    भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा 
बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया।
इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।
    user_Ram Suman Chaturvedi
    Ram Suman Chaturvedi
    Librarian हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सीएचसी मानिकपुर का सीएमओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, स्टाफ में मची खलबली मानिकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को अचानक औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में खलबली मच गई और स्वास्थ्यकर्मियों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक लाभार्थी महिला, जिसकी डिलीवरी आज रात होने की संभावना थी, उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही टीबी मरीजों तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही दवाओं के वितरण की भी जानकारी ली गई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल के समस्त स्टाफ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल, दवा वितरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएमओ के अचानक औचक निरीक्षण से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
    1
    सीएचसी मानिकपुर का सीएमओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, स्टाफ में मची खलबली
मानिकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को अचानक औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में खलबली मच गई और स्वास्थ्यकर्मियों में सक्रियता बढ़ गई।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक लाभार्थी महिला, जिसकी डिलीवरी आज रात होने की संभावना थी, उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही टीबी मरीजों तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही दवाओं के वितरण की भी जानकारी ली गई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने अस्पताल के समस्त स्टाफ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।
उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल, दवा वितरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीएमओ के अचानक औचक निरीक्षण से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #सेमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकी के पहुंचे जन सुनवाई में कक्कू का कहीन जरा सुंनी
    1
    #सेमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकी के पहुंचे जन सुनवाई में कक्कू का कहीन जरा सुंनी
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पगार में करंट से 2 गायों की मौत, FIR के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल! पगार में खेत पर लगाए गए तार में करंट आने से दो गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना सभापुर में दी गई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। लेकिन गाय मालिक परिवार का कहना है कि अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है और परिवार कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आखिर जिम्मेदार लोगों पर कब होगी उचित कार्रवाई? पूरी जानकारी वीडियो में। FIR: थाना सभापुर में घटना को लेकर FIR दर्ज कराई गई है। #PrakashPathak #Pagar #Sabapur #SatnaNews #MadhyaPradesh
    1
    पगार में करंट से 2 गायों की मौत, FIR के बाद भी कार्रवाई पर उठे सवाल!


पगार में खेत पर लगाए गए तार में करंट आने से दो गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना सभापुर में दी गई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। लेकिन गाय मालिक परिवार का कहना है कि अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है और परिवार कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आखिर जिम्मेदार लोगों पर कब होगी उचित कार्रवाई? पूरी जानकारी वीडियो में।
FIR:
थाना सभापुर में घटना को लेकर FIR दर्ज कराई गई है।


#PrakashPathak #Pagar #Sabapur #SatnaNews #MadhyaPradesh
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.