Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बेटियों के सशक्तिकरण में बिलासपुर की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान* *स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा जिले का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल* *डीसी बोले पहल 'बिलासपुर की शान बेटियां-बेटियां बनें कुशल’ स्कॉच अवार्ड फाइनल चरण में पहुंचती है, तो यह जिले के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि* *बेटियों के सशक्तिकरण में बिलासपुर की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान* *स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा जिले का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल* *डीसी बोले पहल 'बिलासपुर की शान बेटियां-बेटियां बनें कुशल’ स्कॉच अवार्ड फाइनल चरण में पहुंचती है, तो यह जिले के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि*
न्यूज रिपोर्टर
*बेटियों के सशक्तिकरण में बिलासपुर की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान* *स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा जिले का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल* *डीसी बोले पहल 'बिलासपुर की शान बेटियां-बेटियां बनें कुशल’ स्कॉच अवार्ड फाइनल चरण में पहुंचती है, तो यह जिले के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि* *बेटियों के सशक्तिकरण में बिलासपुर की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान* *स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा जिले का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल* *डीसी बोले पहल 'बिलासपुर की शान बेटियां-बेटियां बनें कुशल’ स्कॉच अवार्ड फाइनल चरण में पहुंचती है, तो यह जिले के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि*
More news from Bilaspur and nearby areas
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- प्रांत स्तरीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम 22 फरवरी को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर निहाल में आयोजित होगा। जिसमें पूरे प्रांत से 200 के करीब प्रबुद्ध महिलाएं शामिल होंगी। यह जानकारी प्रांत संयोजिका सुनीला शर्मा ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि एचएएस अंशु चंदेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी, जबकि राज्य व राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाचार्य सोमा राणा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में वैचारिक दृष्टि का परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम में शामिल प्रबुद्ध महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी होगी।1
- पहचान विशेष स्कूल संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा ने स्कूल के नाम पर अज्ञात लोगों द्वारा चंदा वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति नादौन सहित मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष बच्चों का नाम लेकर लोगों से चंदा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि संस्था की ओर से किसी भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। संस्था निजी तौर पर स्कूल का संचालन करती है और किसी भी प्रकार की घर-घर जाकर डोनेशन एकत्रित करने की व्यवस्था नहीं रखती।1
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बना कर विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) भारत सरकार (शिक्षा मंत्रालय) शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य 6-18 आयु वर्ग के बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाना है। यह 12वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रयोग, अवलोकन और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करता है, ताकि विद्यालयों को नवाचार केंद्र बनाया जा सके। संजीव पराशर प्रधानाचार्य ने अपने कहा किराष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रमुख उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विषय के प्रति रुचि जगाना और रटने की बजाय 'करके सीखने' (Learning by Doing) को बढ़ावा देना है विद्यालय में इस दिशा में सतत प्रयासरत है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं प्रवेश राणा, अरविंद शर्मा, संदेश कुमारी, कमल चौहान ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता बलबिंद्र कुमार,अनिल कुमार,हंसराज सुमन, राधिका, संयोगिता,नंद लाल, सतीश डोगरा, विनोद कुमार, अमित सोंखला,सुरिंदर कुमार, पंकज ठाकुर, रजनीश सोहल व सुमन लता लिपिक व लवेश कुमार मौजूद रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।1
- हमीरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी बयान बाजी करके लोगों को गुमराह करने का काम करती आई है। सुमन भारती ने राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों को दिल्ली में जान से मारने की धमकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नथूराम गोडसे की बंशज है। सुप्रभारती ने कहा कि कहां की भाजपा ने महात्मा गांधी की हत्या की है। आज यही लोग नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इस तरह की अराजकता फैलाना निंदनीय है उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। वही सुमन भारती ने भाजपा द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जयराम सरकार में अपने कार्यकाल में 70000 करोड रुपए का कर्ज लिया था और 75 000 करोड रुपए का कर्ज़ प्रदेश पर थोप दिया था। भाजपा अपने इतिहास पर कभी भी नजर नहीं दौड़ाती वही सुजानपुर होली मेला ग्राउंड आवंटन को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए सुमन भारती ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा एक बात या कहते हैं कि प्रदेश को चलाने के लिए अपने आंतरिक स्रोतों को बढ़ाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कहते हैं कि मेला आवंटन को लेकर भ्रष्टाचार किया गया है उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा दो मुँही तलवार की तरह बयान बाजी करते हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का एक व्यक्ति को ही आवंटन किया गया है जिसके तहत सरकार को दो करोड़ के आसपास राजस्व एकत्रित होगा। बाइट-- सुमन भारती ( कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर4
- मैं, ब्यास ठाकुर, आज यह साफ घोषणा करता हूँ — अब धर्मपुर चुप नहीं रहेगा। सालों से वादे सुनते आए हैं। मंच बदले, चेहरे बदले, शब्द बदले — लेकिन क्या व्यवस्था बदली? धर्मपुर की जनता अब दर्शक नहीं रहेगी। यह भूमि जाग चुकी है। अस्पतालों में पूरी सुविधा क्यों नहीं? गंभीर मरीज को बाहर क्यों भेजा जाता है? युवाओं के हाथ में डिग्री है, पर नौकरी क्यों नहीं? नीतियाँ बनती हैं, पर संवाद क्यों नहीं? यह सवाल किसी दुश्मनी से नहीं — यह सवाल जिम्मेदारी से हैं। और अब इन सवालों को दबाया नहीं जा सकेगा। मैं 2018 से खड़ा हूँ। अकेला खड़ा रहा, लेकिन झुका नहीं। क्योंकि यह लड़ाई पद की नहीं — प्रतिष्ठा की है। यह लड़ाई सत्ता की नहीं — व्यवस्था सुधार की है। अब राजनीति भावनाओं से नहीं, परिणाम से चलेगी। अब समर्थन नाम से नहीं, काम से मिलेगा। अब जनता सिर्फ ताली नहीं बजाएगी — जवाब भी मांगेगी। तीसरा विकल्प कोई नारा नहीं है। यह एक चेतावनी है — कि अगर जनता को सम्मान नहीं मिला, तो जनता अपना रास्ता खुद बनाएगी। हम डरेंगे नहीं। हम रुकेंगे नहीं। हम बिकेंगे नहीं। धर्मपुर की आवाज अब दबेगी नहीं। यह आवाज विकास की है। यह आवाज पारदर्शिता की है। यह आवाज जवाबदेही की है। और जब जनता संकल्प ले लेती है — तो राजनीति की दिशा बदल जाती है। धर्मपुर उठेगा। धर्मपुर निर्णायक बनेगा। धर्मपुर अपना भविष्य खुद लिखेगा। जय देवभूमि। जय Dharampur।1
- माननीय राज्य सभा सांसद S.Balwant जी का सम्मान, मेरे द्वारा और मित्र असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस R. साहब के द्वारा1
- #बिलासपुर : स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे कई सामाजिक कार्यकर्ता1