Shuru
Apke Nagar Ki App…
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ-खलघाट फोरलेन पर ग्राम नई दुधी स्थित चंपारण होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लालबाग निवासी तारा सिंह, पिता सोलू सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धामनोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Jagannath yadav ( Riporter)
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ-खलघाट फोरलेन पर ग्राम नई दुधी स्थित चंपारण होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लालबाग निवासी तारा सिंह, पिता सोलू सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धामनोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धार में श्री सनातन सारथी परिवार द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया और नगर में भगवा साफा यात्रा निकाली गई। सभा के दौरान यह आह्वान किया गया कि हिंदू राष्ट्र, गौ रक्षा, भारतीय संस्कृति और लव जिहाद जैसे विषयों पर देश के युवाओं को बाहर आना होगा और इन मुद्दों पर रिसर्च करना होगा।1
- बड़वाह के आश्रम खेड़ीघाट स्थित चारुकेश्वर आश्रम से महाराष्ट्र के पाल आश्रम तक चैतन्य साधक परिवार की वार्षिक पैदल यात्रा का 17वां वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। ब्रह्मलीन परम पूज्य लक्ष्मण चैतन्य बापू के कृपा पात्र शिष्य पूज्य गोपाल चैतन्य बापू महाराज द्वारा अपने गुरुदेव के बताए पदचिन्हों और लक्ष्यों पर चलते हुए गुरु भक्ति की इस महान परंपरा को अनवरत आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्रा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और संपूर्ण क्षेत्र के कल्याण के लिए स्थान-स्थान पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, स्वाध्याय और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस 17वीं वार्षिक पैदल यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बापू का भव्य स्वागत किया, जहां महाप्रसाद और भंडारे में हजारों भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूज्य गोपाल चैतन्य बापू ने अपने गुरुजी की पावन स्मृतियों और उनकी शिक्षाओं को जीवंत रखते हुए समाज में भक्ति, सेवा और सद्भाव का संदेश फैलाया है।2
- दिल्ली पुलिस की तरफ से एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है।1
- देशभर में जारी छात्र आंदोलन के तहत इंदौर के भंवरकुआं में भी प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता श्री शक्ति सिंह गोयल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया।1
- लव जिहाद के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके लाखों रुपये की लागत वाले अवैध एस्ट्रोटर्फ को जमींदोज कर दिया है। प्रशासन द्वारा इस अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।1
- धार जिले के धामनोद नगर में गुरुवार को अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में 'सनातन सारथी' द्वारा विशाल संकल्प यात्रा एवं भगवा साफा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोच्चार तथा भारत माता और पं. चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ हुआ। बारिश के बावजूद युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और युवाओं ने भगवा साफा धारण कर रखा था। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में मातृशक्ति पारंपरिक परिधानों में सम्मिलित हुई, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। पूरे मार्ग में अनुशासन, उत्साह और धार्मिक वातावरण के साथ ही राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य अंकुर आर्य ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सनातन संस्कृति की महत्ता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता तथा युवाओं में सकारात्मक विचारों का प्रसार करना है। इस आयोजन ने धामनोद नगर को पूरी तरह भगवामय कर दिया।1
- धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ-खलघाट फोरलेन पर ग्राम नई दुधी स्थित चंपारण होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लालबाग निवासी तारा सिंह, पिता सोलू सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धामनोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1