logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में मिला 11 वर्षीय बालक का शव क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में चार दिन पूर्व घर से लापता हुए 11 वर्षीय बालक सत्यवीर का शव शनिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया कि सत्यवीर 2 फरवरी को घर से बाहर घूमने निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने चौकी मुरवल व कोतवाली बबेरू में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सत्यवीर पुत्र राकेश वर्मा के रूप में हुई है। सत्यवीर परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई और चार बहनें हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

खेत में मिला 11 वर्षीय बालक का शव क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में चार दिन पूर्व घर से लापता हुए 11 वर्षीय बालक सत्यवीर का शव शनिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया कि सत्यवीर 2 फरवरी को घर से बाहर घूमने निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने चौकी मुरवल व कोतवाली बबेरू में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सत्यवीर पुत्र राकेश वर्मा के रूप में हुई है। सत्यवीर परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई और चार बहनें हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा लापता किशोर का मिला शव, खेत में मिलने से मचा हड़कंप बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब लापता किशोर का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सत्यवीर के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। आज ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    बांदा
लापता किशोर का मिला शव, खेत में मिलने से मचा हड़कंप
बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब लापता किशोर का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सत्यवीर के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले घर से लापता हो गया था।
परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। आज ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #Apkiawajdigital लखनऊ, 7 फरवरी: गोमती नगर के भरवारा इलाके में एक बार फिर विवादों में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने नगर निगम की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरोप है कि विधायक ने अपने मैरिज हॉल के बाहर 6 फीट चौड़े नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जब नगर निगम की टीम बुलडोजर सहित कार्रवाई के लिए पहुंची, तो विधायक ने फोन पर लेखपाल को तीखी गालियां दीं और धमकाया कि "नौकरी मुश्किल कर दूंगा"। इतना ही नहीं, महिला पार्षद को भी अपशब्द कहे गए, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद नगर निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए मौके से लौट आई, जिससे इलाके में आक्रोश और सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक बेदी राम ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। वहीं, प्रभावित पार्षद और कर्मचारी अब मेयर से शिकायत करने की तैयारी में जुट गए हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विधायक बेदी राम पहले से ही नीट पेपर लीक मामले में चर्चा में हैं और उनके खिलाफ विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना और अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना अब आम बात हो गई है? नगर निगम प्रशासन की चुप्पी और टीम का पीछे हटना इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बना रहा है। प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि कानून सबके लिए बराबर लागू हो और अवैध कब्जाधारियों को संरक्षण न मिले।
    1
    #Apkiawajdigital 
लखनऊ, 7 फरवरी: गोमती नगर के भरवारा इलाके में एक बार फिर विवादों में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने नगर निगम की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरोप है कि विधायक ने अपने मैरिज हॉल के बाहर 6 फीट चौड़े नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जब नगर निगम की टीम बुलडोजर सहित कार्रवाई के लिए पहुंची, तो विधायक ने फोन पर लेखपाल को तीखी गालियां दीं और धमकाया कि "नौकरी मुश्किल कर दूंगा"। इतना ही नहीं, महिला पार्षद को भी अपशब्द कहे गए, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद नगर निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए मौके से लौट आई, जिससे इलाके में आक्रोश और सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक बेदी राम ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। वहीं, प्रभावित पार्षद और कर्मचारी अब मेयर से शिकायत करने की तैयारी में जुट गए हैं।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विधायक बेदी राम पहले से ही नीट पेपर लीक मामले में चर्चा में हैं और उनके खिलाफ विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना और अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना अब आम बात हो गई है? नगर निगम प्रशासन की चुप्पी और टीम का पीछे हटना इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बना रहा है।
प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि कानून सबके लिए बराबर लागू हो और अवैध कब्जाधारियों को संरक्षण न मिले।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बांदा छाबी तालाब स्थित नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह तय समय पर भी बंद मिले आज दिनांक 7 फरवरी 2026 की सुबह 9:38 पर दवाओं के बजाय ताला और सूना परिसर मिला स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही आम जन के विश्वास और जरूर दोनों पर चोट करती है
    1
    बांदा छाबी तालाब स्थित नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह तय समय पर भी बंद मिले आज दिनांक 7 फरवरी 2026 की सुबह 9:38 पर दवाओं के बजाय ताला और सूना परिसर मिला स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही आम जन के विश्वास और जरूर दोनों पर चोट करती है
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बांदा में GIC ग्राउंड पर यूजीसी के कानून का विरोध प्रदर्शन । UGC बिल वापस लो।
    1
    बांदा में GIC ग्राउंड पर यूजीसी के  कानून का विरोध प्रदर्शन ।
UGC बिल वापस लो।
    user_SATYA NARAYAN Nishad
    SATYA NARAYAN Nishad
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बबेरू चौराहा सुंदरीकरण को लेकर सभी दुकानदारों ने अवैध कब्जा को जल्द से जल्द सभी लोग झूठ का अपने अपने मकान को तोड़ने में लगे हैं जिससे अधिकतम लगने वाले एग्जाम मुक्त होगा
    1
    बबेरू चौराहा सुंदरीकरण को लेकर सभी दुकानदारों ने अवैध कब्जा को जल्द से जल्द सभी लोग झूठ का अपने अपने मकान को तोड़ने में लगे हैं जिससे अधिकतम लगने वाले एग्जाम मुक्त होगा
    user_कमल कुमार
    कमल कुमार
    Baberu, Banda•
    2 hrs ago
  • बाँदा मे गुमशुदा हुवे बच्चे का शव खेतो मे मिला परिवार मे मचा कोहराम
    1
    बाँदा मे गुमशुदा हुवे बच्चे का शव खेतो मे मिला परिवार मे मचा कोहराम
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    3 hrs ago
  • बांदा (बबेरु) से बड़ी खबर बबेरु कस्बे में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी बांदा जनपद के थाना बबेरु क्षेत्र अंतर्गत एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान महिला का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच पूरी होने का इंतजार किया जाए।
    1
    बांदा (बबेरु) से बड़ी खबर 
बबेरु कस्बे में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
बांदा जनपद के थाना बबेरु क्षेत्र अंतर्गत एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान महिला का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
पुलिस ने अपील की है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच पूरी होने का इंतजार किया जाए।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बाबा का 'पीला पंजा' एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक जर्जर मकान को ढहाते समय पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन पर आ गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में मशीन का चालक मलबे के नीचे दब गया, जिसे देख मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए। ​लाइव कैमरे में कैद हुई तबाही घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पोकलैंड मशीन जैसे ही मकान के एक हिस्से पर प्रहार करती है, पूरी दो मंजिला इमारत अचानक असंतुलित होकर सीधे मशीन के केबिन पर गिर जाती है। धूल के गुबार के बीच सिर्फ लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। ​अफसरों ने खुद संभाला मोर्चा हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सौरभ सिंह ने हिम्मत दिखाई और बिना वक्त गंवाए बचाव कार्य शुरू कराया। अफरा-तफरी के बीच दूसरी जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और मलबे को हटाने के बाद घायल चालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। ​अस्पताल में जंग लड़ रहा है चालक प्रशासनिक तत्परता के चलते चालक को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। हालांकि हादसा बेहद बड़ा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक की जान बच गई। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की बात कह रहा है।
    4
    बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बाबा का 'पीला पंजा' एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक जर्जर मकान को ढहाते समय पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन पर आ गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में मशीन का चालक मलबे के नीचे दब गया, जिसे देख मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए।
​लाइव कैमरे में कैद हुई तबाही
घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पोकलैंड मशीन जैसे ही मकान के एक हिस्से पर प्रहार करती है, पूरी दो मंजिला इमारत अचानक असंतुलित होकर सीधे मशीन के केबिन पर गिर जाती है। धूल के गुबार के बीच सिर्फ लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं।
​अफसरों ने खुद संभाला मोर्चा
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सौरभ सिंह ने हिम्मत दिखाई और बिना वक्त गंवाए बचाव कार्य शुरू कराया। अफरा-तफरी के बीच दूसरी जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और मलबे को हटाने के बाद घायल चालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया।
​अस्पताल में जंग लड़ रहा है चालक
प्रशासनिक तत्परता के चलते चालक को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। हालांकि हादसा बेहद बड़ा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक की जान बच गई। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की बात कह रहा है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • #नरैनी मैं #बंबा ताला बी अच्छे से देखभाल हो रही है और आप लोग बताओ कि आप लोग आए हो कि नहीं आए यह जगह में और हमें #फेसबुक पर #फॉलो #करें #Saifraja सर्च करें तो नाम आ जाएगा
    1
    #नरैनी मैं #बंबा ताला बी अच्छे से देखभाल हो रही है और आप लोग बताओ कि आप लोग आए हो कि नहीं आए यह जगह में और हमें #फेसबुक पर #फॉलो #करें
#Saifraja सर्च करें तो नाम आ जाएगा
    user_यू पी 90 सैफ कबौली
    यू पी 90 सैफ कबौली
    नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.