सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लंबित अंत्योदय कार्ड का कराया तत्काल निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लंबित अंत्योदय कार्ड का कराया तत्काल निस्तारण बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनशिकायतों की सुनवाई की। पति की मृत्यु के बाद कई महीनों से लंबित रसुला के अंत्योदय कार्ड का डीएम ने तत्काल निस्तारण कराया और जिला पूर्ति अधिकारी को जिले में लंबित सभी अंत्योदय कार्ड प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।वहीं, खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कराकर आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई। विद्युत संबंधी शिकायतों के अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश भी दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में छह तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को जनशिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लंबित अंत्योदय कार्ड का कराया तत्काल निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लंबित अंत्योदय कार्ड का कराया तत्काल निस्तारण बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनशिकायतों की सुनवाई की। पति की मृत्यु के बाद कई महीनों से लंबित रसुला के अंत्योदय कार्ड का डीएम ने तत्काल निस्तारण कराया और जिला पूर्ति अधिकारी को जिले में लंबित सभी अंत्योदय कार्ड प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।वहीं, खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कराकर आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई। विद्युत संबंधी शिकायतों के अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश भी दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में छह तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को जनशिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- फतेहपुर में मदारीपुर कला गांव मे......1
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लंबित अंत्योदय कार्ड का कराया तत्काल निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लंबित अंत्योदय कार्ड का कराया तत्काल निस्तारण बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनशिकायतों की सुनवाई की। पति की मृत्यु के बाद कई महीनों से लंबित रसुला के अंत्योदय कार्ड का डीएम ने तत्काल निस्तारण कराया और जिला पूर्ति अधिकारी को जिले में लंबित सभी अंत्योदय कार्ड प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।वहीं, खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कराकर आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई। विद्युत संबंधी शिकायतों के अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश भी दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में छह तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को जनशिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगा पारी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करती है। जब उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया तो कथित तौर पर पत्नी और सास ने उसके साथ विवाद किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि वह पत्नी और सास के व्यवहार से परेशान है और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- 1930 में बना ऐतिहासिक कुंआ हुआ विरान। कभी हजारों की बुझाता था प्यास (हसनैन कोटी पत्रकार) खागा, फतेहपुर। कोट गांव से करीब तीन किलोमीटर पूरब दिशा में वर्ष 1930 में बनाया गया पुराना कुआं आज देखरेख के अभाव में वीरान पड़ा है। कभी यह कुआं राहगीरों के लिए प्यास बुझाने का प्रमुख सहारा हुआ करता था। आसपास लगे पीपल के पेड़ों की छांव में राहगीर कुएं की जगत पर बैठकर ठंडा पानी पीकर अपनी थकान मिटाते थे। जानकारी के अनुसार उस समय के (नकी खां) द्वारा 26जनवरी 1930 में इस कुएं का निर्माण कराया था। इस मार्ग से पैदल अढय्या, शाहनगर,ओरहा, परवेजपुर, जाने वाले सैकड़ों की तादाद में गुज़रने वाले राहगीर और बड़ी संख्या किसान इस कुएं के पानी का इस्तेमाल करते थे। गर्मी के दिनों में विशेष रूप से यहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी। पीपल की घनी छांव और कुएं का ठंडा पानी राहगीरों को काफी राहत देता था। समय बीतने के साथ आधुनिक सुविधाएं बढ़ीं और पानी के अन्य साधन उपलब्ध हो गए, जिसके चलते ऐतिहासिक कुएं का इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद हो गया। अब यह कुआं उपेक्षा का शिकार होकर वीरान पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसकी साफ-सफाई और जीर्णोद्धार कराया जाए तो इस पुराने कुएं को फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है और यह क्षेत्र की पुरानी विरासत को भी संजोने का काम करेगा।2
- कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल कौशाम्बी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से हुआ विवाद पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी सें पीटा, महिला घायल पीड़िता का आरोप- 7 माह गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिला ने मिलकर पीटा पीड़ित का आरोप पड़ोस मे कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल महिला का इलाज जारी पीड़ित महिला ने सैनी थाने मे लिखित शिकायत किया सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला1
- “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से मिलेगा उजाला” : आनंद मिश्र वरिष्ठों की रोशनी में ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने पर मंथन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों से लेकर डिजिटल बदलाव तक पर हुई चर्चा खागा (फतेहपुर)। ग्रामीण पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव-कस्बों की आवाज को समाज और शासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। बदलते दौर में जहां पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है, वहीं निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जमीनी सरोकारों को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर रविवार को ऐरायां ब्लाक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खागा की मासिक बैठक में गंभीर मंथन हुआ। बैठक में ऐरायां, धाता, विजयीपुर और हथगाम ब्लाक क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता की मौजूदा स्थिति और समाचार संकलन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवशरण बंधु, रामनारायण विश्वकर्मा और केदारनाथ शुक्ला ने युवा पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता में सबसे बड़ी पूंजी विश्वसनीयता है। दबाव और चुनौतियों के बीच भी तथ्यपरक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देना जरूरी है। तो वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आनंद कुमार मिश्र ने युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से हमें उजाला मिलेगा।” उन्होंने युवा पत्रकारों से वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेते हुए बदलती पत्रकारिता की तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने का आह्वान किया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय व अमित मिश्र ने भी अपने विचार रखे। हथगाम से पहुंचे राजेश यादव और बच्छराज मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर सदस्यों ने कई सुझाव दिए, जिन पर तहसील इकाई ने आगामी बैठक से पहले अमल का भरोसा दिया। - डिजिटल दौर में संगठन को नई पहचान देने की पहल बैठक में राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित महेश्वरी का संगठन की ओर से फूलमाला एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में यह पहल संगठन को तकनीक से जोड़ने के साथ प्रदेशभर के ग्रामीण पत्रकारों की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पत्रकारिता से जुड़े विषयों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इसे संगठन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, अशोक कुमार सिंह, शिवशरण बंधु, राजेश यादव, मोईन, मनोज कुमार, अरुण कुमार केसकर, विज्ञान सिंह, गोपी तिवारी, यश गुप्ता, सुधीर तिवारी, दीपक सिंह वैस, यश यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, चेतन बाजपेई, दिनेश सिंह, हेमराज मौर्य, अमित सोनी, अतुल चौरसिया, अखिलेश अग्रहरी, दुर्गेश अवस्थी, श्याम सिंह यादव, सौरभ सिंह, अनूप तिवारी सहित तहसील इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।2
- फतेहपुर जिले के ग्रामीणों ने ..........1
- फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड के पास जलनिगम के द्वारा जिले में सीवर लाइन लाद रहे कर्मियों पर फायरिंग कर दौड़ा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया को सुर्खियां बन गया। बताया जा रहा है कि सड़क में खुदाई के दौरान जगह जगह पर गड्ढे से परेशान होकर मजदूरों से गाली गलौज करते हुए असलहा लेकर दौड़ा लिया और फायरिंग कर दहशत फैला दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है फायरिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। वहीं कार्य कर रहे मजूदर की माने तो वह लोग लाइन डालने का कार्य कर रहे थे तभी एक व्यक्ति गाली गलौज कर फायरिंग कर दिया। बाईट - मजदूर2