logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गड्ढे में फिसली बाइक, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में उपचार जारी बेला औरैया। थाना व कस्बा बेला के बिधूना मार्ग पर सेवा हॉस्पिटल के पास मंगलवार को सुबह करीब दस बजे एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, रुरुकला निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी सुनैना, पांच वर्षीय बेटी अदिति और चार वर्षीय बेटे रोहन के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे।सेवा हॉस्पिटल के समीप पहुंचते ही बाइक सड़क पर बने गड्ढे में चली गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन फिसलकर गिर गया। हादसे में सुनैना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अरविंद कुमार और दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है और प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
103b3572-8f8c-49b1-8e0b-e07246e98470

गड्ढे में फिसली बाइक, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में उपचार जारी बेला औरैया। थाना व कस्बा बेला के बिधूना मार्ग पर सेवा हॉस्पिटल के पास मंगलवार को सुबह करीब दस बजे एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, रुरुकला निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी सुनैना, पांच वर्षीय बेटी अदिति और चार वर्षीय बेटे रोहन के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे।सेवा हॉस्पिटल के समीप पहुंचते ही बाइक सड़क पर बने गड्ढे में चली गई, जिससे

3d558c0e-51a6-48c5-a56a-a30a0f23fc34

संतुलन बिगड़ गया और वाहन फिसलकर गिर गया। हादसे में सुनैना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अरविंद कुमार और दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है और प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *औरैया शादी समारोह में बिना निमंत्रण के जाना युवक को पड़ा भारी,लोगों ने की मारपीट,युवक पहुंचा अस्पताल*
    1
    *औरैया शादी समारोह में बिना निमंत्रण के जाना युवक को पड़ा भारी,लोगों ने की मारपीट,युवक पहुंचा अस्पताल*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया।
घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुरादाबाद में राजा और उनकी पत्नी फराह को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया विवाद पड़ौसी से महज 16 हजार रूपयों को लेकर था राजा की बेटी वारदात के वक्त घर के बाहर खेल रही थी क्या हुआ था उसे बयां किया है
    1
    मुरादाबाद में राजा और उनकी पत्नी फराह को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया
विवाद पड़ौसी से महज 16 हजार रूपयों को लेकर था
राजा की बेटी वारदात के वक्त घर के बाहर खेल रही थी
क्या हुआ था
उसे बयां किया है
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.