Shuru
Apke Nagar Ki App…
tractor nature come cut this summer chef Carlos zip code
Ramadhar Kumar
tractor nature come cut this summer chef Carlos zip code
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramadhar Kumar1
- मुरादाबाद में राजा और उनकी पत्नी फराह को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया विवाद पड़ौसी से महज 16 हजार रूपयों को लेकर था राजा की बेटी वारदात के वक्त घर के बाहर खेल रही थी क्या हुआ था उसे बयां किया है1
- अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरी तरह आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सोलर पैनल के कनेक्शन को भी हटा दिया गया है, ताकि दोबारा कोई खतरा न हो। इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोलर पैनल और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।1
- पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1
- खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।1
- Post by Ramadhar Kumar1