लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका अयोध्या जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की अप्रैल 2026 की समीक्षा में गंभीर खामियां मिलने पर 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मासिक समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गए प्रकरणों में शत-प्रतिशत आवेदक असंतुष्ट रहे। साथ ही शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने का प्रतिशत भी 90 फीसदी से कम पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले जनसुनवाई पोर्टल के मामलों में अधिकारियों द्वारा अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। कार्रवाई की जद में आने वालों में खान निरीक्षक अयोध्या, सम्पत्ति प्रबंधक आवास एवं विकास परिषद, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग, प्रधानाचार्य प्राविधिक शिक्षा, एडीओ पंचायत अमानीगंज, सीडीपीओ तारून, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, बीडीओ मया बाजार, एडीओ पंचायत मवई, तहसीलदार बीकापुर, दुग्ध विकास विभाग प्रबंधक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी अमानीगंज व सोहावल, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर, बीडीओ सोहावल, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीडीओ पूराबाजार, बीईओ बीकापुर तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी पूराबाजार शामिल हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, समयबद्धता और शिकायतकर्ताओं से संवाद सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- “महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, ‘मुर्दाबाद’ के नारों से दहला सहादतगंज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, सांसद आवास का घेराव कर किया उग्र प्रदर्शन अयोध्या। महिला आरक्षण को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब खुलकर सड़क पर उतर आई है। केंद्र सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध में समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के कथित रुख के खिलाफ रविवार को महिलाओं का गुस्सा विस्फोट बनकर फूट पड़ा। अयोध्या शहर के सहादतगंज स्थित सांसद आवास के बाहर सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार घेराव कर प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन इतना उग्र था कि पूरा सहादतगंज क्षेत्र “अवधेश प्रसाद मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच नहीं चलेगी”, “33 प्रतिशत आरक्षण हमारा अधिकार” और “नारी शक्ति का अपमान बंद करो” जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर महिला आरक्षण के समर्थन में तीखे संदेश लिखे गए थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि महिला आरक्षण का विरोध कर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान एवं राजनीतिक अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं डॉ. अंजू पांडेय ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक हिस्सेदारी देने वाले ऐतिहासिक कानून का विरोध करना महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से जिन नेताओं की राजनीति खतरे में पड़ रही है, वही लोग महिला आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब महिलाएं चुप बैठने वाली नहीं हैं और विरोध करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा। घेराव के दौरान माहौल उस समय और गर्मा गया जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद ने सहादतगंज स्थित आवास का गेट अंदर से बंद करा लिया और महिलाओं से मिलने तक बाहर नहीं आए। इससे नाराज महिलाओं का आक्रोश और भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता के वोट से संसद पहुंचने वाले नेता अब महिलाओं के सवालों से डरकर दरवाजे बंद कर रहे हैं। महिलाओं ने सांसद पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सुमन पासवान ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और हिस्सेदारी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं का यह जनाक्रोश आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन बन सकता है। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने आरोप लगाया कि जो नेता महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का विरोध करेंगे, उन्हें जनता के बीच जाकर जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने को तैयार हैं। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को शांत कराने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया,लेकिन महिलाएं लंबे समय तक सांसद आवास के बाहर डटी रहीं। प्रदर्शन में सरोज मिश्रा, सुमन पासवान,बिनीता मोदनवाल,माधुरी सिंह, नीलम गुप्ता,ममता सिंह, संगीता मिश्रा,रानी सिंह,उषा चौहान और सीमा यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।1
- लूट के दो आरोपियों ने पुलिस पर झोंकी फायर जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में लगी गोली बांदा यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई मुठभेड़ लूट के दो आरोपियों ने पुलिस पर झोंकी फायर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लुटेरों को घेरा कर्वी रोड ग्राम तुर्रा के पास हुई मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में लगी गोली दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूट के जेवर सहित अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा किया बरामद आरोपी आदेश पर हत्या और गैंग लीडर का मुकदमा है दर्ज बिजली कर्मी बनकर एक घर में की थी लूट इसी माह की 01 तारीख को बदौसा थाना अंतर्गत की थी लूट तीन लुटेरे मीटर चेक करने के बहाने से घुसे थे अंदर वृद्ध महिला को बंधक बना कर लूट लिया था पूरा घर नादनमऊ गांव में लूट की घटना से थी दहशत दो और आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस1
- अयोध्या सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। इसमें कुल 85,350 वादों का निस्तारण किया गया और 12 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की समझौता राशि तय हुई। विशेष रूप से, परिवार न्यायालय की पहल पर 12 बिछड़े जोड़े फिर एक साथ घर बसाने को तैयार हुए।1
- भारत में 2026-27 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें सभी देशवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जा रही है। यह हर दस साल में एक बार होने वाली प्रक्रिया देश के संसाधनों को मजबूत बनाने और सटीक जानकारी इकट्ठा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकारी कर्मचारियों को सही सूचना देकर देश के भविष्य को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।1
- अयोध्या में यातायात पुलिस ने इलाहाबाद रोड पर 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर ड्रिंक मशीन से जांच कर बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान काटे गए। यह अभियान जिले के तीनों टोल प्लाजा पर जारी रहेगा।1
- अयोध्या के भाजपा गढ़ में सपा के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी के काम की जमकर तारीफ हो रही है। उनके प्रयासों से मिल रहे लाभ की चर्चा पूरे जिले में है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।1
- अयोध्या के हैरिंग्टनगंज में देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 69 वर्षीय नन्कऊ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल जायसवाल गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली है, लेकिन फरार चालक की तलाश जारी है, जिससे लोगों में आक्रोश है।1
- अयोध्या के सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कई बैंकों ने कर्जदाताओं को ऋण सुविधाएँ और सलाह दीं। बैंक अधिकारियों ने ऋणदाताओं को समय पर कर्ज चुकाकर अनावश्यक कानूनी झंझटों और खर्चों से बचने की सलाह दी, जिसका निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने भी किया।1