शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए हर संघर्ष को तैयार शिक्षक शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए हर संघर्ष को तैयार शिक्षक संघ निरीक्षण में कमियां नहीं, सुधार और मार्गदर्शन होना चाहिए : मुनीश मिश्र शाहजहांपुर। शिक्षक केवल विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की नई पीढ़ी को गढ़ने वाला शिल्पकार है। ऐसे में उसके कार्यों का मूल्यांकन भय और उत्पीड़न के माहौल में नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और सुधारात्मक दृष्टिकोण के साथ होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। यह विचार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में आयोजित आवश्यक बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण शिक्षकों को टारगेट बनाकर केवल कमियां खोजने की मानसिकता से नहीं होना चाहिए। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में सुधार, शिक्षकों को मार्गदर्शन और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना होना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराकर उनमें निजी विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। शिक्षक भी पूरी निष्ठा और मेहनत से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं। ऐसे में यदि निरीक्षणकर्ता विद्यालय की समस्याओं का समाधान करने और अच्छे कार्यों की सराहना करने के बजाय केवल कमियां खोजकर शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करेंगे तो इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमियां हर व्यक्ति और हर कार्यालय में होती हैं, लेकिन शिक्षक को डराने के बजाय उसका हाथ पकड़कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। यदि संघ को विवश किया गया तो कमियां सार्वजनिक करने से भी शिक्षक संघ पीछे नहीं हटेगा। मुनीश मिश्र ने बताया कि शिक्षा जगत में वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में जनपद मुख्यालय पर शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने अपना जीवन बच्चों के भविष्य को संवारने में लगाया है, इसलिए उनका सम्मान करना समाज और संगठन दोनों का दायित्व है। संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम है और कांवड़ यात्रा सहित अनेक व्यवहारिक परिस्थितियां बनी रहती हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि कोई शिक्षक विशेष परिस्थिति में पांच-दस मिनट विलंब से विद्यालय पहुंचता है तो इसे उत्पीड़न का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को उपस्थिति के लिए जियो टैगिंग फोटो भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। ऑनलाइन उपस्थिति का विषय शासन स्तर पर विचाराधीन है, इसलिए शिक्षकों की समस्याओं और परिस्थितियों को समझना आवश्यक है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, डॉ. विनय गुप्ता, प्रदीप सिंह, नवेन्दु मिश्रा, अश्विनी अवस्थी, आनंद बाजपेई, आनंद गंगवार, संजय मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकमल आर्य, सत्येन्द्र पाल सिंह, सचिन अवस्थी, विनायक मिश्र, नवनीत मिश्र, आदेश अवस्थी, राकेश रोशन, विजयकांत शर्मा, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, अरुण पाल, दाताराम, शेर सिंह, रामशंकर यादव, रिपुदमन सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए हर संघर्ष को तैयार शिक्षक शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए हर संघर्ष को तैयार शिक्षक संघ निरीक्षण में कमियां नहीं, सुधार और मार्गदर्शन होना चाहिए : मुनीश मिश्र शाहजहांपुर। शिक्षक केवल विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की नई पीढ़ी को गढ़ने वाला शिल्पकार है। ऐसे में उसके कार्यों का मूल्यांकन भय और उत्पीड़न के माहौल में नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और सुधारात्मक दृष्टिकोण के साथ होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। यह विचार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में आयोजित आवश्यक बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण शिक्षकों को टारगेट बनाकर केवल कमियां खोजने की मानसिकता से नहीं होना चाहिए। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में सुधार, शिक्षकों को मार्गदर्शन और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना होना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराकर उनमें निजी विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। शिक्षक भी पूरी निष्ठा और मेहनत से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं। ऐसे में यदि निरीक्षणकर्ता विद्यालय की समस्याओं का समाधान करने और अच्छे कार्यों की सराहना करने के बजाय केवल कमियां खोजकर शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करेंगे तो इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमियां हर व्यक्ति और हर कार्यालय में होती हैं, लेकिन शिक्षक को
डराने के बजाय उसका हाथ पकड़कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। यदि संघ को विवश किया गया तो कमियां सार्वजनिक करने से भी शिक्षक संघ पीछे नहीं हटेगा। मुनीश मिश्र ने बताया कि शिक्षा जगत में वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में जनपद मुख्यालय पर शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने अपना जीवन बच्चों के भविष्य को संवारने में लगाया है, इसलिए उनका सम्मान करना समाज और संगठन दोनों का दायित्व है। संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम है और कांवड़ यात्रा सहित अनेक व्यवहारिक परिस्थितियां बनी रहती हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि कोई शिक्षक विशेष परिस्थिति में पांच-दस मिनट विलंब से विद्यालय पहुंचता है तो इसे उत्पीड़न का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को उपस्थिति के लिए जियो टैगिंग फोटो भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। ऑनलाइन उपस्थिति का विषय शासन स्तर पर विचाराधीन है, इसलिए शिक्षकों की समस्याओं और परिस्थितियों को समझना आवश्यक है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, डॉ. विनय गुप्ता, प्रदीप सिंह, नवेन्दु मिश्रा, अश्विनी अवस्थी, आनंद बाजपेई, आनंद गंगवार, संजय मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकमल आर्य, सत्येन्द्र पाल सिंह, सचिन अवस्थी, विनायक मिश्र, नवनीत मिश्र, आदेश अवस्थी, राकेश रोशन, विजयकांत शर्मा, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, अरुण पाल, दाताराम, शेर सिंह, रामशंकर यादव, रिपुदमन सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
- ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया1
- शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।4
- जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।1
- ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व*** शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।1
- मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए। कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।1
- बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें #शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। #काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे #निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। Suresh Kumar Khanna1
- वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है? वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान। DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन2