logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधनः कल (शनिवार )तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था .

2 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधनः कल (शनिवार )तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था .

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव कवरेज स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी और कुश्ती संघ के प्रदेश सुप्रीमो राजीव दत्ता का 60 व जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया कोटा के इतिहास में ऐसा जन्मदिन आज तक ना किसी नेता का मनाया गया ।है और ना मनाया जाएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव कवरेज स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी और कुश्ती संघ के प्रदेश सुप्रीमो राजीव दत्ता का 60 व जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया कोटा के इतिहास में ऐसा जन्मदिन आज तक ना किसी नेता का मनाया गया ।है और ना मनाया जाएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद
    1
    यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद
    user_Gingla Live news
    Gingla Live news
    Police Officer Salumbar, Udaipur•
    6 hrs ago
  • सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था। अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया।
पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था।
अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर। लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के आसपुर डाक बंगला परिसर में आसपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई | बैठक में कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | बॉडी- बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व विधायक पूंजीलाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए | बैठक में विधायक गणेश घोघरा सहित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान की जानकारी दी और वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया | विधायक घोगरा ने कहा कि डूंगरपुर जिले में एक दूसरे को हराने के चक्कर में कांग्रेस कमजोर हुई है | हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड घर घर जाना पड़ेगा | कांग्रेस का यह नया अभियान न केवल पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज भी बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि पंचायती राज और निकायों के चुनाव हर 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर इन्हें टाल रही है और संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रो में विकास ठप हो गया है | भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा सहित अन्य स्कीम में बजट नहीं दिया जा रहा है | वही भाजपा नरेगा को खतम नहीं कर रही बल्कि यहां के लोगों को खत्म करने का काम कर रही है |
    1
    डूंगरपुर।  लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के आसपुर डाक बंगला परिसर में आसपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई | बैठक में कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा |
बॉडी- बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व विधायक पूंजीलाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए | बैठक में विधायक गणेश घोघरा सहित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान की जानकारी दी और वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया | विधायक घोगरा ने कहा कि डूंगरपुर जिले में एक दूसरे को हराने के चक्कर में कांग्रेस कमजोर हुई है | हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड घर घर जाना पड़ेगा | कांग्रेस का यह नया अभियान न केवल पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज भी बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।  नेताओं ने कहा कि पंचायती राज और निकायों के चुनाव हर 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर इन्हें टाल रही है और संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रो में विकास ठप हो गया है | भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा सहित अन्य स्कीम में बजट नहीं दिया जा रहा है | वही भाजपा नरेगा को खतम नहीं कर रही बल्कि यहां के लोगों को खत्म करने का काम कर रही है |
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कुशलगढ़ से देवदर्शन के लिए 2 बसों में सवार 110 श्रद्धालुओं का जत्था महेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ तारखेड़ी हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन-कीर्तन किया और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट हरेंद्र पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पार्षद ज्योत्सना बेन पंड्या, पार्षद दिनेश परिहार, पार्षद रखो फ़तरोड, शांतिदास बैरागी, देवेंद्र बैरागी, कैलाश सोनी, ललित सोनी, योगेश प्रजापत, दीपक प्रजापत, कमलेश टेलर, आशीष नीमा, देवेंद्र टेलर, सज्जन टेलर, सुनील शर्मा, विपिन भट्ट, रमेश टेलर, अनूप टेलर, गोपाल बा, मुकेश बारोडिया, सुरेश बारोडिया, हेमंत लक्षकार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने तारखेड़ी हनुमान मंदिर में नारियल व हार अर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद जत्था महेश्वर स्थित पवित्र नर्मदा तट के लिए रवाना हो गया।
    3
    कुशलगढ़ से देवदर्शन के लिए 2 बसों में सवार 110 श्रद्धालुओं का जत्था महेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ तारखेड़ी हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन-कीर्तन किया और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर एडवोकेट हरेंद्र पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पार्षद ज्योत्सना बेन पंड्या, पार्षद दिनेश परिहार, पार्षद रखो फ़तरोड, शांतिदास बैरागी, देवेंद्र बैरागी, कैलाश सोनी, ललित सोनी, योगेश प्रजापत, दीपक प्रजापत, कमलेश टेलर, आशीष नीमा, देवेंद्र टेलर, सज्जन टेलर, सुनील शर्मा, विपिन भट्ट, रमेश टेलर, अनूप टेलर, गोपाल बा, मुकेश बारोडिया, सुरेश बारोडिया, हेमंत लक्षकार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तों ने तारखेड़ी हनुमान मंदिर में नारियल व हार अर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद जत्था महेश्वर स्थित पवित्र नर्मदा तट के लिए रवाना हो गया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    38 min ago
  • सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।
मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के घूमते आईने में आज हम चर्चा कर रहे हैं। दबी के थाना प्रभारी शर्मा जी के चार महीने के कार्यकाल की। पूछे गए हमारे प्रश्नों का वैवाक जवाब दे रहे हैं। थाना प्रभारी शर्मा जी सुनिएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के घूमते आईने में आज हम चर्चा कर रहे हैं। 
दबी के थाना प्रभारी शर्मा जी के चार महीने के कार्यकाल की। 
पूछे गए हमारे प्रश्नों का वैवाक जवाब दे रहे हैं। थाना प्रभारी शर्मा जी सुनिएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.