logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद

2 hrs ago
user_Gingla Live news
Gingla Live news
Police Officer Salumbar, Udaipur•
2 hrs ago

यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद

More news from राजस्थान and nearby areas
  • एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |
    1
    एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है |
बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने  कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 7 अप्रैल 2026 का है, जब बोरी पुल के पास मजदूरी कर घर लौट रहे एक परिवार पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के थाणा फला रेडा निवासी कोकीला बरण्डा अपने जमाई दिनेश बरण्डा और उनके बेटे कल्पेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे बोरी पुल के पास अचानक रवी बरण्डा अपने दो साथियों के साथ लोहे के पाइप लेकर रास्ते में आ गया और बाइक को रोक लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दिनेश पर बेरहमी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे दिनेश को गिराकर लगातार पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे कल्पेश पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे बाद में उदयपुर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले रवी बरण्डा ने दिनेश के बाड़े में आग लगा दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर मुख्य आरोपी को कनबई के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही मृतक के आने-जाने के रास्ते की रेकी की थी और मौके पर घात लगाकर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    1
    डूंगरपुर जिले में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 7 अप्रैल 2026 का है, जब बोरी पुल के पास मजदूरी कर घर लौट रहे एक परिवार पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया था।
घटना के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के थाणा फला रेडा निवासी कोकीला बरण्डा अपने जमाई दिनेश बरण्डा और उनके बेटे कल्पेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे बोरी पुल के पास अचानक रवी बरण्डा अपने दो साथियों के साथ लोहे के पाइप लेकर रास्ते में आ गया और बाइक को रोक लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दिनेश पर बेरहमी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे दिनेश को गिराकर लगातार पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे कल्पेश पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे बाद में उदयपुर रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले रवी बरण्डा ने दिनेश के बाड़े में आग लगा दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर मुख्य आरोपी को कनबई के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही मृतक के आने-जाने के रास्ते की रेकी की थी और मौके पर घात लगाकर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया। ​तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न ज्वलंत विषयों एवं कानूनों की जानकारी दी गई।
    1
    राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया। ​तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न ज्वलंत विषयों एवं कानूनों की जानकारी दी गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।
मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रविवार 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, चौरासी क्षेत्र में साड़ियों के वितरण को लेकर अपार उत्साह जिला मुख्यालय डूंगरपुर में रविवार, 12 अप्रैल को परशुराम पटोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर पूरे डूंगरपुर क्षेत्र के साथ चौरासी में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल होने की संभावना है। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही धंबोला, सीमलवाड़ा और पीठ सहित चौरासी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साड़ियों के वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसको लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परशुराम पटोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।
    3
    रविवार 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, चौरासी क्षेत्र में साड़ियों के वितरण को लेकर अपार उत्साह
जिला मुख्यालय डूंगरपुर में रविवार, 12 अप्रैल को परशुराम पटोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर पूरे डूंगरपुर क्षेत्र के साथ चौरासी में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल होने की संभावना है। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है।
इसके साथ ही धंबोला, सीमलवाड़ा और पीठ सहित चौरासी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साड़ियों के वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसको लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है।
आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परशुराम पटोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी… शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में! मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार— दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से— जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। 👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे… 👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया… 👉 और फरार हो गए… लेकिन… उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। 👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा— बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली। 🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा— दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं! 👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क 👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी 👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट ⚠️ ये गैंग बेहद शातिर— पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार! फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है। 🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।
    1
    उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी…
शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में!
मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार—
दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से—
जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे।
👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे…
👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया…
👉 और फरार हो गए…
लेकिन…
उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर
मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने
ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा—
बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली।
🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा—
दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं!
👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क
👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी
👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट
⚠️ ये गैंग बेहद शातिर—
पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार!
फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं
और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है।
🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • उदयपुर जिले के मीठानीम चौराहा स्थित प्रसिद्ध आवरी माता मंदिर परिसर में शनिवार को गौसेवा और संरक्षण को समर्पित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुज महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गौ रक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में योगेश लोहार एवं पूरण कुमार मेघवाल द्वारा नि:स्वार्थ भाव से गौ संरक्षण में जुटे युवाओं और सेवाभावी नागरिकों का सम्मान किया गया।
    1
    उदयपुर जिले के मीठानीम चौराहा स्थित प्रसिद्ध आवरी माता मंदिर परिसर में शनिवार को गौसेवा और संरक्षण को समर्पित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुज महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गौ रक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में योगेश लोहार एवं पूरण कुमार मेघवाल द्वारा नि:स्वार्थ भाव से गौ संरक्षण में जुटे युवाओं और सेवाभावी नागरिकों का सम्मान किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा विषाणु से बचाव हेतु टीका लगाया गया। यह टीका भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष रोत के मार्गदर्शन में एलएचवी गीता नाई एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में नर्सिंग अधिकारी नाहर सिंह, नर्सिंग अधिकारी तरूणा भगोरा, मंजुला डोडियार, शीला डामोर तथा गीता डामोर शामिल रहीं। सभी ने मिलकर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया। टीकाकरण के दौरान बालिकाओं के अभिभावकों को भी इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम में बालिका केयल भट्ट एवं रिशा पंड्या को टीका लगाकर अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।
    2
    सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीकाकरण किया गया।
अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा विषाणु से बचाव हेतु टीका लगाया गया। यह टीका भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष रोत के मार्गदर्शन में एलएचवी गीता नाई एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में नर्सिंग अधिकारी नाहर सिंह, नर्सिंग अधिकारी तरूणा भगोरा, मंजुला डोडियार, शीला डामोर तथा गीता डामोर शामिल रहीं। सभी ने मिलकर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया।
टीकाकरण के दौरान बालिकाओं के अभिभावकों को भी इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम में बालिका केयल भट्ट एवं रिशा पंड्या को टीका लगाकर अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    3
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.