मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी… शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में! मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार— दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से— जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। 👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे… 👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया… 👉 और फरार हो गए… लेकिन… उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। 👮♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा— बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली। 🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा— दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं! 👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क 👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी 👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट ⚠️ ये गैंग बेहद शातिर— पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार! फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है। 🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।
मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी… शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में! मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार— दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से— जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। 👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे… 👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया… 👉 और फरार हो गए… लेकिन… उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। 👮♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा— बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली। 🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा— दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं! 👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क 👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी 👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट ⚠️ ये गैंग बेहद शातिर— पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार! फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है। 🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। थाना भीमगंज मंडी के सीआई राम प्रसाद जी गोदारा से आज हमने साक्षात्कार लिया अपराधों पर उन्होंन 1 जनवरी' 2026से 11 अप्रैल 2026 3:30 महीने में जो लगाम लगाई है। उसकी प्रशंसा डी जी पी राजीव शर्मा जी ने आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल और कोटा पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने भीमगंज मंडी इलाकों में अपराधों में बहुत तेजी से गिरावट आई है। उसकी की सीआई को बधाई भी दी है।1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।1
- डूंगरपुर। लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के आसपुर डाक बंगला परिसर में आसपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई | बैठक में कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | बॉडी- बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व विधायक पूंजीलाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए | बैठक में विधायक गणेश घोघरा सहित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान की जानकारी दी और वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया | विधायक घोगरा ने कहा कि डूंगरपुर जिले में एक दूसरे को हराने के चक्कर में कांग्रेस कमजोर हुई है | हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड घर घर जाना पड़ेगा | कांग्रेस का यह नया अभियान न केवल पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज भी बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि पंचायती राज और निकायों के चुनाव हर 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर इन्हें टाल रही है और संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रो में विकास ठप हो गया है | भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा सहित अन्य स्कीम में बजट नहीं दिया जा रहा है | वही भाजपा नरेगा को खतम नहीं कर रही बल्कि यहां के लोगों को खत्म करने का काम कर रही है |1
- 🌺🙏SRI RAM JAY RAM JAY JAY RAM 🙏🌺SRI SITARAM ♥️ 🙏🏽 🙌 ❤️ RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️ 🙏🏽 RAM ♥️1
- आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।1
- चित्तौड़गढ़। महात्मा ज्योतिबा फुले माली समाज विकास संस्था, चित्तौड़गढ़ द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया। संस्था के मदनलाल खेतवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा प्रातः 10 बजे हजारेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पावटा चौक, सब्जी मंडी चौराहा होते हुए ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर माली समाज मेवाड़ा चौखला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैतपुरिया, संस्था के जिलाध्यक्ष बंशीलाल, उपाध्यक्ष किशनलाल आबाणा, सचिव रतनलाल दगदी, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र जैतपुरिया, सह-सचिव कन्हैयालाल दगदी एवं मीडिया प्रभारी रविशंकर कच्छावा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित समाजजनों के साथ महात्मा फुले के आदर्शों पर चलने तथा समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इसके पश्चात शोभायात्रा गोल प्याऊ होते हुए सुभाष चौक से पुनः हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में आयोजन समिति के रामचंद्र जैतपुरिया (पार्षद), अर्जुन आबाणा, अर्जुन रोलिया, गोविंद रोलिया, राजू दगदी, राकेश गढ़वाल, कुंदन जैतपुरिया, किशन मावर, ओमप्रकाश दगदी, शंकर माली, चेतन चौहान, दीपक अलोदिया, दीपक जैतपुरिया, पवन आबाणा, भैरू ढेबरिया, रामचंद्र दगदी, चून्नीलाल आबाणा, चून्नीलाल बागड़ी, मदनलाल रोलिया, पन्नालाल रोलिया, राजकुमार मावर, शंकर मोरी, नंदकिशोर कनवासिया, अजय बनेटिया, सूरज आबाणा, प्रदीप दगदी, गोपाल दगदी, गोपाल जैतपुरिया, सुनील मोरी, कमलेश गहलोत, अंबालाल कच्छावा, विक्रम दगदी, रतन मावर, बंशीलाल दगदी, मांगीलाल रोलिया, किशनलाल रोलिया, देवराज माली सहित बड़ी संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- उदयपुर जिले के मीठानीम चौराहा स्थित प्रसिद्ध आवरी माता मंदिर परिसर में शनिवार को गौसेवा और संरक्षण को समर्पित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुज महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गौ रक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में योगेश लोहार एवं पूरण कुमार मेघवाल द्वारा नि:स्वार्थ भाव से गौ संरक्षण में जुटे युवाओं और सेवाभावी नागरिकों का सम्मान किया गया।1
- एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |1
- बिनोता भालोट गांव में खेतों में आग: गेहूं के खखले जले, एक बाइक खाक डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बिनोता क्षेत्र के भालोट गांव में खेतों में आग लगने की घटना सामने आई है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार आग खेत में लग गई, जहां आसपास के खेतों में पड़े गेहूं के खखले (फसल के अवशेष/ढेर) जलकर नष्ट हो गए। आग फैलने के कारण आसपास के किसानों के खेतों में रखे खखले भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना के दौरान खेत पर खड़ी दो बाइकों में से एक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बाइक भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद दशरथ सेन ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने बड़ी सादड़ी स्थित फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1