रामलीला मंचन में भगवान ने खाये माता सबरी के झूठे बेर। रामलीला, मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों का संगम। आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।
रामलीला मंचन में भगवान ने खाये माता सबरी के झूठे बेर। रामलीला, मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों का संगम। आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।
- आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।1
- सरूपगंज कस्बे के गरबा चौक पर अम्बे माता मंदिर की आगामी 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल शनिवार को कस्बे के सभी मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका चढ़ाई गई। अंबे सेवा समिति संस्थान के अनुसार अंबे माता की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त देवी देवताओं को आमंत्रण के तहत दोपहर को कस्बे के गरबा चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आमंत्रण पत्रिका निमंत्रण के लाभार्थी टेकारामजी जयशंकर रावल परिवार की ओर से गाँव के मंदिर में भगवान के मंदिरों में पीले चावल एवं पत्रिका अर्पित की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान काफी संख्या में कस्बे वासी उपस्थित थे।1
- समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।1
- “शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक” महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जालोर में गूंजा सम्मान, गर्ग बोले—उनके आदर्श ही समाज की असली ताकत जालोर। माली समाज सेवा संस्थान जालोर के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर स्थानीय ज्योतिबा फुले उद्यान में श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जिला कलेक्टर प्रदीप के गावंडे,देवेन्द्र जी थानाधिकारी कोतवाली जालोर, भोमाराम माली (अध्यक्ष, समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी) , लालचंद सोलंकी माली युवा संघ,गजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री, दिनेश महावर भाजपा जिला प्रवक्ता, रवि सोलंकी भाजपा नगर अध्यक्ष, सुरेश सुन्देशा भाजपा नगर महामंत्री, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को स्मरण किया। मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।3
- उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी… शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में! मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार— दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से— जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। 👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे… 👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया… 👉 और फरार हो गए… लेकिन… उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। 👮♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा— बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली। 🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा— दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं! 👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क 👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी 👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट ⚠️ ये गैंग बेहद शातिर— पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार! फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है। 🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।1
- जायंट्स ग्रुप उम्मीद जोधपुर द्वारा आज फालना के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 बच्चों को दो-दो कॉपियाँ और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली* *अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि बच्चों की काउंसलिंग भी की गई,जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार,विशेष रूप से ईमानदारी का महत्व समझाया गया* *इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल कविता गहलोत साथ ही व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता और राकेश अग्रवाल गौतम यति,तरुण गर्ग भी उपस्थित रहे* *जोधपुर से सभी सदस्य गाड़ियों द्वारा शिक्षण सामग्री फालना ले कर पहुंचे। इस सेवा कार्य में मंजू मेहता,मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी,लक्ष्मी,राखी,सीमा दवे सहित सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में प्रधानाचार्य कविता गेहलोत ने सभी आगंतुक मेहमानों का आभार ज्ञापित किया एवं कहा कि वह भविष्य में भी आपका सहयोग संस्था को इसी तरह मिलता रहेगा*1
- जालौर शहर से जिले भर में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है जिसको लेकर पंचायत समिति के पास बागोड़ा रोड पर मोकलसर की मटकिया बिक्री के लिए आई हुई है शहर वासी भी उत्साह के साथ मटकिया खरीद रहे हैं वहीं मटकी का पानी पीना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है1