logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बे माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के तहत मंदिरों में चढ़ाई आमंत्रण पत्रिका सरूपगंज कस्बे के गरबा चौक पर अम्बे माता मंदिर की आगामी 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल शनिवार को कस्बे के सभी मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका चढ़ाई गई। अंबे सेवा समिति संस्थान के अनुसार अंबे माता की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त देवी देवताओं को आमंत्रण के तहत दोपहर को कस्बे के गरबा चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आमंत्रण पत्रिका निमंत्रण के लाभार्थी टेकारामजी जयशंकर रावल परिवार की ओर से गाँव के मंदिर में भगवान के मंदिरों में पीले चावल एवं पत्रिका अर्पित की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान काफी संख्या में कस्बे वासी उपस्थित थे।

12 hrs ago
user_Jitendra Agarwal
Jitendra Agarwal
Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
12 hrs ago

अम्बे माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के तहत मंदिरों में चढ़ाई आमंत्रण पत्रिका सरूपगंज कस्बे के गरबा चौक पर अम्बे माता मंदिर की आगामी 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल शनिवार को कस्बे के सभी मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका चढ़ाई गई। अंबे सेवा समिति संस्थान के अनुसार अंबे माता की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त देवी देवताओं को आमंत्रण के तहत दोपहर को कस्बे के गरबा चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आमंत्रण पत्रिका निमंत्रण के लाभार्थी टेकारामजी जयशंकर रावल परिवार की ओर से गाँव के मंदिर में भगवान के मंदिरों में पीले चावल एवं पत्रिका अर्पित की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान काफी संख्या में कस्बे वासी उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों और जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में वांछित 2000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। ​यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के निकट सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
    1
    उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों और जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में वांछित 2000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। ​यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के निकट सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पाली।पाली जिला कलेकटर रविंद्र गौसवामी, व अति,पुलिस अधिक्षक पाली को मेघवाल समाज छात्रावास सौमेसर को रात्री मे भू माफियाऔ द्वारा जैसेबी से तोडने का प्रयास के विरूद्व मैघवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला एकत्रित होकर शनिवार को लिखित मे ज्ञापन दिया। दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)
    2
    पाली।पाली जिला कलेकटर रविंद्र गौसवामी, व अति,पुलिस  अधिक्षक पाली को मेघवाल समाज छात्रावास सौमेसर को रात्री मे भू माफियाऔ द्वारा जैसेबी से तोडने का प्रयास के विरूद्व मैघवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला एकत्रित होकर शनिवार को लिखित मे ज्ञापन दिया। दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    Pali, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।" *शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।"
*शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* 
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।
बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।  
इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद
    1
    यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद
    user_Gingla Live news
    Gingla Live news
    Police Officer Salumbar, Udaipur•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर। लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के आसपुर डाक बंगला परिसर में आसपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई | बैठक में कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | बॉडी- बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व विधायक पूंजीलाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए | बैठक में विधायक गणेश घोघरा सहित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान की जानकारी दी और वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया | विधायक घोगरा ने कहा कि डूंगरपुर जिले में एक दूसरे को हराने के चक्कर में कांग्रेस कमजोर हुई है | हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड घर घर जाना पड़ेगा | कांग्रेस का यह नया अभियान न केवल पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज भी बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि पंचायती राज और निकायों के चुनाव हर 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर इन्हें टाल रही है और संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रो में विकास ठप हो गया है | भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा सहित अन्य स्कीम में बजट नहीं दिया जा रहा है | वही भाजपा नरेगा को खतम नहीं कर रही बल्कि यहां के लोगों को खत्म करने का काम कर रही है |
    1
    डूंगरपुर।  लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के आसपुर डाक बंगला परिसर में आसपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई | बैठक में कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा |
बॉडी- बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व विधायक पूंजीलाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए | बैठक में विधायक गणेश घोघरा सहित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान की जानकारी दी और वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया | विधायक घोगरा ने कहा कि डूंगरपुर जिले में एक दूसरे को हराने के चक्कर में कांग्रेस कमजोर हुई है | हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड घर घर जाना पड़ेगा | कांग्रेस का यह नया अभियान न केवल पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज भी बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।  नेताओं ने कहा कि पंचायती राज और निकायों के चुनाव हर 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर इन्हें टाल रही है और संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रो में विकास ठप हो गया है | भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा सहित अन्य स्कीम में बजट नहीं दिया जा रहा है | वही भाजपा नरेगा को खतम नहीं कर रही बल्कि यहां के लोगों को खत्म करने का काम कर रही है |
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • प्रेस नोट सायला में बढ़ती चोरियों की वारदात का खुलासा करने एवम चोरियों पर लगाम कसने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सायला थानाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओ ने निराकरण का एक ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, भोमाराम मेघवाल, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, नगराध्यक्ष नागेश जैन सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे। सादर प्रकाशनार्थ। योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर
    1
    प्रेस नोट
सायला में बढ़ती चोरियों की वारदात का खुलासा करने एवम चोरियों पर लगाम कसने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सायला थानाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओ ने निराकरण का एक ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर  जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, भोमाराम मेघवाल, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, नगराध्यक्ष नागेश जैन सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ।
योगेंद्र सिंह कुम्पावत
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी
जालोर
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया। ​तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न ज्वलंत विषयों एवं कानूनों की जानकारी दी गई।
    1
    राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया। ​तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न ज्वलंत विषयों एवं कानूनों की जानकारी दी गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। रोहट क्षेत्र के डूंगरपुर विश्नोईयों की ढाणी में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस हृदयविदारक घटना में पशुपालक के बाड़े में बंधे तीन बछड़ों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बाड़े में रखा तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। *अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी* प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण भंवरलाल गीला के पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। चारे के ढेर होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बाड़े से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। *दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से टला बड़ा हादसा* सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुँची और पाली से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई। दमकल वाहन चालक हड़मानसिंह, फायरमैन अमर आदिवाल व पारस गहलोत ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों और शिक्षक रामसिंह बिश्नोई के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से 1 गाय और 1 भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 ट्रॉली चारा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से ढाणी के अन्य घर और पशु आग की चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़। रोहट क्षेत्र के डूंगरपुर विश्नोईयों की ढाणी में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस हृदयविदारक घटना में पशुपालक के बाड़े में बंधे तीन बछड़ों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बाड़े में रखा तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।
*अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण भंवरलाल गीला के पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। चारे के ढेर होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बाड़े से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
*दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से टला बड़ा हादसा*
सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुँची और पाली से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई। दमकल वाहन चालक हड़मानसिंह, फायरमैन अमर आदिवाल व पारस गहलोत ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों और शिक्षक रामसिंह बिश्नोई के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से 1 गाय और 1 भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 ट्रॉली चारा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से ढाणी के अन्य घर और पशु आग की चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.