logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव : बीएमएस नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।

13 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
13 hrs ago

नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव : बीएमएस नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़। रोहट क्षेत्र के डूंगरपुर विश्नोईयों की ढाणी में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस हृदयविदारक घटना में पशुपालक के बाड़े में बंधे तीन बछड़ों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बाड़े में रखा तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। *अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी* प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण भंवरलाल गीला के पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। चारे के ढेर होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बाड़े से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। *दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से टला बड़ा हादसा* सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुँची और पाली से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई। दमकल वाहन चालक हड़मानसिंह, फायरमैन अमर आदिवाल व पारस गहलोत ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों और शिक्षक रामसिंह बिश्नोई के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से 1 गाय और 1 भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 ट्रॉली चारा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से ढाणी के अन्य घर और पशु आग की चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़। रोहट क्षेत्र के डूंगरपुर विश्नोईयों की ढाणी में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस हृदयविदारक घटना में पशुपालक के बाड़े में बंधे तीन बछड़ों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बाड़े में रखा तीन ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।
*अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण भंवरलाल गीला के पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। चारे के ढेर होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बाड़े से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
*दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से टला बड़ा हादसा*
सूचना मिलते ही रोहट पुलिस मौके पर पहुँची और पाली से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई। दमकल वाहन चालक हड़मानसिंह, फायरमैन अमर आदिवाल व पारस गहलोत ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों और शिक्षक रामसिंह बिश्नोई के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से 1 गाय और 1 भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 ट्रॉली चारा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से ढाणी के अन्य घर और पशु आग की चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पाली।पाली जिला कलेकटर एवं जिला पुलिस अधिक्षक,पाली को लीखित मे मेंगवाल समिज विकास सेवा संसथा ,बूसी चौताला भादरलाऊ सौमेहर,जिला पाली (राजसथान) विषय:-पुलिस थाना रानी,सी आर नंबर 92/ 2026 के संबध मे उचित कार्यवाही करवाने बाबत। ज्ञापन लिखित मे दिया गया,जिसमे बताया,कि दिनांक 09/04/2026 को पुलिस थाना,रानी मे इस आशय की एक रिर्पोट दर्ज करवायी कि मैगवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला,भादरलाऊ (सौमेसर)द्वारा भूमिदारो से 1986 मे खरीदी ,जिसका क्षैत्रफल 75 55 फीट का है।उकत जमीन पर मेघवाल समाज द्वारा सभा भवन बनवाया गया,एवं मुखय सडक की और 6 दुकाने बनी हुई है।जिसको दिनांक 9/4/2026की रात्री मे तोड फोड की गयी।जिसकी प्रथम सूचना रिर्पोट दी ग ई।जिसका मुकदमा संखया 92/2026पुलिसथाना,रानी मे आज दिनांक 11/4/2026 को पुलिसथाना मे नामजद वयकती औम प्रकाश सैन निवासी जंगीवाडा, पाली ,गौरधन सिह /हरीसिहजी राजपुरोहित, ,भादरलाऊ गौविंदसिह /व्रिजयसिहजी राजपुत भादरलाऊ को अभी तक गिरबतार नही किया गया।इसलिए इनके होंसले बढे हुये है।हमै इनके द्वारा कोई भी अप्रिय घटना घटित /वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। (छगनलाल मारद्वाज,प्रधान संपादक)
    4
    पाली।पाली जिला कलेकटर एवं जिला पुलिस अधिक्षक,पाली को लीखित मे मेंगवाल समिज विकास सेवा संसथा ,बूसी चौताला भादरलाऊ सौमेहर,जिला पाली (राजसथान) विषय:-पुलिस थाना रानी,सी आर नंबर 92/ 2026 के संबध मे उचित कार्यवाही करवाने बाबत।     ज्ञापन लिखित मे दिया गया,जिसमे बताया,कि दिनांक 09/04/2026 को पुलिस थाना,रानी मे इस आशय की एक रिर्पोट दर्ज करवायी कि मैगवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला,भादरलाऊ (सौमेसर)द्वारा भूमिदारो से 1986 मे खरीदी ,जिसका क्षैत्रफल 75 55 फीट का है।उकत जमीन पर मेघवाल समाज द्वारा सभा भवन बनवाया गया,एवं मुखय सडक की और 6 दुकाने बनी हुई है।जिसको दिनांक 9/4/2026की रात्री मे तोड फोड की गयी।जिसकी प्रथम सूचना रिर्पोट दी ग ई।जिसका मुकदमा संखया 92/2026पुलिसथाना,रानी मे आज दिनांक 11/4/2026 को पुलिसथाना मे नामजद वयकती औम प्रकाश सैन निवासी जंगीवाडा, पाली ,गौरधन सिह /हरीसिहजी राजपुरोहित, ,भादरलाऊ गौविंदसिह /व्रिजयसिहजी राजपुत भादरलाऊ को अभी तक गिरबतार नही किया गया।इसलिए इनके होंसले बढे हुये है।हमै इनके द्वारा कोई भी अप्रिय घटना घटित /वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
(छगनलाल मारद्वाज,प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    Pali, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।
    1
    आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया।
रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है।
रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे।
आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी… शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में! मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार— दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से— जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। 👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे… 👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया… 👉 और फरार हो गए… लेकिन… उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। 👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा— बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली। 🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा— दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं! 👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क 👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी 👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट ⚠️ ये गैंग बेहद शातिर— पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार! फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है। 🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।
    1
    उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी…
शादी समारोह और बैंकों को निशाना बनाने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग आखिरकार गिरफ्त में!
मध्यप्रदेश की बदनाम कड़िया सांसी गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार—
दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
📍 मामला जुड़ा है उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र से—
जहां महाप्रज्ञ विहार में एक शादी समारोह से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे।
👉 बदमाश मेहमान बनकर शादी में घुसे…
👉 मौका देखकर दुल्हन के गहनों से भरा बैग उड़ाया…
👉 और फरार हो गए…
लेकिन…
उदयपुर पुलिस ने CCTV, मुखबिर तंत्र और टेक्निकल इनपुट के दम पर
मध्यप्रदेश तक पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
👮‍♀️ पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में टीम ने
ना सिर्फ आरोपियों को पकड़ा—
बल्कि चोरी हुए पूरे 40 लाख के जेवरात की 100% रिकवरी भी कर ली।
🚨 पूछताछ में बड़ा खुलासा—
दोनों बदमाश देशभर में 50 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं!
👉 राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तक फैला नेटवर्क
👉 शादी समारोहों में घुसकर जेवर चोरी
👉 बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर लूट
⚠️ ये गैंग बेहद शातिर—
पहले रेकी… फिर वारदात… और तुरंत राज्य बदलकर फरार!
फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं
और देशभर में की गई अन्य वारदातों का खुलासा जारी है।
🎯 उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Dhala Ram Dewasi
    1
    Post by Dhala Ram Dewasi
    user_Dhala Ram Dewasi
    Dhala Ram Dewasi
    Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • प्रेस नोट सायला में बढ़ती चोरियों की वारदात का खुलासा करने एवम चोरियों पर लगाम कसने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सायला थानाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओ ने निराकरण का एक ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, भोमाराम मेघवाल, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, नगराध्यक्ष नागेश जैन सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे। सादर प्रकाशनार्थ। योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर
    1
    प्रेस नोट
सायला में बढ़ती चोरियों की वारदात का खुलासा करने एवम चोरियों पर लगाम कसने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सायला थानाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओ ने निराकरण का एक ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर  जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, भोमाराम मेघवाल, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर खान,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, नगराध्यक्ष नागेश जैन सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ।
योगेंद्र सिंह कुम्पावत
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी
जालोर
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बिठूड़ा कलां गांव में भारी पुलिस जाब्ते के साथ दबिश, 74 ग्राम एमडी बरामद; सोजत सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पाली, मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जयपुर से आई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिठूड़ा कलां गांव में एक मकान पर बड़ी दबिश दी। सूचना एमडी (मैफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलने की थी, हालांकि मौके से फैक्ट्री के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले, लेकिन पुलिस ने 74.13 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। **सूचना फैक्ट्री की थी, निकला ड्रग्स का स्टॉक** सोजत सिटी के वृत्ताधिकारी (CO) रतनाराम देवासी ने बताया कि जयपुर स्थित AGTF को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बिठूड़ा कलां में शेरू खान नामक युवक के घर पर नशे की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस पर AGTF की टीम ने मारवाड़ जंक्शन और सिरियारी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब शेरू खान के मकान पर पहुंची, तो वहां प्रथम तल पर बने एक कमरे में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से 74.13 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। **इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार** पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है: 1. शेरू खान (25) पुत्र इब्राहिम खान, निवासी बिठूड़ा कलां (मकान मालिक)। 2. अजय उर्फ रवि (23) पुत्र छगनचंद, निवासी सिचाणा (सिरियारी)। 3.राहुल (20)पुत्र सूजाराम, निवासी चेलावास (मारवाड़ जंक्शन)। **भारी जाब्ते के बीच हुई कार्रवाई** दबिश के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिरियारी थानाधिकारी हुकमगिरी के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अचानक हुए इस एक्शन से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहां से लाए थे और उनके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
    1
    बिठूड़ा कलां गांव में भारी पुलिस जाब्ते के साथ दबिश, 74 ग्राम एमडी बरामद; सोजत सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पाली, मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जयपुर से आई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिठूड़ा कलां गांव में एक मकान पर बड़ी दबिश दी। सूचना एमडी (मैफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलने की थी, हालांकि मौके से फैक्ट्री के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले, लेकिन पुलिस ने 74.13 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
**सूचना फैक्ट्री की थी, निकला ड्रग्स का स्टॉक**
सोजत सिटी के वृत्ताधिकारी (CO) रतनाराम देवासी ने बताया कि जयपुर स्थित AGTF को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बिठूड़ा कलां में शेरू खान नामक युवक के घर पर नशे की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस पर AGTF की टीम ने मारवाड़ जंक्शन और सिरियारी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब शेरू खान के मकान पर पहुंची, तो वहां प्रथम तल पर बने एक कमरे में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से 74.13 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
**इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार**
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है:
1. शेरू खान (25) पुत्र इब्राहिम खान, निवासी बिठूड़ा कलां (मकान मालिक)।
2. अजय उर्फ रवि (23) पुत्र छगनचंद, निवासी सिचाणा (सिरियारी)।
3.राहुल (20)पुत्र सूजाराम, निवासी चेलावास (मारवाड़ जंक्शन)।
**भारी जाब्ते के बीच हुई कार्रवाई**
दबिश के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिरियारी थानाधिकारी हुकमगिरी के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अचानक हुए इस एक्शन से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहां से लाए थे और उनके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • Post by Dhala Ram Dewasi
    1
    Post by Dhala Ram Dewasi
    user_Dhala Ram Dewasi
    Dhala Ram Dewasi
    Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.