महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती बनी सामाजिक जागरण का मंच, 161 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती बनी सामाजिक जागरण का मंच, 161 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के घूमते आईने में आज हम चर्चा कर रहे हैं। दबी के थाना प्रभारी शर्मा जी के चार महीने के कार्यकाल की। पूछे गए हमारे प्रश्नों का वैवाक जवाब दे रहे हैं। थाना प्रभारी शर्मा जी सुनिएगा।1
- एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |1
- टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और दवा उपलब्धता पर हुआ विस्तृत मंथन सिरोही, 10 अप्रैल।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य भवन, सिरोही के सभा कक्ष में प्रातः 9:30 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितेश सांखला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, जिले के समस्त BCMO, सभी CHC/PHC प्रभारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन, कार्मिकों की उपस्थिति, ओपीडी लोड, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा उपकरणों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, फर्नीचर एवं संसाधनों की स्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। 🦠 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष फोकस टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में टीबी नोटिफिकेशन रेट, ट्रीटमेंट सक्सेस रेट, NAAT टेस्टिंग और निक्षय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। 👶 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत— संस्थागत प्रसव एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं कवरेज हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान पोस्ट नेटल केयर टीकाकरण एवं ड्रॉपआउट दर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 💉 NCD और टीकाकरण कार्यक्रम बैठक में गैर संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप, कैंसर स्क्रीनिंग तथा HPV वैक्सीन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 💻 डिजिटल हेल्थ और नई पहलें डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत IHMS, राज हेल्थ, ABDM (ABHA, HPR, HFR रजिस्ट्रेशन) और डिजिटल हेल्थ सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। 💊 दवा योजना और अन्य कार्यक्रमों की स्थिति मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट तथा स्टॉक आउट की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा भी की गई। 🌡️ हीट वेव को लेकर विशेष निर्देश इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थान हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ORS, ठंडे पानी की व्यवस्था और बेड उपलब्ध रहें। आमजन को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।” बैठक के अंत में CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।” उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करें। यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साँय छह बजे सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा की जिसमे सरकारी अस्पताल कि साथ साथ समस्त निजी पंजीकृत अस्पतालों के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने भाग लिया । डॉ खराडी ने समस्त निजी पंजीकृत चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी मरीज जो माँ योजना के अंतर्गत पंजीकृत है को निशुल्क इलाज प्रदान करे किसी भी ग़रीब मरीज से जबरदस्ती पैसा लिया तो माँ योजना से डिम्पनलमेंट के साथ साथ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी । डॉ खराडी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर महोदय आमजन की स्वास्थ्य सेवायो को लेकर गंभीर है तथा जिस भी कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाएगी उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।2
- सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था। अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।1
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।1
- उदयपुर जिले के मीठानीम चौराहा स्थित प्रसिद्ध आवरी माता मंदिर परिसर में शनिवार को गौसेवा और संरक्षण को समर्पित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुज महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गौ रक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में योगेश लोहार एवं पूरण कुमार मेघवाल द्वारा नि:स्वार्थ भाव से गौ संरक्षण में जुटे युवाओं और सेवाभावी नागरिकों का सम्मान किया गया।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। थाना भीमगंज मंडी के सीआई राम प्रसाद जी गोदारा से आज हमने साक्षात्कार लिया अपराधों पर उन्होंन 1 जनवरी' 2026से 11 अप्रैल 2026 3:30 महीने में जो लगाम लगाई है। उसकी प्रशंसा डी जी पी राजीव शर्मा जी ने आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल और कोटा पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने भीमगंज मंडी इलाकों में अपराधों में बहुत तेजी से गिरावट आई है। उसकी की सीआई को बधाई भी दी है।1
- आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।1