सिरोही में स्वास्थ्य सेवाओं की विभिन्न योजनायो के साथ साथ माँ योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने दिए सख्त निर्देश। टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और दवा उपलब्धता पर हुआ विस्तृत मंथन सिरोही, 10 अप्रैल।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य भवन, सिरोही के सभा कक्ष में प्रातः 9:30 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितेश सांखला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, जिले के समस्त BCMO, सभी CHC/PHC प्रभारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन, कार्मिकों की उपस्थिति, ओपीडी लोड, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा उपकरणों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, फर्नीचर एवं संसाधनों की स्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। 🦠 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष फोकस टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में टीबी नोटिफिकेशन रेट, ट्रीटमेंट सक्सेस रेट, NAAT टेस्टिंग और निक्षय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। 👶 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत— संस्थागत प्रसव एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं कवरेज हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान पोस्ट नेटल केयर टीकाकरण एवं ड्रॉपआउट दर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 💉 NCD और टीकाकरण कार्यक्रम बैठक में गैर संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप, कैंसर स्क्रीनिंग तथा HPV वैक्सीन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 💻 डिजिटल हेल्थ और नई पहलें डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत IHMS, राज हेल्थ, ABDM (ABHA, HPR, HFR रजिस्ट्रेशन) और डिजिटल हेल्थ सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। 💊 दवा योजना और अन्य कार्यक्रमों की स्थिति मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट तथा स्टॉक आउट की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा भी की गई। 🌡️ हीट वेव को लेकर विशेष निर्देश इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थान हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ORS, ठंडे पानी की व्यवस्था और बेड उपलब्ध रहें। आमजन को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।” बैठक के अंत में CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।” उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करें। यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साँय छह बजे सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा की जिसमे सरकारी अस्पताल कि साथ साथ समस्त निजी पंजीकृत अस्पतालों के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने भाग लिया । डॉ खराडी ने समस्त निजी पंजीकृत चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी मरीज जो माँ योजना के अंतर्गत पंजीकृत है को निशुल्क इलाज प्रदान करे किसी भी ग़रीब मरीज से जबरदस्ती पैसा लिया तो माँ योजना से डिम्पनलमेंट के साथ साथ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी । डॉ खराडी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर महोदय आमजन की स्वास्थ्य सेवायो को लेकर गंभीर है तथा जिस भी कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाएगी उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
सिरोही में स्वास्थ्य सेवाओं की विभिन्न योजनायो के साथ साथ माँ योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने दिए सख्त निर्देश। टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और दवा उपलब्धता पर हुआ विस्तृत मंथन सिरोही, 10 अप्रैल।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य भवन, सिरोही के सभा कक्ष में प्रातः 9:30 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितेश सांखला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, जिले के समस्त BCMO, सभी CHC/PHC प्रभारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन, कार्मिकों की उपस्थिति, ओपीडी लोड, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा उपकरणों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, फर्नीचर एवं संसाधनों की स्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। 🦠 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष फोकस टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में टीबी नोटिफिकेशन रेट, ट्रीटमेंट सक्सेस रेट, NAAT टेस्टिंग और निक्षय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। 👶 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत— संस्थागत प्रसव एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं कवरेज हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान पोस्ट नेटल केयर टीकाकरण एवं ड्रॉपआउट दर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 💉 NCD और टीकाकरण कार्यक्रम बैठक में गैर संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप, कैंसर स्क्रीनिंग तथा HPV वैक्सीन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 💻 डिजिटल हेल्थ और नई पहलें डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत IHMS, राज हेल्थ, ABDM (ABHA, HPR, HFR रजिस्ट्रेशन) और डिजिटल हेल्थ सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। 💊 दवा योजना और अन्य कार्यक्रमों की स्थिति मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट तथा स्टॉक आउट की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस
नियंत्रण कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा भी की गई। 🌡️ हीट वेव को लेकर विशेष निर्देश इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थान हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ORS, ठंडे पानी की व्यवस्था और बेड उपलब्ध रहें। आमजन को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।” बैठक के अंत में CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।” उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करें। यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साँय छह बजे सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा की जिसमे सरकारी अस्पताल कि साथ साथ समस्त निजी पंजीकृत अस्पतालों के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने भाग लिया । डॉ खराडी ने समस्त निजी पंजीकृत चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी मरीज जो माँ योजना के अंतर्गत पंजीकृत है को निशुल्क इलाज प्रदान करे किसी भी ग़रीब मरीज से जबरदस्ती पैसा लिया तो माँ योजना से डिम्पनलमेंट के साथ साथ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी । डॉ खराडी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर महोदय आमजन की स्वास्थ्य सेवायो को लेकर गंभीर है तथा जिस भी कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाएगी उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
- “शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक” महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जालोर में गूंजा सम्मान, गर्ग बोले—उनके आदर्श ही समाज की असली ताकत जालोर। माली समाज सेवा संस्थान जालोर के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर स्थानीय ज्योतिबा फुले उद्यान में श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जिला कलेक्टर प्रदीप के गावंडे,देवेन्द्र जी थानाधिकारी कोतवाली जालोर, भोमाराम माली (अध्यक्ष, समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी) , लालचंद सोलंकी माली युवा संघ,गजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री, दिनेश महावर भाजपा जिला प्रवक्ता, रवि सोलंकी भाजपा नगर अध्यक्ष, सुरेश सुन्देशा भाजपा नगर महामंत्री, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को स्मरण किया। मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।3
- एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव कवरेज स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी और कुश्ती संघ के प्रदेश सुप्रीमो राजीव दत्ता का 60 व जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया कोटा के इतिहास में ऐसा जन्मदिन आज तक ना किसी नेता का मनाया गया ।है और ना मनाया जाएगा।1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों और जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में वांछित 2000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के निकट सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया।1
- यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद1
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के घूमते आईने में आज हम चर्चा कर रहे हैं। दबी के थाना प्रभारी शर्मा जी के चार महीने के कार्यकाल की। पूछे गए हमारे प्रश्नों का वैवाक जवाब दे रहे हैं। थाना प्रभारी शर्मा जी सुनिएगा।1
- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणपुर में विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न ज्वलंत विषयों एवं कानूनों की जानकारी दी गई।1
- रविवार 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, चौरासी क्षेत्र में साड़ियों के वितरण को लेकर अपार उत्साह जिला मुख्यालय डूंगरपुर में रविवार, 12 अप्रैल को परशुराम पटोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर पूरे डूंगरपुर क्षेत्र के साथ चौरासी में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल होने की संभावना है। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही धंबोला, सीमलवाड़ा और पीठ सहित चौरासी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साड़ियों के वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसको लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परशुराम पटोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।3