धंबोला। परशुराम पटोउत्सव उत्सव के तहत धंबोला, सीमलवाड़ा ,पीठ,रामसोर के साड़ी वितरण रविवार 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, चौरासी क्षेत्र में साड़ियों के वितरण को लेकर अपार उत्साह जिला मुख्यालय डूंगरपुर में रविवार, 12 अप्रैल को परशुराम पटोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर पूरे डूंगरपुर क्षेत्र के साथ चौरासी में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल होने की संभावना है। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही धंबोला, सीमलवाड़ा और पीठ सहित चौरासी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साड़ियों के वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसको लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परशुराम पटोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।
धंबोला। परशुराम पटोउत्सव उत्सव के तहत धंबोला, सीमलवाड़ा ,पीठ,रामसोर के साड़ी वितरण रविवार 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, चौरासी क्षेत्र में साड़ियों के वितरण को लेकर अपार उत्साह जिला मुख्यालय डूंगरपुर में रविवार, 12 अप्रैल को परशुराम पटोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर पूरे डूंगरपुर क्षेत्र के साथ चौरासी में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं
में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल होने की संभावना है। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही धंबोला, सीमलवाड़ा और पीठ सहित चौरासी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साड़ियों के वितरण कार्यक्रम भी आयोजित
किए गए। इसको लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परशुराम पटोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगांव निवासी लक्ष्मण पुत्र पूजा डामोर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनके पुत्र सुरेश डामोर का शव 1 अप्रैल 2026 को गांव के नाले के पास एक पेड़ पर पतली रस्सी से लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार सुरेश 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुरेश का भचड़िया निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, जिससे वह असंतुष्ट थी। आरोप है कि युवती ने ही सुरेश को भचड़िया बुलाया, जहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। परिजनों का दावा है कि जिस पतली रस्सी से शव लटका मिला, वह इतनी मजबूत नहीं थी कि किसी व्यक्ति का भार सह सके, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश के साथ मारपीट की गई और उसका गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तर पर कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।1
- रविवार 12 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, चौरासी क्षेत्र में साड़ियों के वितरण को लेकर अपार उत्साह जिला मुख्यालय डूंगरपुर में रविवार, 12 अप्रैल को परशुराम पटोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर पूरे डूंगरपुर क्षेत्र के साथ चौरासी में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल होने की संभावना है। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही धंबोला, सीमलवाड़ा और पीठ सहित चौरासी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साड़ियों के वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसको लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। परशुराम पटोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।3
- सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था। अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव कवरेज स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी और कुश्ती संघ के प्रदेश सुप्रीमो राजीव दत्ता का 60 व जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया कोटा के इतिहास में ऐसा जन्मदिन आज तक ना किसी नेता का मनाया गया ।है और ना मनाया जाएगा।1
- डूंगरपुर। लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के आसपुर डाक बंगला परिसर में आसपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई | बैठक में कार्यकर्ताओ ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | बॉडी- बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व विधायक पूंजीलाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए | बैठक में विधायक गणेश घोघरा सहित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान की जानकारी दी और वार्ड से लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया | विधायक घोगरा ने कहा कि डूंगरपुर जिले में एक दूसरे को हराने के चक्कर में कांग्रेस कमजोर हुई है | हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ड घर घर जाना पड़ेगा | कांग्रेस का यह नया अभियान न केवल पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज भी बनेगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि पंचायती राज और निकायों के चुनाव हर 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर इन्हें टाल रही है और संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रो में विकास ठप हो गया है | भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा सहित अन्य स्कीम में बजट नहीं दिया जा रहा है | वही भाजपा नरेगा को खतम नहीं कर रही बल्कि यहां के लोगों को खत्म करने का काम कर रही है |1
- Post by Bapulal Ahari1
- यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद1
- सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा विषाणु से बचाव हेतु टीका लगाया गया। यह टीका भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष रोत के मार्गदर्शन में एलएचवी गीता नाई एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में नर्सिंग अधिकारी नाहर सिंह, नर्सिंग अधिकारी तरूणा भगोरा, मंजुला डोडियार, शीला डामोर तथा गीता डामोर शामिल रहीं। सभी ने मिलकर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया। टीकाकरण के दौरान बालिकाओं के अभिभावकों को भी इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम में बालिका केयल भट्ट एवं रिशा पंड्या को टीका लगाकर अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।2