logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमलवाड़ा क्षेत्र में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए टीकाकरण अभियान जारी सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा विषाणु से बचाव हेतु टीका लगाया गया। यह टीका भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष रोत के मार्गदर्शन में एलएचवी गीता नाई एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में नर्सिंग अधिकारी नाहर सिंह, नर्सिंग अधिकारी तरूणा भगोरा, मंजुला डोडियार, शीला डामोर तथा गीता डामोर शामिल रहीं। सभी ने मिलकर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया। टीकाकरण के दौरान बालिकाओं के अभिभावकों को भी इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम में बालिका केयल भट्ट एवं रिशा पंड्या को टीका लगाकर अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।

23 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
23 hrs ago

सीमलवाड़ा क्षेत्र में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए टीकाकरण अभियान जारी सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा विषाणु से बचाव हेतु टीका लगाया गया। यह टीका भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष रोत के मार्गदर्शन में एलएचवी गीता नाई एवं उनकी

टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में नर्सिंग अधिकारी नाहर सिंह, नर्सिंग अधिकारी तरूणा भगोरा, मंजुला डोडियार, शीला डामोर तथा गीता डामोर शामिल रहीं। सभी ने मिलकर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण कार्य संपन्न कराया। टीकाकरण के दौरान बालिकाओं के अभिभावकों को भी इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम में बालिका केयल भट्ट एवं रिशा पंड्या को टीका लगाकर अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सागवाड़ा अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़के पूर्व सांसद, दिए सख्त निर्देश डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व सांसद कनक मल कटारा ने कड़ी नाराजगी जताई। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियों पर अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में प्रवेश से पहले ही अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। मुख्य गेट के सामने ही वाहनों की लाइन लगी रहती है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। इतना ही नहीं, अस्पताल स्टाफ के वाहन भी मुख्य द्वार पर खड़े नजर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पूर्व सांसद ने सोनोग्राफी सेवा पर भी गंभीर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार अस्पताल में दो सोनोग्राफी डॉक्टर होने के बावजूद शनिवार, रविवार और सोमवार तक जांच नहीं हो पाती। कारण यह सामने आया कि संबंधित डॉक्टर की नाइट ड्यूटी लगाई गई है, जिससे दिन के समय मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही। इस मामले में जब प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और ना ही अस्पताल में मौजूद मिले। इस लापरवाही को लेकर भी पूर्व सांसद ने नाराजगी जताई। कनक मल कटारा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारा जाए, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर भड़के पूर्व सांसद, दिए सख्त निर्देश
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व सांसद कनक मल कटारा ने कड़ी नाराजगी जताई। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियों पर अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में प्रवेश से पहले ही अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। मुख्य गेट के सामने ही वाहनों की लाइन लगी रहती है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। इतना ही नहीं, अस्पताल स्टाफ के वाहन भी मुख्य द्वार पर खड़े नजर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
पूर्व सांसद ने सोनोग्राफी सेवा पर भी गंभीर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार अस्पताल में दो सोनोग्राफी डॉक्टर होने के बावजूद शनिवार, रविवार और सोमवार तक जांच नहीं हो पाती। कारण यह सामने आया कि संबंधित डॉक्टर की नाइट ड्यूटी लगाई गई है, जिससे दिन के समय मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही।
इस मामले में जब प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और ना ही अस्पताल में मौजूद मिले। इस लापरवाही को लेकर भी पूर्व सांसद ने नाराजगी जताई।
कनक मल कटारा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारा जाए, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के घूमते आईने में आज हम चर्चा कर रहे हैं। दबी के थाना प्रभारी शर्मा जी के चार महीने के कार्यकाल की। पूछे गए हमारे प्रश्नों का वैवाक जवाब दे रहे हैं। थाना प्रभारी शर्मा जी सुनिएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ के घूमते आईने में आज हम चर्चा कर रहे हैं। 
दबी के थाना प्रभारी शर्मा जी के चार महीने के कार्यकाल की। 
पूछे गए हमारे प्रश्नों का वैवाक जवाब दे रहे हैं। थाना प्रभारी शर्मा जी सुनिएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |
    1
    एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बोरी गाँव में आपसी रंजिश के चलते पिता की हत्या व बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |आरोपी युवक कनबई के जंगलो में छिपा हुआ था | आरोपी ने अपने दो साथियो के साथ घटना को अंजाम दिया था | आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है | फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है |
बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को रेडा फला निवासी कल्पेश बरंडा अपने पिता दिनेश बरंडा और अपनी रिश्तेदार कोकिला के साथ बाइक से डूंगरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरी गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही रवि, रोहित और नरेश ने लाठियों और लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था | हमले में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कल्पेश गंभीर घायल हुआ था | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की | वही इसके साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की | इधर मुखबिर के जरिये मुख्य आरोपी रवि के कनबई के जंगलो में छिपे होने की जानकारी मिली | जिस पर पुलिस की टीम ने  कनबई के जंगलो में दबिश देकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया | जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है | आरोपी रवि पर कोतवाली थाने में पूर्व में भी मारपीट और जानलेवा के चार मामले दर्ज है |
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कुशलगढ़ द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 पंथी नोहरे में प्रमुख जन गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख श्रीकांत भाई साहब ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, विचारधारा एवं समाज में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने अनुशासन, समर्पण और सेवा के बल पर हिंदू समाज को संगठित करने की चुनौती को सफलतापूर्वक सिद्ध किया है। उन्होंने “पंच परिवर्तन” की अवधारणा—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, परिवार प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य—को समाज सशक्तिकरण का आधार बताया। खंड संघ चालक कैलाश राव ने शताब्दी वर्ष में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ समाज में संस्कार, समरसता और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
    1
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कुशलगढ़ द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 पंथी नोहरे में प्रमुख जन गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख श्रीकांत भाई साहब ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, विचारधारा एवं समाज में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने अनुशासन, समर्पण और सेवा के बल पर हिंदू समाज को संगठित करने की चुनौती को सफलतापूर्वक सिद्ध किया है। उन्होंने “पंच परिवर्तन” की अवधारणा—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, परिवार प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य—को समाज सशक्तिकरण का आधार बताया।
खंड संघ चालक कैलाश राव ने शताब्दी वर्ष में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ समाज में संस्कार, समरसता और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (पंचायत प्रसासक व हेण्ड पंप मिस्त्री नहीं दे रहे हैं हेण्ड पंप सुधारने पर ध्यान,जन समस्या से दोनों क्यों है अंतर ध्यान एक और बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डाक्टर इंद्रजीत सिंह यादव पिने के पानी के लिए गांव-गांव जाकर मोके पर हेंण्ड पंपों को सुधारने का फरमान जारी कर रहे हैं ताकी आने वाली गर्मी में पिने के पानी की समस्या ना हो और आमजन व मुक बधिरों को भी पिने का पानी हेंण्ड पंपों से मुहेय्या हो इन सबके बावजूद भी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बावलियापाडा पंचायत में मुख्य चोराहे पर अंबे माता मंदिर के पास लगा हेण्ड पंप मिस्त्री तथा प्रशासक की लापरवाही कहें या हठधर्मिता के चलते बावलियापाडा में हेंण्ड पंपों में सुधार की आवश्यकता है पर दोनों जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हे क्या इतना ही नहीं बावलियाडा पंचायत में लगे हेंण्ड पंपों पर जिला प्रशासन जांच कराएं तों सरकारी हेंण्ड पंपों में कुछ लोगो ने मोटरे लगाकर अपनी जागीर तक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है वैसे भी यदी प्रसासन यदी पुरे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में लगे हेंण्ड पंपों पर जांच करे तो सरकारी हेंण्ड पंपों पर निजी मोटरे लगाकर अपना उल्लु साध कर सरकार व जनता को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं देखना यह होगा कि क्या सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!
    2
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(पंचायत प्रसासक व हेण्ड पंप मिस्त्री नहीं दे रहे हैं हेण्ड पंप सुधारने पर ध्यान,जन समस्या से दोनों क्यों है अंतर ध्यान 
एक और बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डाक्टर इंद्रजीत सिंह यादव पिने के पानी के लिए गांव-गांव जाकर मोके पर हेंण्ड पंपों को सुधारने का फरमान जारी कर रहे हैं ताकी आने वाली गर्मी में पिने के पानी की समस्या ना हो और आमजन व मुक बधिरों को भी पिने का पानी हेंण्ड पंपों से मुहेय्या हो इन सबके बावजूद भी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बावलियापाडा पंचायत में मुख्य चोराहे पर अंबे माता मंदिर के पास लगा हेण्ड पंप मिस्त्री तथा प्रशासक की लापरवाही कहें या हठधर्मिता के चलते बावलियापाडा में हेंण्ड पंपों में सुधार की आवश्यकता है पर दोनों जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हे क्या इतना ही नहीं बावलियाडा पंचायत में लगे हेंण्ड पंपों पर जिला प्रशासन जांच कराएं तों सरकारी हेंण्ड पंपों में कुछ लोगो ने मोटरे लगाकर अपनी जागीर तक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है वैसे भी यदी प्रसासन यदी पुरे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में लगे हेंण्ड पंपों पर जांच करे तो सरकारी हेंण्ड पंपों पर निजी मोटरे लगाकर अपना उल्लु साध कर सरकार व जनता को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं देखना यह होगा कि क्या सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।
    1
    समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया।
मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया।
वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे।
कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 7 अप्रैल 2026 का है, जब बोरी पुल के पास मजदूरी कर घर लौट रहे एक परिवार पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के थाणा फला रेडा निवासी कोकीला बरण्डा अपने जमाई दिनेश बरण्डा और उनके बेटे कल्पेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे बोरी पुल के पास अचानक रवी बरण्डा अपने दो साथियों के साथ लोहे के पाइप लेकर रास्ते में आ गया और बाइक को रोक लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दिनेश पर बेरहमी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे दिनेश को गिराकर लगातार पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे कल्पेश पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे बाद में उदयपुर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले रवी बरण्डा ने दिनेश के बाड़े में आग लगा दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर मुख्य आरोपी को कनबई के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही मृतक के आने-जाने के रास्ते की रेकी की थी और मौके पर घात लगाकर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    1
    डूंगरपुर जिले में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 7 अप्रैल 2026 का है, जब बोरी पुल के पास मजदूरी कर घर लौट रहे एक परिवार पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया था।
घटना के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के थाणा फला रेडा निवासी कोकीला बरण्डा अपने जमाई दिनेश बरण्डा और उनके बेटे कल्पेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे बोरी पुल के पास अचानक रवी बरण्डा अपने दो साथियों के साथ लोहे के पाइप लेकर रास्ते में आ गया और बाइक को रोक लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दिनेश पर बेरहमी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे दिनेश को गिराकर लगातार पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे कल्पेश पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे बाद में उदयपुर रेफर किया गया।
परिजनों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले रवी बरण्डा ने दिनेश के बाड़े में आग लगा दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर मुख्य आरोपी को कनबई के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही मृतक के आने-जाने के रास्ते की रेकी की थी और मौके पर घात लगाकर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। थाना भीमगंज मंडी के सीआई राम प्रसाद जी गोदारा से आज हमने साक्षात्कार लिया अपराधों पर उन्होंन 1 जनवरी' 2026से 11 अप्रैल 2026 3:30 महीने में जो लगाम लगाई है। उसकी प्रशंसा डी जी पी राजीव शर्मा जी ने आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल और कोटा पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने भीमगंज मंडी इलाकों में अपराधों में बहुत तेजी से गिरावट आई है। उसकी की सीआई को बधाई भी दी है।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
थाना भीमगंज मंडी के सीआई राम प्रसाद जी गोदारा से आज हमने साक्षात्कार लिया अपराधों पर उन्होंन 1 जनवरी' 2026से 11 अप्रैल 2026 3:30 महीने में जो लगाम लगाई है। उसकी प्रशंसा डी जी पी राजीव शर्मा जी ने आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल  और कोटा पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने भीमगंज मंडी इलाकों में अपराधों में बहुत तेजी से गिरावट आई है। उसकी की सीआई को बधाई भी दी है।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कुशलगढ़, 11 अप्रैल। नवगठित डूंगरा छोटा ब्लॉक में पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायकों की बैठक शान्ति कुटी मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता निलेश कुमार नाई ने की। मुख्य अतिथि वीरेन्द्रसिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार मेरावत मौजूद रहे। बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महेशचंद्र पारगी को अध्यक्ष, ललिता अड़ संयोजक, तोलसिंह डामोर उपाध्यक्ष, सोमसिंह सिंघाड़ा कोषाध्यक्ष, पारसिंह मावी प्रवक्ता, बादरसिंह गरासिया संरक्षक, बलवीर कुमार डामोर व मोहनलाल गरासिया संगठन मंत्री, चुन्नीलाल बारिया महामंत्री, दिनेशचन्द्र कटारा सचिव, रमेशचन्द्र कटारा मीडिया प्रभारी तथा विनोद कुमार डामोर व रणछोड़ यादव सलाहकार नियुक्त हुए। कार्यक्रम में कैलाशचंद्र भरपोड़ा, सोहन डोडियार, कमलेश हड़क्षी, छगनलाल कटारा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन पारसिंह मावी ने किया व अंत में बादरसिंह गरासिया ने आभार
    1
    कुशलगढ़, 11 अप्रैल।
नवगठित डूंगरा छोटा ब्लॉक में पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायकों की बैठक शान्ति कुटी मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता निलेश कुमार नाई ने की। मुख्य अतिथि वीरेन्द्रसिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार मेरावत मौजूद रहे।
बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महेशचंद्र पारगी को अध्यक्ष, ललिता अड़ संयोजक, तोलसिंह डामोर उपाध्यक्ष, सोमसिंह सिंघाड़ा कोषाध्यक्ष, पारसिंह मावी प्रवक्ता, बादरसिंह गरासिया संरक्षक, बलवीर कुमार डामोर व मोहनलाल गरासिया संगठन मंत्री, चुन्नीलाल बारिया महामंत्री, दिनेशचन्द्र कटारा सचिव, रमेशचन्द्र कटारा मीडिया प्रभारी तथा विनोद कुमार डामोर व रणछोड़ यादव सलाहकार नियुक्त हुए।
कार्यक्रम में कैलाशचंद्र भरपोड़ा, सोहन डोडियार, कमलेश हड़क्षी, छगनलाल कटारा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन पारसिंह मावी ने किया व अंत में बादरसिंह गरासिया ने आभार
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.