logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश में कल कांग्रेस किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को जगह-जगह जाम करेगी, जिसमें मुरैना का रायरू बाईपास भी शामिल है। पार्टी ने भाजपा सरकार पर उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था और किसानों के शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की मांग है कि टोकन सिस्टम, तुलाई और भुगतान की समस्याओं को ठीक किया जाए और किसानों को भावांतर का पूरा पैसा मिले।

6 hrs ago
user_पत्रकार
पत्रकार
Advertising Photographer पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

मध्य प्रदेश में कल कांग्रेस किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को जगह-जगह जाम करेगी, जिसमें मुरैना का रायरू बाईपास भी शामिल है। पार्टी ने भाजपा सरकार पर उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था और किसानों के शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की मांग है कि टोकन सिस्टम, तुलाई और भुगतान की समस्याओं को ठीक किया जाए और किसानों को भावांतर का पूरा पैसा मिले।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा के शमशाबाद के चितोरा गांव में खेत के पास एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। शमशाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित देखभाल के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शमशाबाद के चितोरा गांव में खेत के पास एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। शमशाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित देखभाल के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने फतेहाबाद में नए महिला थाने का उद्घाटन किया है। यह थाना क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा और उनकी शिकायतों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करेगा।
    1
    आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने फतेहाबाद में नए महिला थाने का उद्घाटन किया है। यह थाना क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा और उनकी शिकायतों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करेगा।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 शातिर सट्टेबाजों को दबोचा है। यह गिरोह पूरे उत्तर भारत में अवैध रूप से सट्टा खिलाता था, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ₹1.43 लाख नकद, मोबाइल और एक स्कॉर्पियो बरामद की है, आगे की पड़ताल जारी है।
    1
    कानपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 शातिर सट्टेबाजों को दबोचा है। यह गिरोह पूरे उत्तर भारत में अवैध रूप से सट्टा खिलाता था, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ₹1.43 लाख नकद, मोबाइल और एक स्कॉर्पियो बरामद की है, आगे की पड़ताल जारी है।
    user_!भाईचारा लाओ अखंड भारत बनाओ !
    !भाईचारा लाओ अखंड भारत बनाओ !
    Social worker फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाड़ी कायस्थ पाड़ा में मिला विलुप्तप्राय उल्लू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू धौलपुर। कायस्थ पाड़ा मोहल्ले में एक विलुप्तप्राय प्रजाति का उल्लू मिलने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। घायल अवस्था में एक मकान की छत पर मिले इस दुर्लभ पक्षी को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय में संरक्षण में रखा है। जानकारी के अनुसार, कायस्थ पाड़ा निवासी श्रीओम पटवारी के मकान की छत पर यह उल्लू घायल हालत में दिखाई दिया। उसके एक पंख में चोट होने के कारण वह उड़ नहीं पा रहा था। सूचना मिलने पर फॉरेस्टर राजवीर सिंह और वन रक्षक पिंटू मीणा मौके पर पहुंचे तथा सावधानीपूर्वक उल्लू को रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया। जीव विज्ञान के जानकार अवधेश मीणा ने बताया कि यह उल्लू स्थानीय प्रजाति का नहीं है। इसका वैज्ञानिक नाम टायटो अल्वा (Tyto Alba) है, जो टायटोनिडी फैमिली से संबंधित माना जाता है। उन्होंने बताया कि यह संकटग्रस्त प्रजाति है और इसका उल्लेख आईयूसीएन की रेड डाटा बुक में भी किया गया है। सामान्यतः यह प्रजाति उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती देशों में पाई जाती है। ऐसे में धौलपुर तक इसका पहुंचना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। अनुमान है कि यह पक्षी हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर यहां तक पहुंचा होगा।
    1
    बाड़ी कायस्थ पाड़ा में मिला विलुप्तप्राय उल्लू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
धौलपुर। कायस्थ पाड़ा मोहल्ले में एक विलुप्तप्राय प्रजाति का उल्लू मिलने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। घायल अवस्था में एक मकान की छत पर मिले इस दुर्लभ पक्षी को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय में संरक्षण में रखा है।
जानकारी के अनुसार, कायस्थ पाड़ा निवासी श्रीओम पटवारी के मकान की छत पर यह उल्लू घायल हालत में दिखाई दिया। उसके एक पंख में चोट होने के कारण वह उड़ नहीं पा रहा था। सूचना मिलने पर फॉरेस्टर राजवीर सिंह और वन रक्षक पिंटू मीणा मौके पर पहुंचे तथा सावधानीपूर्वक उल्लू को रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया।
जीव विज्ञान के जानकार अवधेश मीणा ने बताया कि यह उल्लू स्थानीय प्रजाति का नहीं है। इसका वैज्ञानिक नाम टायटो अल्वा (Tyto Alba) है, जो टायटोनिडी फैमिली से संबंधित माना जाता है। उन्होंने बताया कि यह संकटग्रस्त प्रजाति है और इसका उल्लेख आईयूसीएन की रेड डाटा बुक में भी किया गया है। सामान्यतः यह प्रजाति उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती देशों में पाई जाती है। ऐसे में धौलपुर तक इसका पहुंचना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। अनुमान है कि यह पक्षी हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर यहां तक पहुंचा होगा।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सैपऊ में चलाया विशेष अभियान धौलपुर के सैपऊ कस्बे में विधुत विभाग के द्वारा विधुत चोरी और विधुत विल वकायोदारो को रोकने एवम वसूली ,चोरी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।यह अभियान अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा एवं बाड़ी के गोविंद चौधरी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व सैपऊ बिजली विभाग द्वारा एक नि:शुल्क मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कैंप में उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की गई। सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल 500 रुपये से 1000 रुपये या उससे अधिक बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने बिल जमा करा दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता ओम बिश्नोई, दीपक शर्मा, मोहम्मद सैफ, रूप सिंह यादव सहित विभिन्न फीडरों के लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सैपऊ में चलाया विशेष अभियान
धौलपुर के सैपऊ कस्बे में विधुत विभाग के द्वारा  विधुत चोरी और  विधुत विल वकायोदारो को रोकने एवम वसूली ,चोरी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।यह अभियान अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा एवं बाड़ी के गोविंद चौधरी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व सैपऊ बिजली विभाग द्वारा एक नि:शुल्क मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कैंप में उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की  गई। सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल 500 रुपये से 1000 रुपये या उससे अधिक बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने बिल जमा करा दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता ओम बिश्नोई, दीपक शर्मा, मोहम्मद सैफ, रूप सिंह यादव सहित विभिन्न फीडरों के लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सैपऊ में चलाया विशेष अभियान* सैपऊ धौलपुर विधुत विभाग के द्वारा विधुत चोरी और विल वकायोदारो पर चलाया जा रहा अभियान।यह अभियान अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा एवं बाड़ी के गोविंद चौधरी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व सैपऊ बिजली विभाग द्वारा एक नि:शुल्क मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कैंप में उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की गई। सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल 500 रुपये से 1000 रुपये या उससे अधिक बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने बिल जमा करा दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता ओम बिश्नोई, दीपक शर्मा, मोहम्मद सैफ, रूप सिंह यादव सहित विभिन्न फीडरों के लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    *विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सैपऊ में चलाया विशेष अभियान* 
सैपऊ धौलपुर विधुत विभाग के द्वारा विधुत चोरी और विल वकायोदारो पर चलाया जा रहा अभियान।यह अभियान अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा एवं बाड़ी के गोविंद चौधरी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व सैपऊ बिजली विभाग द्वारा एक नि:शुल्क मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कैंप में उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की गई।
सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल 500 रुपये से 1000 रुपये या उससे अधिक बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने बिल जमा करा दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता ओम बिश्नोई, दीपक शर्मा, मोहम्मद सैफ, रूप सिंह यादव सहित विभिन्न फीडरों के लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में कल कांग्रेस किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को जगह-जगह जाम करेगी, जिसमें मुरैना का रायरू बाईपास भी शामिल है। पार्टी ने भाजपा सरकार पर उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था और किसानों के शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की मांग है कि टोकन सिस्टम, तुलाई और भुगतान की समस्याओं को ठीक किया जाए और किसानों को भावांतर का पूरा पैसा मिले।
    1
    मध्य प्रदेश में कल कांग्रेस किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को जगह-जगह जाम करेगी, जिसमें मुरैना का रायरू बाईपास भी शामिल है। पार्टी ने भाजपा सरकार पर उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था और किसानों के शोषण का आरोप लगाया है। कांग्रेस की मांग है कि टोकन सिस्टम, तुलाई और भुगतान की समस्याओं को ठीक किया जाए और किसानों को भावांतर का पूरा पैसा मिले।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Advertising Photographer पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने के बाद आगरा में शिक्षामित्रों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस फैसले से राज्य भर के शिक्षामित्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने के बाद आगरा में शिक्षामित्रों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस फैसले से राज्य भर के शिक्षामित्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अधिशासी अभियंता ने सैंपऊ उपखंड में की जनसुनवाई, 5 लाख रुपये की राजस्व वसूली धौलपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता बाड़ी द्वारा सैंपऊ उपखंड क्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में करीब 100 विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी लंबित वीसीआर एवं त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों से संबंधित समस्याएं रखीं। जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आईजीआर माध्यम से किया गया तथा बकाया राशि जमा करवाई गई। शिविर के दौरान ही निगम को लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बकाया बिजली बिलों एवं विवादित प्रकरणों के निस्तारण के लिए भी मामलों का पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विभागीय कार्यालय में संपर्क करने की अपील की।
    1
    अधिशासी अभियंता ने सैंपऊ उपखंड में की जनसुनवाई, 5 लाख रुपये की राजस्व वसूली
धौलपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता बाड़ी द्वारा सैंपऊ उपखंड क्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में करीब 100 विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी लंबित वीसीआर एवं त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों से संबंधित समस्याएं रखीं।
जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान आईजीआर माध्यम से किया गया तथा बकाया राशि जमा करवाई गई। शिविर के दौरान ही निगम को लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बकाया बिजली बिलों एवं विवादित प्रकरणों के निस्तारण के लिए भी मामलों का पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विभागीय कार्यालय में संपर्क करने की अपील की।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.