Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी प्रदर्शन का अनोखा अंदाज, इंसाफ दो नहीं तो फांसी दो कौशाम्बी जिले के चायल तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक फरियादी कागजों की माला पहनकर जिलाधिकारी के सामने पहुंच गया। फरियादी ने खुद को भूमिहीन बताते हुए जमीन के पट्टे की मांग की और प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
Shudhakar Mishra
कौशांबी प्रदर्शन का अनोखा अंदाज, इंसाफ दो नहीं तो फांसी दो कौशाम्बी जिले के चायल तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक फरियादी कागजों की माला पहनकर जिलाधिकारी के सामने पहुंच गया। फरियादी ने खुद को भूमिहीन बताते हुए जमीन के पट्टे की मांग की और प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
More news from Kaushambi and nearby areas
- पूर्व सांसद फूलपुर नागेंद्र पटेल गौसपुर ग्राम सभा में20 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई सड़क दुर्घटना में जिस पर परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण पटेल व प्रदेश महासचिव भागीरथी पटेल वह सेक्टर अध्यक्ष शिवशेखर पटेल प्रभावी प्रत्याशी कप्तान सिंह पटेल वसीम नरेश प्रजापति अत्यधिक लोग तमाम मौजूद रहे मौके पर1
- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* *कौशाम्बी जनपद* के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सोधिया गाँव के पास बना ब्रिटिश कालीन ऐतिहासिक बहुस्तरीय पुल आज भी अपनी अनूठी बनावट और उपयोगिता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस पुल की खासियत यह है कि इसके सबसे निचले हिस्से से किलनहाई नदी का जल प्रवाहित होता है उसके ऊपर किशुनपुर-एकडला नहर गुजरती है और नहर के ऊपर सड़क का निर्माण किया गया है, जिससे आवागमन सुगम बना रहता है यह सड़क नहर की पटरी के माध्यम से नगर पंचायत सराय अकिल को सीधे जोड़ती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलती है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि इस तरह का बहुस्तरीय पुल आसपास के जिलों में भी बहुत कम देखने को मिलता है प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी संरचना के कारण यह स्थान अब पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो रहा है। दूर-दराज से लोग यहां पिकनिक मनाने और सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं। पहले जहां यह क्षेत्र असामाजिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था वहीं अब स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में यह पुल व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन गया है और आसपास के गांवों की आजीविका को मजबूती प्रदान कर रहा है।।।1
- कौशाम्बी जिले के चायल तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक फरियादी कागजों की माला पहनकर जिलाधिकारी के सामने पहुंच गया। फरियादी ने खुद को भूमिहीन बताते हुए जमीन के पट्टे की मांग की और प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।1
- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के जलापुर टेंगाई गांव निवासी 30 वर्षीय दिलीप कुमार गौतम पुत्र राजेंद्र प्रसाद अपने पड़ोसी विजय पुत्र बांकेलाल के साथ किसी कार्य से सिराथू गए थे। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। करनपुर चौराहे से मलाकसद्दी गांव की ओर बढ़ते समय तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप कुमार गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विजय को उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मंझनपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।1
- कौशाम्बी....धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS1
- *तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल* *कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार* *कौशाम्बी जनपद* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों प्रयागराज के अस्पताल से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, लल्लू पुत्र स्वर्गीय सोमई, निवासी गोपसहाई थाना मंझनपुर, अपने पुत्र जितेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे मूरतगंज चौकी से करीब 100 मीटर पहले पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सहित डिवाइडर से टकरा गए, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।4
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति कौशांबी जिले के एसपी बनाए जाने की हार्दिक खुशी में प्रजापति समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष जयसिंह प्रजापति ने शाल व पुष्प वह स्वामी विवेकानंद की तस्वीर देखकर सम्मानित किया अपने तमाम सहयोगी प्रजापतियों के साथ में1