logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समय पर वेतन न मिलने से नगरनिगम कर्मचारियों में भारी रोष, मुख्यमंत्री के नाम अति. कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली। पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

2 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
2 hrs ago
dec6ffc5-a811-4486-bb47-cbf3a94d57a4

समय पर वेतन न मिलने से नगरनिगम कर्मचारियों में भारी रोष, मुख्यमंत्री के नाम अति. कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली। पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष

मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें

भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य

नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जोधपुर एक बार फिर कॉपीराइट को लेकर सुर्खियों में रेकिट बेंकिज़र कंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव व महेंद्र सेन ने डिएसटी टीम पश्चिम के साथ कार्रवाई की 70 रेडी कार्टून लिक्विड ड्रम पैकेजिंग मशीन और 320 लेबल खाली बोतल बरामद किए फैक्ट्री मालिक रमेश पटेल को मौके पर गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट की कार्रवाई की गई
    1
    जोधपुर एक बार फिर कॉपीराइट को लेकर सुर्खियों में 
रेकिट बेंकिज़र कंपनी के प्रतिनिधि विकास वैष्णव व महेंद्र सेन ने डिएसटी टीम पश्चिम के साथ कार्रवाई की
70 रेडी कार्टून लिक्विड ड्रम पैकेजिंग मशीन और 320 लेबल खाली बोतल बरामद किए फैक्ट्री मालिक रमेश पटेल को मौके पर गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट की कार्रवाई की गई
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    48 min ago
  • जोधपुर पटवारी रोहित कुमार 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार एसीबी जोधपुर ग्रामीण की ट्रैप कार्रवाई जमीन खाते में नाम संशोधन के बदले मांगी थी रिश्वत 5,000 की मांग, 4,000 में हुआ सौदा डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज, जांच जारी
    1
    जोधपुर
पटवारी रोहित कुमार 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी जोधपुर ग्रामीण की ट्रैप कार्रवाई
जमीन खाते में नाम संशोधन के बदले मांगी थी रिश्वत
5,000 की मांग, 4,000 में हुआ सौदा
डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में कार्रवाई
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज, जांच जारी
    user_Jitendra dudi
    Jitendra dudi
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • एक विशेष सुचना जोधपुर में सोजती गेट नगर निगम के बाहर खुला अतिक्रमण हो रखा है पुराना नगर निगम प्रशासन की आंखें बंद है प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम के बाहर अतिक्रमण हो रखा है शहर के अंदर सोचती गेट जोधपुर पुराना नगर निगम के बाद बहुत ज्यादा अतिक्रमण हो रखा है चारों तरफ परंतु प्रशासन की आंखें बंद है और नगर निगम को नजर आता है परंतु खुद के घर के बाहर नगर निगम के बाहर अतिक्रमण में नजर नहीं आता है
    1
    एक विशेष सुचना जोधपुर में सोजती गेट नगर निगम के बाहर खुला अतिक्रमण हो रखा है पुराना नगर निगम प्रशासन की आंखें बंद है प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम के बाहर अतिक्रमण हो रखा है शहर के अंदर सोचती गेट जोधपुर पुराना नगर निगम के बाद बहुत ज्यादा अतिक्रमण हो रखा है चारों तरफ परंतु प्रशासन की आंखें बंद है और नगर निगम  को नजर आता है परंतु खुद के घर के बाहर नगर निगम के बाहर अतिक्रमण में नजर नहीं आता है
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ग्राम पंचायत फालना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए 52 विकास कार्यों की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि व लोकार्पणकर्ता क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलो द्वार विभिन्न शिलालेख का लोकार्पण संपन्न ।
    1
    ग्राम पंचायत फालना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए  52  विकास कार्यों की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि व लोकार्पणकर्ता क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलो द्वार विभिन्न शिलालेख का लोकार्पण संपन्न ।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) बजट 2026-27 में — जिला प्रशासन के प्रयासों से अमृतकौर चिकित्सालय के लिए 15 करोड़ स्वीकृत राजस्थान सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना द्वारा भेजे गए 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने गत दिनों राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था, जिसमें अस्पताल के हॉल एवं कमरों की स्थिति जर्जर पाई गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अस्पताल में तीन नए हॉल/कमरों की आवश्यकता बताई गई, क्योंकि वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का भवन लगभग 70 वर्ष पुराना है तथा अस्पताल के तीन हॉल एवं बरामदे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल के तीन कमरे एवं हॉल मय बरामदा असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं। चिकित्सालय की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुराने एवं क्षतिग्रस्त हॉल व कमरों के स्थान पर नवीन हॉल मय बरामदा निर्माण, पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत, टाइल्स कार्य, सड़क, नाली एवं सीवरेज व्यवस्था तथा जल निकासी सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि का बजट प्रावधान स्वीकृत किया गया है। इस बजट स्वीकृति से चिकित्सालय में चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा तथा मरीजों की देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। साथ ही इस अस्पताल से ब्यावर जिले सहित राजसमंद, पाली एवं भीलवाड़ा के निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण बजट प्रावधान से चिकित्सा विभाग एवं आमजन में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की सकारात्मक पहल को बल मिलेगा।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
बजट 2026-27 में — जिला प्रशासन के प्रयासों से अमृतकौर चिकित्सालय के लिए 15 करोड़ स्वीकृत
राजस्थान सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना द्वारा भेजे गए 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने गत दिनों राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था, जिसमें अस्पताल के हॉल एवं कमरों की स्थिति जर्जर पाई गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अस्पताल में तीन नए हॉल/कमरों की आवश्यकता बताई गई, क्योंकि वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि राजकीय अमृतकौर जिला चिकित्सालय का भवन लगभग 70 वर्ष पुराना है तथा अस्पताल के तीन हॉल एवं बरामदे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल के तीन कमरे एवं हॉल मय बरामदा असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं।
चिकित्सालय की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुराने एवं क्षतिग्रस्त हॉल व कमरों के स्थान पर नवीन हॉल मय बरामदा निर्माण, पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत, टाइल्स कार्य, सड़क, नाली एवं सीवरेज व्यवस्था तथा जल निकासी सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि का बजट प्रावधान स्वीकृत किया गया है।
इस बजट स्वीकृति से चिकित्सालय में चिकित्सकों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा तथा मरीजों की देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। साथ ही इस अस्पताल से ब्यावर जिले सहित राजसमंद, पाली एवं भीलवाड़ा के निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण बजट प्रावधान से चिकित्सा विभाग एवं आमजन में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की सकारात्मक पहल को बल मिलेगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गांव मोर्चा फराट का भीलवाड़ा का भीलवाड़ा
    1
    गांव मोर्चा फराट का भीलवाड़ा का भीलवाड़ा
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    Voice of people कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर ब्यावर मेसिया नदी की बजरी खनन को रुकवाने ग्रामवासियों को आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और साथ आए रायपुर तहसीलदार साहब प्रधान कमला चौहान आदि
    1
    रायपुर ब्यावर मेसिया नदी की बजरी खनन को रुकवाने ग्रामवासियों को आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और साथ आए रायपुर तहसीलदार साहब प्रधान कमला चौहान आदि
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • विशाल शिव बारात की तैयारियां तेज, कल निकलेगा निमंत्रण यात्रा कार्यक्रम जोधपुर। शहर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। महोत्सव समिति की ओर से कल प्रातः निमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और शिव बारात के लिए आमंत्रण देंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे जूनी बागर चौक में सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे। इसके बाद 9:00 बजे रातानाडा स्थित गजानन जी मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा। 10:30 बजे मेहरों का बास स्थित शिव की छतरी में गणपति जी के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा। वहीं 11:30 बजे श्री अचलनाथ महादेव मंदिर में निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बैण्ड की मधुर धुनों के साथ भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे घनश्याम जी ठाकुर जी महाराज का आशीर्वाद लेकर संघ, विहिप कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे। महोत्सव समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर शिव बारात को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। शहर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
    1
    विशाल शिव बारात की तैयारियां तेज, कल निकलेगा निमंत्रण यात्रा कार्यक्रम
जोधपुर। शहर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। महोत्सव समिति की ओर से कल प्रातः निमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और शिव बारात के लिए आमंत्रण देंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे जूनी बागर चौक में सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे। इसके बाद 9:00 बजे रातानाडा स्थित गजानन जी मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा।
10:30 बजे मेहरों का बास स्थित शिव की छतरी में गणपति जी के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा। वहीं 11:30 बजे श्री अचलनाथ महादेव मंदिर में निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बैण्ड की मधुर धुनों के साथ भव्य पेशवाई निकाली जाएगी।
दोपहर 12 बजे घनश्याम जी ठाकुर जी महाराज का आशीर्वाद लेकर संघ, विहिप कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।
महोत्सव समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर शिव बारात को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। शहर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • बाली। पाली जिले के बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और उप निदेशक डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य स्तर पर जारी चयन सूची में डॉ. वागोरिया पाली जिले से चयनित होने वाले एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी हैं। ब्लॉक सीएमएचओ के पद पर दे रहे थे सेवाएं डॉ. वागोरिया इससे पहले ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनकी पदोन्नति को उनके प्रशासनिक अनुभव और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ा है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार हुआ है। स्टाफ और कर्मचारियों ने दी बधाई उनकी इस उपलब्धि पर बाली ब्लॉक सहित संपूर्ण पाली जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. वागोरिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. वागोरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर होंगी। फोटो: डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया फाइल फोटो।
    1
    बाली। पाली जिले के बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और उप निदेशक डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य स्तर पर जारी चयन सूची में डॉ. वागोरिया पाली जिले से चयनित होने वाले एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी हैं।
ब्लॉक सीएमएचओ के पद पर दे रहे थे सेवाएं
डॉ. वागोरिया इससे पहले ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनकी पदोन्नति को उनके प्रशासनिक अनुभव और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है।
उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ा है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार हुआ है।
स्टाफ और कर्मचारियों ने दी बधाई
उनकी इस उपलब्धि पर बाली ब्लॉक सहित संपूर्ण पाली जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. वागोरिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. वागोरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर होंगी।
फोटो: डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया फाइल फोटो।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.