logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चैनपुर में जंगल से भटक कर बस्ती में घुसा हिरण सावक, कुत्तों के हमले से हुआ घायल — ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान चैनपुर: बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक हिरण का सावक जंगल से भटककर चैनपुर के आजाद बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

15 hrs ago
user_Sachin public news
Sachin public news
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
15 hrs ago

चैनपुर में जंगल से भटक कर बस्ती में घुसा हिरण सावक, कुत्तों के हमले से हुआ घायल — ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान चैनपुर: बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक हिरण का सावक जंगल से भटककर चैनपुर के आजाद बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला:- उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने बाद दिलेश्वर महतो पहली बार घाघरा प्रखण्ड के कतरी और मसरिया का दौरा किया।सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर मसरिया और कतरी डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने अनेक त्रुटियां देखी। देखा कि नहर कई जगहों से टूट गया है जिससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। और पानी अनावश्य रूप से बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं टोटांबी, दोदाग और बेलागाड़ा में नहरों की स्थिति काफी खराब पाई गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तुंरत निर्देश देते हुए कहा कि नहर की मरम्मत जल्द कराई जाए।ताकि किसानों को समय पर अपने फसल के लिए पानी मिल सके। इसके बाद उपायुक्त ने मसरीया डैम का निरीक्षण कर जल प्रबंधन प्रणाली का आकलन किया। इसे और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। अन्त में वे आरोग्य भवन पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली ।इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
    1
    गुमला:- उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने बाद दिलेश्वर महतो पहली बार घाघरा प्रखण्ड के कतरी और मसरिया का दौरा किया।सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर  मसरिया और कतरी डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने अनेक त्रुटियां देखी। देखा कि नहर कई जगहों से टूट गया है जिससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। और पानी अनावश्य रूप से बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं टोटांबी, दोदाग और बेलागाड़ा में नहरों की स्थिति काफी खराब पाई गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तुंरत निर्देश देते हुए कहा कि नहर की मरम्मत जल्द कराई जाए।ताकि किसानों को समय पर अपने फसल के लिए पानी मिल सके। इसके बाद उपायुक्त ने मसरीया डैम का निरीक्षण कर जल प्रबंधन प्रणाली का आकलन किया। इसे और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। अन्त में वे आरोग्य भवन पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली ।इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया। भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा। वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की। स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    1
    प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया। भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा। वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की। स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • चैनपुर: बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक हिरण का सावक जंगल से भटककर चैनपुर के आजाद बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    चैनपुर: बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक हिरण का सावक जंगल से भटककर चैनपुर के आजाद बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    4
    गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज सूचना भवन सभागार में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
    2
    उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज सूचना भवन सभागार में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गुमला:जिले में कृषि को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा विभिन्न जलाशयों एवं उनसे जुड़े नहर तंत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। लगभग 7 घंटे तक कड़ी धूप में किए गए इस क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध जल संसाधनों के समुचित उपयोग, उनकी मरम्मति एवं किसानों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण की शुरुआत कतरी जलाशय से की गई, जहां उपायुक्त ने नहरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि जल का प्रवाह खेतों तक सुचारु रूप से पहुंचे, ताकि रबी सहित सभी फसली चक्र में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। उन्होंने सोलर लिफ्ट इरिगेशन, सोलर पंप एवं किसान समृद्धि योजना के तहत इच्छुक किसानों को सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, रबी सीजन से पूर्व इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने एवं किसानों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करने की बात कही, ताकि कोई भी खेत खाली न रहे। *नहरों की मरम्मति, सोलर सिंचाई और मत्स्य विकास को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश* उपायुक्त ने केनाल के किनारे स्थित किसानों को सोलर आधारित पाइप एवं पंप की सुविधा उपलब्ध कराने, नहरों की मरम्मति हेतु डीपीआर तैयार करने तथा जलाशय रखरखाव में लगे कर्मियों के पारिश्रमिक सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। मत्स्य विकास को बढ़ावा देते हुए उन्होंने मत्स्यपालक समूहों/सोसाइटी के गठन, केज निर्माण एवं स्थानीय नागरिकों को मत्स्य पालन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। जलाशय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जलाशय के किनारे कोई भी भूमि अनुपयोगी न रहे। उन्होंने किसानों को प्रेरित कर अधिकतम कृषि गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, बोटिंग सुविधा प्रारंभ करने एवं आवश्यक डीपीआर तैयार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। *79 किमी नहर नेटवर्क के जीर्णोद्धार एवं मसरिया जलाशय के विकास पर भी विशेष फोकस* निरीक्षण के क्रम में घाघरा प्रखंड अंतर्गत डोडांग एवं शिवराजपुर पंचायत में क्षतिग्रस्त नहरों एवं डैम संरचनाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने लीकेज की तत्काल मरम्मति, नहरों की साफ-सफाई (डिसिल्टिंग) एवं प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त स्थलों के पुनर्निर्माण हेतु एक सप्ताह के भीतर पृथक-पृथक डीपीआर तैयार करने का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कतरी जलाशय से शिवराजपुर डैम तक लगभग 79 किलोमीटर लंबे मुख्य नहर एवं डिस्ट्रीब्यूटरी नेटवर्क के समग्र जीर्णोद्धार हेतु योजनाबद्ध कार्य किया जाए, ताकि जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। इसके उपरांत मसरिया जलाशय का भी निरीक्षण किया गया, जहां आसपास के गांवों को जलाशय प्रणाली से जोड़ते हुए कृषि विस्तार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि _"जिले में उपलब्ध जल संसाधनों का संरक्षण, मरम्मति एवं वैज्ञानिक प्रबंधन ही कृषि विकास की कुंजी है। किसानों को संसाधन उपलब्ध कराना एवं उन्हें प्रेरित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।"_ उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा क्लस्टर आधारित सूची तैयार कर नियमित संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। इस दौरान अपर समाहर्ता, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, माइनर इरिगेशन विभाग के सहायक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    2
    गुमला:जिले में कृषि को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा विभिन्न जलाशयों एवं उनसे जुड़े नहर तंत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। लगभग 7 घंटे तक कड़ी धूप में किए गए इस क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध जल संसाधनों के समुचित उपयोग, उनकी मरम्मति एवं किसानों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण की शुरुआत कतरी जलाशय से की गई, जहां उपायुक्त ने नहरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि जल का प्रवाह खेतों तक सुचारु रूप से पहुंचे, ताकि रबी सहित सभी फसली चक्र में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। उन्होंने सोलर लिफ्ट इरिगेशन, सोलर पंप एवं किसान समृद्धि योजना के तहत इच्छुक किसानों को सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, रबी सीजन से पूर्व इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने एवं किसानों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करने की बात कही, ताकि कोई भी खेत खाली न रहे।
*नहरों की मरम्मति, सोलर सिंचाई और मत्स्य विकास को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*
उपायुक्त ने केनाल के किनारे स्थित किसानों को सोलर आधारित पाइप एवं पंप की सुविधा उपलब्ध कराने, नहरों की मरम्मति हेतु डीपीआर तैयार करने तथा जलाशय रखरखाव में लगे कर्मियों के पारिश्रमिक सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
मत्स्य विकास को बढ़ावा देते हुए उन्होंने मत्स्यपालक समूहों/सोसाइटी के गठन, केज निर्माण एवं स्थानीय नागरिकों को मत्स्य पालन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
जलाशय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जलाशय के किनारे कोई भी भूमि अनुपयोगी न रहे। उन्होंने किसानों को प्रेरित कर अधिकतम कृषि गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, बोटिंग सुविधा प्रारंभ करने एवं आवश्यक डीपीआर तैयार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
*79 किमी नहर नेटवर्क के जीर्णोद्धार एवं मसरिया जलाशय के विकास पर भी विशेष फोकस*
निरीक्षण के क्रम में घाघरा प्रखंड अंतर्गत डोडांग एवं शिवराजपुर पंचायत में क्षतिग्रस्त नहरों एवं डैम संरचनाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने लीकेज की तत्काल मरम्मति, नहरों की साफ-सफाई (डिसिल्टिंग) एवं प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त स्थलों के पुनर्निर्माण हेतु एक सप्ताह के भीतर पृथक-पृथक डीपीआर तैयार करने का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कतरी जलाशय से शिवराजपुर डैम तक लगभग 79 किलोमीटर लंबे मुख्य नहर एवं डिस्ट्रीब्यूटरी नेटवर्क के समग्र जीर्णोद्धार हेतु योजनाबद्ध कार्य किया जाए, ताकि जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।
इसके उपरांत मसरिया जलाशय का भी निरीक्षण किया गया, जहां आसपास के गांवों को जलाशय प्रणाली से जोड़ते हुए कृषि विस्तार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि _"जिले में उपलब्ध जल संसाधनों का संरक्षण, मरम्मति एवं वैज्ञानिक प्रबंधन ही कृषि विकास की कुंजी है। किसानों को संसाधन उपलब्ध कराना एवं उन्हें प्रेरित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।"_
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा क्लस्टर आधारित सूची तैयार कर नियमित संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
इस दौरान अपर समाहर्ता, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, माइनर इरिगेशन विभाग के सहायक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Laxman Singh Rathor
    1
    Post by Laxman Singh Rathor
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    15 hrs ago
  • डुमरी में युवाओं के लिए सुनहरा मौका — सुरक्षा जवान भर्ती कैंप लगेगा, रोजगार पाने का बड़ा अवसर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय गुमला के माध्यम से सुरक्षा एजेंसी एसआईएस कंपनी द्वारा प्रखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बुधवार को बताया गया कि डुमरी प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर दिनांक नौ मई दो हजार छब्बीस को आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का सीधा पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया होगी। इस भर्ती कैंप में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीआईटी तथा एसआईएस टार्मिन पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा उन्नीस से चालीस वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद हेतु बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित शारीरिक मापदंड के अनुसार ऊंचाई, सीना एवं वजन की जांच भी कैंप स्थल पर ही की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है। यह भर्ती शिविर ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    डुमरी में युवाओं के लिए सुनहरा मौका — सुरक्षा जवान भर्ती कैंप लगेगा, रोजगार पाने का बड़ा अवसर
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय गुमला के माध्यम से सुरक्षा एजेंसी एसआईएस कंपनी द्वारा प्रखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बुधवार को बताया गया कि डुमरी प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर दिनांक नौ मई दो हजार छब्बीस को आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का सीधा पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया होगी।
इस भर्ती कैंप में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीआईटी तथा एसआईएस टार्मिन पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा उन्नीस से चालीस वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद हेतु बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित शारीरिक मापदंड के अनुसार ऊंचाई, सीना एवं वजन की जांच भी कैंप स्थल पर ही की जाएगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है।
यह भर्ती शिविर ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.