उत्तर प्रदेश जौनपुर जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था। शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
उत्तर प्रदेश जौनपुर जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था। शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
- अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है। दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया। संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं। अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।4
- स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।1
- सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया। इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- *प्रतापगढ़* *गड़वारा में वर्चस्व की जंग सदर विधायक राजेंद्र मौर्य बनाम चेयरमैन पुत्र, जिले की राजनीति में उबाल* प्रतापगढ़ जिले की राजनीति इन दिनों खासा गरमाई हुई है। गड़वारा नगर पंचायत में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र के बीच वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। यह विवाद सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि जिले की सियासत में भी हलचल पैदा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से क्षेत्रीय पकड़ और प्रभाव को लेकर खींचतान चल रही थी, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने इसे खुली राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में बदल दिया है। विकास कार्यों, कार्यक्रमों में भागीदारी और समर्थकों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने इस टकराव को और तीखा कर दिया है। *राजनीतिक समीकरणों पर असर* इस टकराव का सीधा असर सत्ताधारी दल की स्थानीय इकाई पर पड़ता दिख रहा है। भाजपा के भीतर की यह खींचतान अब सार्वजनिक होती जा रही है, जिससे संगठन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी गुटबाजी की स्थिति बनती दिख रही है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। *विपक्ष के लिए अवसर* राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम विपक्ष के लिए एक बड़ा मौका बन सकता है। विपक्षी दल इस मुद्दे को भाजपा की अंदरूनी कलह के रूप में पेश कर जनता के बीच ले जा सकते हैं। यदि विपक्ष इस मौके को सही तरीके से भुनाता है, तो इसका लाभ उसे आगामी चुनावी समीकरणों में मिल सकता है। *जनता के मुद्दे पीछे छूटने का खतरा* इस राजनीतिक खींचतान के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता के मुद्दे पीछे छूट जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों की गति इस विवाद से प्रभावित हो सकती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। *आगे क्या?* अब देखना दिलचस्प होगा कि इस वर्चस्व की लड़ाई में कौन बाजी मारता है। क्या पार्टी नेतृत्व इस विवाद को सुलझाने में हस्तक्षेप करेगा या फिर यह टकराव और गहराता जाएगा यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, गड़वारा की यह सियासी जंग जिले की राजनीति का केंद्र बन चुकी है और हर किसी की नजर इस पर टिकी हुई है1
- Post by Harshit Pandey2
- छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली” पट्टी क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायपुर पट्टी में फावा नेटवर्क लखनऊ के निर्देशन में तरुण चेतना संस्था द्वारा “बालिका शिक्षा का महत्व” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ डिजिटल युग में मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के उपनिदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक और AI का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और तकनीकी ज्ञान से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। अभियान प्रभारी हुस्नारा बानो ने बताया कि उनकी संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सघन अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा से जुड़ सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें। समाजसेवी हकीम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बालिका शिक्षा अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के उपरांत “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षा के महत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण—कंचन मिश्रा, अपर्णा, पूजा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।1
- पीथमपुर में निकली संविधान यात्रा का मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत संगठन ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत पीथमपुर। संविधान के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकाली गई संविधान यात्रा का पीथमपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। संविधान यात्रा के स्वागत के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, समानता और न्याय का आधार है। इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संविधान यात्रा के माध्यम से लोगों में अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।1
- आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने में गई पीड़ित महिला को वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी भीख मांगने की सलाह दे डाली। दरअसल पीड़ित महिला ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय मांगा था। वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने उसका प्रार्थनापत्र लेकर उसे न्याय मांगने के बजाय जाकर भीख मांगने की सलाह दे डाली। इस पीड़ित महिला भड़क गई और उसके साथ रहे व्यक्ति ने आगे का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आगे आप खुद देखिए कि वीडियो में पीड़ित महिला और पुलिस पुलिस कर्मियों के बीच क्या बातचीत हुई।1
- डा दिनेश तिवारी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के शीतला हैजा माता मंदिर गांगे तारा मजरूद्दीनपुर निकट खजुराहट रेलवे स्टेशन गोला बाजार के पास पूर्व आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के तीसरे दिन व्यास पीठाधीश्वर प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रसंग :- कोसल देश के रहने वाले ब्राह्मण देवदत्त ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। गोभिला नामक ऋषि द्वारा मंत्रोच्चार में गलती करने पर देवदत्त ने उन्हें मूर्ख कहा, जिसके बाद गोभिला ने उन्हें श्राप दिया कि उनका पुत्र (उतथ्य) मूर्ख होगा। श्राप का प्रभाव: गोभिला ऋषि के श्राप से उतथ्य मूर्ख बन गया। उसकी मूर्खता के कारण उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह जंगल में रहने लगा। सत्य की साधना: जंगल में कठोर जीवन जीते हुए भी, उसने कभी असत्य नहीं बोला और न ही चोरी की, इसलिए वह "सत्यतपा" (सत्य का तप करने वाला) कहलाया। मुक्ति और ज्ञान: एक समय एक बहेलिए ने उन पर हमला किया, लेकिन अपनी तपस्या और शांत स्वभाव से उन्होंने बहेलिए को बदल दिया। बाद में उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया और वाल्मीकि के समान महान ऋषि बने। आचार्य श्री प्रवीन कृष्ण प्रभु जी महाराज के उक्त प्रसंग को श्रवण कर रहे भक्त गण भक्ति के रस में डुबकी लगाते देखे जा रहे थे। उक्त कथा के प्रमुख यजमान हेमंत मिश्रा,कालिका मिश्रा निवासी उरुआ अमौना (खोजनपुर) पो०बारुन कल्पना मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, अवनीश मिश्रा के साथ कथा को सफल बनाने में लगे अंकित मिश्रा ,रिषभ मिश्रा, रविन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, मनीष उपाध्याय आदि लोगों द्वारा कथा श्रवण करने वाले लोगों को सम्मान सहित उचित स्थान देने में लगे देखे गये है। कथा को श्रवण करने दूर दराज से आए प्रमुख लोगों में जगत नारायण उपाध्याय ,जगत सिंह ,आलोक मिश्रा ,दुर्गेश दुबे ,पीयूष पांडे ,गोलू तिवारी ,बृजेश विश्वकर्मा, गब्बर मिश्रा ,सोनू मिश्रा ,रितेश तिवारी ,राकेश मिश्रा ,हिमांशु मिश्रा ,विजय प्रकाश तिवारी आदि सैकड़ो प्रमुख लोग उपस्थित रहे हैं। मंचासीन व्यास जी की फोटो1