कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओ ने बनाया सोलर से चलने वाली कार स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओ ने बनाया सोलर से चलने वाली कार स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
- अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है। दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया। संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं। अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।4
- स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।1
- संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा गांव के पास गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नेवादा कनू निवासी राजेंद्र (28) पुत्र स्वामी नाथ अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसी। यह हादसा जरौटा गांव के पास स्थित पानी टंकी मोड़ के पास हुआ, जहां सड़क की स्थिति और मोड़ के कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार अधिक थी और संतुलन बिगड़ते ही वाहन सीधे गड्ढे में जा गिरा, जिससे राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के चाचा कलहू ने बताया कि राजेंद्र उन्हें दवा दिलाने के लिए अमेठी कस्बे ले गया था। वापस लौटते समय वह अकेले घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।2
- Post by Rakesh Rawat1
- AAP के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है… और संकेत इतने बड़े हैं कि सियासत गरमा गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट… और शुरू हो गई नई बहस! राघव चड्ढा ने खुद एक वीडियो शेयर किया—जिसमें उन्हें अपनी “नई पार्टी” बनाने की सलाह दी गई… और कहा गया कि अगर वो Gen-Z के साथ आते हैं, तो युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है। अब सवाल उठता है- क्या ये सिर्फ एक पोस्ट था… या आने वाले बड़े फैसले का इशारा? दरअसल, कहानी यहीं से शुरू नहीं होती… AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया… संसद में बोलने तक पर रोक लगा दी गई… और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर। पार्टी का आरोप—चड्ढा बीजेपी के प्रति नरम हैं… वहीं चड्ढा का जवाब—मुझे पार्टी में “चुप” कराया जा रहा है! इतना ही नहीं… एक तस्वीर ने और आग लगा दी… जब चड्ढा “The 48 Laws of Power” पढ़ते नजर आए… और खास तौर पर “Never Outshine the Master” का जिक्र किया। अब सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या राघव चड्ढा AAP में रहेंगे… या शुरू होगा एक नया राजनीतिक अध्याय? पूरा सच और अंदर की राजनीति जानने के लिए वीडियो जरूर देखें… क्योंकि ये कहानी अभी शुरू हुई है! #RaghavChadha #AAP #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalDrama #DelhiPolitics #GenZPolitics #PowerGame #TrendingNews #IndiaNews1
- श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब पर राष्ट्र जागरण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज पांचवे दिन महायज्ञ हवन कर पूरे चिलबिला नगरवासीयो ने हवन पूजन कर आशीर्वाद लिया।1
- Post by Ramjan Ali1
- आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने में गई पीड़ित महिला को वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी भीख मांगने की सलाह दे डाली। दरअसल पीड़ित महिला ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय मांगा था। वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने उसका प्रार्थनापत्र लेकर उसे न्याय मांगने के बजाय जाकर भीख मांगने की सलाह दे डाली। इस पीड़ित महिला भड़क गई और उसके साथ रहे व्यक्ति ने आगे का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आगे आप खुद देखिए कि वीडियो में पीड़ित महिला और पुलिस पुलिस कर्मियों के बीच क्या बातचीत हुई।1