logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिटोली गांव में चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश चिटोली गांव में एक ही परिवार के छह लोग चने की भाजी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह घटना चिटोली निवासी धन सिंह राजपूत (50 वर्ष) के घर हुई। दोपहर के भोजन में उनके यहां चने की भाजी बनी थी। परिवार के कुछ सदस्यों ने घर पर खाना खाया, जबकि गीता (40) ,पल्लवी (11 वर्ष), राजकुमारी (21 वर्ष), प्रियंका (18 वर्ष) और कपिल राजपूत (10 वर्ष) ने खेत पर भोजन किया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया और बोतलें चढ़ाईं। फूड प्वाइजनिंग की आशंका को देखते हुए उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हालांकि, भाजी खाने से वे कैसे बीमार हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि खाने में कोई ऐसी चीज आ गई होगी, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ी।

2 hrs ago
user_Rajesh kumar soni
Rajesh kumar soni
Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

चिटोली गांव में चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश चिटोली गांव में एक ही परिवार के छह लोग चने की भाजी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया

है। यह घटना चिटोली निवासी धन सिंह राजपूत (50 वर्ष) के घर हुई। दोपहर के भोजन में उनके यहां चने की भाजी बनी थी। परिवार के कुछ सदस्यों ने घर पर खाना खाया, जबकि गीता (40) ,पल्लवी (11 वर्ष), राजकुमारी (21 वर्ष), प्रियंका (18 वर्ष) और कपिल राजपूत (10 वर्ष) ने खेत पर भोजन किया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। परिवार

के अन्य सदस्य और ग्रामीण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया और बोतलें चढ़ाईं। फूड प्वाइजनिंग की आशंका को देखते हुए उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हालांकि, भाजी खाने से वे कैसे बीमार हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि खाने में कोई ऐसी चीज आ गई होगी, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश संवाददाता _राजेश कुमार सोनी सांखनी गांव में भूसा बनाने के दौरान एक युवक रीपर की चपेट में आकर घायल हो गया। 40 वर्षीय आसीन पुत्र मिट्ठू खान के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे समय रहते बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। यह घटना आज गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के कार्य के दौरान हुई। आसीन रीपर मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक मशीन से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आसीन को रीपर से खींच लिया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल, आसीन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान ऐसे हादसे आम हो गए हैं, जिनमें कई बार किसान अपनी जान भी गंवा देते हैं। प्रशासन लगातार किसानों से सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण हर साल ऐसे हादसे होते हैं। इस मामले में ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
    2
    डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
संवाददाता _राजेश कुमार सोनी 
सांखनी गांव में भूसा बनाने के दौरान एक युवक रीपर की चपेट में आकर घायल हो गया। 40 वर्षीय आसीन पुत्र मिट्ठू खान के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे समय रहते बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
यह घटना आज गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के कार्य के दौरान हुई। आसीन रीपर मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक मशीन से टकरा गया।
हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आसीन को रीपर से खींच लिया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
फिलहाल, आसीन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान ऐसे हादसे आम हो गए हैं, जिनमें कई बार किसान अपनी जान भी गंवा देते हैं।
प्रशासन लगातार किसानों से सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण हर साल ऐसे हादसे होते हैं। इस मामले में ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    1
    Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सरल स्वभाव के धनी कांग्रेस के पूर्व विधायक कुं घनश्याम सिंह जी आज कुशवाह समाज की होनहार बालिका साक्षी कुशवाह कि सगाई समारोह में शामिल हुए और आशीर्वाद दिया
    2
    सरल स्वभाव के धनी कांग्रेस के पूर्व विधायक कुं घनश्याम सिंह जी आज कुशवाह समाज की होनहार बालिका साक्षी कुशवाह कि सगाई समारोह में शामिल हुए और आशीर्वाद दिया
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    2
    Post by प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    पत्रकार Indergarh, Datia•
    22 hrs ago
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कैसे एक पूरा गाँव हो गया नपुं** ?✅️❌️ || राजीव दीक्षित जी द्वारा भाषण || #rajivdixit #shorts
    1
    कैसे एक पूरा गाँव हो गया नपुं** ?✅️❌️ || राजीव दीक्षित जी द्वारा भाषण || #rajivdixit #shorts
    user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश हनुमान जन्मोत्सव को लेकर इच्छापूर्ण मेहंदीपुर बालाजी मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य झंडा यात्रा , यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर के महंत सोनू महाराज उपस्थित रहे, यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ध्वजा लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित हुए , यह यात्रा एवं बालाजी गार्डन से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्गो से होती हुई बालाजी मंदिर भितरवार रोड पर पहुंची जहां इसका समापन हुआ।
    2
    डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर इच्छापूर्ण मेहंदीपुर बालाजी मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य झंडा यात्रा , यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर के महंत सोनू महाराज उपस्थित रहे, यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ध्वजा लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित हुए , यह यात्रा एवं बालाजी गार्डन से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्गो से होती हुई बालाजी मंदिर भितरवार रोड पर पहुंची जहां इसका समापन हुआ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.