Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेवड़ा ब्रेकिंग न्यूज बलवंत वाटिका सरल स्वभाव के धनी कांग्रेस के पूर्व विधायक कुं घनश्याम सिंह जी आज कुशवाह समाज की होनहार बालिका साक्षी कुशवाह कि सगाई समारोह में शामिल हुए और आशीर्वाद दिया
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
सेवड़ा ब्रेकिंग न्यूज बलवंत वाटिका सरल स्वभाव के धनी कांग्रेस के पूर्व विधायक कुं घनश्याम सिंह जी आज कुशवाह समाज की होनहार बालिका साक्षी कुशवाह कि सगाई समारोह में शामिल हुए और आशीर्वाद दिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश हनुमान जन्मोत्सव को लेकर इच्छापूर्ण मेहंदीपुर बालाजी मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य झंडा यात्रा , यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर के महंत सोनू महाराज उपस्थित रहे, यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ध्वजा लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित हुए , यह यात्रा एवं बालाजी गार्डन से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्गो से होती हुई बालाजी मंदिर भितरवार रोड पर पहुंची जहां इसका समापन हुआ।2
- दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर से जुड़े एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में बाल काटने का कार्य करता था। घटना वाले दिन वह कुछ पैसे लेकर मंदिर से अपने घर इंदरगढ़ लौट रहा था, लेकिन वह दो-तीन दिन तक घर नहीं पहुंचा। इसी बीच, दो दिन बाद इंदरगढ़ थाने से परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे ने जहर खा लिया है और उसे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, युवक की हालत गंभीर हो चुकी थी और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि किसी महिला ने युवक को जहर खिलाकर उसकी जान ली है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पर भी लगे अभद्रता के आरोप घटना के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वे शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। पुलिस जांच जारी मध्य प्रदेश पुलिस के तहत इंदरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला आत्महत्या या हत्या—दोनों एंगल से जांच के दायरे में है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।3
- मां शिव कामेश्वरी मंदिर अंदर ओरछा गेट झांसी पर मनाया गया धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव*1
- भांडेर नगर के दलीपुरा रोड स्थित खेड़ापति सरकार हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो गुरुवार रात करीब 11 बजे तक चलता रहा। भजन संध्या में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। हनुमान जी महाराज को 56 भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। साथ ही विशाल कन्या भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी महाराज की भव्य आरती उतारी गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में जयकारों की गूंज सुनाई दी।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश चिटोली गांव में एक ही परिवार के छह लोग चने की भाजी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह घटना चिटोली निवासी धन सिंह राजपूत (50 वर्ष) के घर हुई। दोपहर के भोजन में उनके यहां चने की भाजी बनी थी। परिवार के कुछ सदस्यों ने घर पर खाना खाया, जबकि गीता (40) ,पल्लवी (11 वर्ष), राजकुमारी (21 वर्ष), प्रियंका (18 वर्ष) और कपिल राजपूत (10 वर्ष) ने खेत पर भोजन किया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया और बोतलें चढ़ाईं। फूड प्वाइजनिंग की आशंका को देखते हुए उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हालांकि, भाजी खाने से वे कैसे बीमार हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि खाने में कोई ऐसी चीज आ गई होगी, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ी।3
- दतिया। झांसी-ग्वालियर हाईवे पर मंगल ढाबा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिका कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।1
- अब दतिया से विधायक नहीं रहेंगे राजेंद्र भारती विधानसभा सदस्यता हुई रद्द सचिवालय ने किया आदेश जारी1