*कांवड़ टच होने पर युवक को पीटा : थप्पड़-घूसे बरसाए, कांवड़िया बोला - मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई* ग़ाज़ियाबाद में कांवड़ खंडित हो जाने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। मुस्लिम युवक* पर कांवड़ छूने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की। बीच सड़क थप्पड़-घूसे बरसाए। कांवड़िया बोला- पूरी यात्रा नियमों के साथ कर रहा था। लेकिन, रास्ते में कांवड़ खंडित होने से मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया। उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कांवड़ की दोबारा विधि-विधान से पूजा कराई। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की गुरुवार शाम 4 बजे की है। 20 मिनट तक बंधक बनाया* राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले सोनू कुमार गांव के 15 साथी कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक से उनकी कांवड़ छू गई। सोनू के पूछने पर युवक ने अपना नाम इमरान बताया। कांवड़ियों का आरोप है कि इससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। कांवड़ियों ने इमरान की जमकर पिटाई की। करीब 20 मिनट तक उसको बंधक बनाए रखा। बवाल होता देखकर आस-पास के लोग जुट गए। इससे सड़क के दोनों ओर एक किमी तक जाम लग गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कांवड़िए नहीं माने। कांवड़िया बोला - शिव मंदिर में जलाभिषेक करना है कांवड़िए सोनू ने बताया - मैं 21 जुलाई की सुबह 5 बजे हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकला था। रास्ते में सिर्फ 3 बार ही आराम किया। मुझे हर हाल में 10 अगस्त तक अपने गांव पहुंचना है और 11 अगस्त को गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करना है। पूरी यात्रा नियमों के साथ कर रहा था। लेकिन, रास्ते में कांवड़ खंडित होने से मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया। कांवड़ की दोबारा विधि-विधान से पूजा कराई गई। इसके बाद कांवड़िए अपनी यात्रा पर रवाना हो गए। हंगामे के कारण गुलधर स्टेशन के पास करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने भीड़ हटाकर यातायात सामान्य कराया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) राजकरण नैयर ने कहा* - घटना के बाद थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मेरठ बॉर्डर से दिल्ली सीमा तक कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने, डायवर्जन व्यवस्था सख्ती से लागू करने की चेतावनी दी है।

- श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप मंदिरों, घाटों, प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई, रूट डायवर्जन, मीडिया मॉनिटरिंग तथा विभिन्न धर्मगुरुओं एवं कांवड़ यात्रा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विशेष अवसरों, सोमवार एवं शनिवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा दी गयी बाइट1
- माती कोतवाली क्षेत्र के सरसौंदी गांव में अज्ञात चोरों भयानक चोरी माती कोतवाली क्षेत्र के सरसौंदी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना,लाखो के जेवरातों पर किया हाथ साफ,पुलिस जांच में जुटी1
- भाजपा के सर्वे में UP में 52-67 सीटो ं का नुकसानः एंटी इनकम्बेंसी से बचन े के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव1
- मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर। संवाददाता,,नरेश गुप्ता मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। "नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- स्वास्थ्य, पेयजल और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बाराबंकी प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को बाराबंकी के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल परियोजना तथा गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले विकास खंड बंकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा-बरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मझलेपुर में निर्माणाधीन नगरीय पेयजल योजना के ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कर योजना का संचालन शुरू कराने को कहा, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कान्हा गौशाला और बंकी के निवलेट फार्म एवं गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़, चना और केला भी खिलाया तथा गोशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।1
- बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के गुरसेल माता मंदिर पर दर्शन करने आई महिला की सोने फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरुसेल माता मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। को मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान हुई घटना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सीतापुर जनपद के पैंतेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैकी टोला निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ बुधवार को गुरुसेल माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। आरोप है कि इसी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात उचक्के ने गायत्री देवी के गले से सोने की चेन चुरा ली। बिजली आने के बाद जब गायत्री देवी ने अपने गले में चेन नहीं देखी, तो उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। दोनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ।1
- युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर प्राथमिक उपचार सभा जिला अस्पताल रेफर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित पकरियापुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायल युवक की पहचान पकरियापुर निवासी रमेश (32) पुत्र फकीरे लाल के रूप में हुई है। रमेश अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना माना, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें चक्कर आने लगे और शरीर में बेचैनी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बिना देर किए रमेश को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक उनका उपचार किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति लगातार गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी फतेहपुर के चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि युवक के शरीर में सांप का जहर तेजी से फैल चुका था, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।1