logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांका में टाटा सीएरा के नये मॉडल को नगर परिषद सभापति ने किया लॉन्च

2 hrs ago
user_N.k.choudhary
N.k.choudhary
बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago

बांका में टाटा सीएरा के नये मॉडल को नगर परिषद सभापति ने किया लॉन्च

More news from बिहार and nearby areas
  • चांदन/आनंदपुर (बांका): थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार यादव (29 वर्ष), पिता लालजी यादव, माता कुंती देवी, निवासी कुसोना, थाना आनंदपुर, जिला बांका के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओंकार यादव गांव स्थित अपने खेत में मक्का की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदन पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, दूसरी ओर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मृतक एक शादी समारोह में डीजे की वायरिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, युवक बिजली के तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक चार भाइयों में से एक था। उसके भाइयों में अशोक कुमार, कुमोद यादव और देवेंद्र यादव शामिल हैं। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे—विकास कुमार (6 वर्ष), अंकित कुमार (5 वर्ष) और आर्यन कुमार (1 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। हर किसी की आंखें नम थीं। इस दौरान मृतक की पत्नी बार-बार शव से लिपटकर विलाप करती रही, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में थाना में कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया था। आनंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन/आनंदपुर (बांका): थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार यादव (29 वर्ष), पिता लालजी यादव, माता कुंती देवी, निवासी कुसोना, थाना आनंदपुर, जिला बांका के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओंकार यादव गांव स्थित अपने खेत में मक्का की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदन पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, दूसरी ओर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मृतक एक शादी समारोह में डीजे की वायरिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, युवक बिजली के तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक चार भाइयों में से एक था। उसके भाइयों में अशोक कुमार, कुमोद यादव और देवेंद्र यादव शामिल हैं। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे—विकास कुमार (6 वर्ष), अंकित कुमार (5 वर्ष) और आर्यन कुमार (1 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। हर किसी की आंखें नम थीं। इस दौरान मृतक की पत्नी बार-बार शव से लिपटकर विलाप करती रही, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में थाना में कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया था। आनंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    48 min ago
  • पृथ्वी दिवस के मौके पर एम.के पब्लिक स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम बौंसी थानाध्यक्ष पंकज झा एवं विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में बुधवार को 20 पौधे का पौधा रोपण किया और पृथ्वी पर बढ़ रहे संकटों से निपटने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के 7वी एवं 8वी कक्षा के बच्चों ने थानाध्यक्ष पंकज झा को एक पौधा भेंट कर , पृथ्वी पर बढ़ रहे संकटों को बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस मौके प्रिंसिपल निजात खान ने कहा कि वर्तमान समय में पृथ्वी पर जल संकट गहराता जा रहा है। इसे बचाने का संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस के मौके पर हमारा मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखना है और हमारा कर्तव्य नैतिक अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी होना चाहिये, प्रदूषण कम करना और जैविक विविधता का संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा ''हमारी शक्ति हमारा ग्रह'' विषय जीवन यापन की लागत शारीरिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की विशेषता जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। तेजी से गिरता भूजल स्तर और विलुप्त होती प्रजातियों के बीच यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिये गंभीर चेतावनी है। वृक्षारोपण कर प्लास्टिक उपयोग में कमी रिन्यूएबल एनर्जी अपनाना और सफाई अभियान कैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित करना है। इस मौके पर शिक्षिका रजनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रेणु दत्ता मौजूद रही।
    1
    पृथ्वी दिवस के मौके पर एम.के पब्लिक स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम  बौंसी थानाध्यक्ष पंकज झा एवं विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में बुधवार को 20 पौधे का पौधा रोपण किया और पृथ्वी पर बढ़ रहे संकटों से निपटने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के 7वी एवं 8वी कक्षा के बच्चों ने  थानाध्यक्ष पंकज झा को एक पौधा भेंट कर , पृथ्वी पर बढ़ रहे संकटों को बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस मौके प्रिंसिपल निजात खान ने कहा कि वर्तमान समय में पृथ्वी पर जल संकट गहराता जा रहा है। इसे बचाने का संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस के मौके पर हमारा मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखना है और हमारा कर्तव्य नैतिक अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी होना चाहिये, प्रदूषण कम करना और जैविक विविधता का संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा ''हमारी शक्ति हमारा ग्रह'' विषय जीवन यापन की लागत शारीरिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की विशेषता जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। तेजी से गिरता भूजल स्तर और विलुप्त होती प्रजातियों के बीच यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिये गंभीर चेतावनी है। वृक्षारोपण कर प्लास्टिक उपयोग में कमी रिन्यूएबल एनर्जी अपनाना और सफाई अभियान कैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित करना है। इस मौके पर  शिक्षिका रजनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रेणु दत्ता मौजूद रही।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार बांका- जिले के शंभूगंज स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में आज जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई योजनाओं की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि यहां रिवर फ्रंट, सौंदर्यीकरण, सड़क, पार्किंग, लाइटिंग और अन्य जनसुविधाओं पर तेजी से काम चल रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में तेलडीहा दुर्गा मंदिर बांका का बड़ा पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा। 📍स्थान : तेलडीहा दुर्गा मंदिर, शंभूगंज, बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    बिहार बांका- जिले के शंभूगंज स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में आज जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
बताया जा रहा है कि यहां रिवर फ्रंट, सौंदर्यीकरण, सड़क, पार्किंग, लाइटिंग और अन्य जनसुविधाओं पर तेजी से काम चल रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में तेलडीहा दुर्गा मंदिर बांका का बड़ा पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा।
📍स्थान : तेलडीहा दुर्गा मंदिर, शंभूगंज, बांका
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Md Imtiyaz
    1
    Post by Md Imtiyaz
    user_Md Imtiyaz
    Md Imtiyaz
    बसंत राय, गोड्डा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • मुंगेर के तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति, शराबबंदी, महिलाओं से जुड़े अपराध, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओटीपी (OTP) जैसे सवालों के माध्यम से साइबर सुरक्षा की अहम जानकारी दी गई और निजी जानकारी साझा न करने की सीख दी गई। यह कार्यक्रम महावीर चौधरी उच्च विद्यालय असरगंज, जलालाबाद प्लस टू उच्च विद्यालय, मसुमगंज मध्य विद्यालय और चाफा मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ। मौके पर थाना अध्यक्ष राज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी, एएसआई इरफान खान सहित कई पुलिस पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक बनाना है।
    1
    मुंगेर के तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति, शराबबंदी, महिलाओं से जुड़े अपराध, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओटीपी (OTP) जैसे सवालों के माध्यम से साइबर सुरक्षा की अहम जानकारी दी गई और निजी जानकारी साझा न करने की सीख दी गई।
यह कार्यक्रम महावीर चौधरी उच्च विद्यालय असरगंज, जलालाबाद प्लस टू उच्च विद्यालय, मसुमगंज मध्य विद्यालय और चाफा मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ। मौके पर थाना अध्यक्ष राज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी, एएसआई इरफान खान सहित कई पुलिस पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक बनाना है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार बांका- में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सभी विद्यालय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से नए समय का पालन करने का निर्देश दिया है। अभिभावकों और छात्रों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है।
    1
    बिहार बांका- में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सभी विद्यालय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से नए समय का पालन करने का निर्देश दिया है।
अभिभावकों और छात्रों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.